Home » उत्तर प्रदेश » कफ सिरप विवाद: योगी के ‘दो नमूने’ वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार

कफ सिरप विवाद: योगी के ‘दो नमूने’ वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार

Cough Syrup Controversy: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कफ सिरप के मुद्दे पर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने कहा कि कफ सिरप को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, जबकि सरकार तथ्यों और कार्रवाई के साथ सदन के सामने स्थिति स्पष्ट कर चुकी है।

कफ सिरप मुद्दे पर सीएम योगी का पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में “दो नमूने” हैं—एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में। जब भी देश में कोई गंभीर मुद्दा उठता है, वे देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के “बबुआ” भी इंग्लैंड घूमने निकल जाएंगे और उनके विधायक यहीं हंगामा करते रह जाएंगे।

Cough Syrup Controversy: नकली दवा से मौत का दावा खारिज

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में नकली कफ सिरप से मौत का कोई भी मामला सरकार के संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। यूपी में कोडीन कफ सिरप का उत्पादन नहीं होता, यह मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में बनता है। जिन मौतों की बात हो रही है, वे अन्य राज्यों में सामने आई हैं और एक मामला तमिलनाडु में बने सिरप से जुड़ा है।

इलीगल डायवर्जन और STF की जांच

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पूरा मामला अवैध डायवर्जन से जुड़ा है, जिसमें सहारनपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर के कुछ होलसेलर शामिल हैं। इन सिरप को उन राज्यों में भेजा गया, जहां शराबबंदी है और नशे के लिए इसका दुरुपयोग हुआ। सीएम योगी ने कहा कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के कफ सिरप का सेवन संभव नहीं है, खासकर बच्चों के लिए।

सरकार की सख्त कार्रवाई और चेतावनी

सीएम योगी ने कहा कि अब तक 79 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, 78 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 134 फर्मों पर छापेमारी की गई है। STF पूरे मामले की जांच कर रही है और हाईकोर्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए सरकार ने मजबूती से पक्ष रखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं और समय आने पर बुलडोजर एक्शन के लिए भी सरकार तैयार है।

UP Assembly
Cough Syrup Controversy

Cough Syrup Controversy: अखिलेश यादव का पलटवार

सीएम योगी के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह आत्म – स्वीकृति ! उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली– लखनऊ की लड़ाई यहां पहुंच जाएगी कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़े… यूपी विधानसभा में कोडीन सिरप विवाद, सपा विधायकों का हंगामा