Home » अंतर्राष्ट्रीय » यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 800 से ज्यादा ड्रोन दागे

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 800 से ज्यादा ड्रोन दागे

Ukraine Russia Air Attack 2026:

Ukraine Russia Air Attack 2026: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया है। यूक्रेनी सेना ने रूस के एक प्रमुख मिसाइल और रॉकेट केंद्र के साथ सैन्य हवाई पट्टी को निशाना बनाने का दावा किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया गया।

Ukraine Russia Air Attack 2026: रूस की मिसाइल फैक्ट्री को बनाया निशाना-

यूक्रेनी सेना के अनुसार, रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल और रॉकेट के लिए सॉलिड फ्यूल बनाने वाली एक प्रमुख फैक्ट्री पर हमला किया गया। सेना ने दावा किया कि यह कंपनी मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, विभिन्न मिसाइल प्रणालियों और हवा से मार करने वाले हथियारों के लिए सॉलिड रॉकेट प्रोपेलेंट तैयार करती है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 822 ड्रोन को नष्ट किया गया, जिनमें करीब 600 ड्रोन मॉस्को की दिशा में बढ़ रहे थे। हमलों के बाद कई इलाकों में आग लगने की भी खबर है।

Ukraine Russia Air Attack 2026: हमले में 6 लोगों की मौत-

यूक्रेनी हमलों में रूस के रोस्तोव और मॉस्को क्षेत्रों में कम से कम 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रोस्तोव क्षेत्र के गवर्नर यूरी स्ल्यूसार के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव इलाके में तीन कस्बों को निशाना बनाया गया, जिसमें पांच लोगों की जान गई। वहीं, मॉस्को क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन के निजी घर से टकराने के बाद 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सैन्य हवाई पट्टी पर भी हमला-

यूक्रेनी सेना ने रूस के निजनी क्षेत्र में स्थित एक सैन्य हवाई पट्टी को भी निशाना बनाने का दावा किया है। यूक्रेन के मुताबिक, इसी हवाई पट्टी से रूसी लड़ाकू विमान उड़ान भरकर यूक्रेन पर हमले करते थे। यूक्रेनी सेना ने कहा कि दोनों रूसी ठिकानों पर हमलों के बाद आग लग गई। हालांकि, हमलों से हुए कुल नुकसान और फैक्ट्री को हुए नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है

यह भी पढ़ें-‘कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम भुलाया’, अमित शाह ने क्यों बोला- ‘देश माफ नहीं करेगा’?