Home » उत्तर प्रदेश » मऊ में प्रेम प्रसंग बना खौफनाक हत्याकांड, चाचा ने ही भतीजे को उतारा मौत के घाट

मऊ में प्रेम प्रसंग बना खौफनाक हत्याकांड, चाचा ने ही भतीजे को उतारा मौत के घाट

Up crime: मऊ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया है। हलधरपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वालों में उसका अपना ही रिश्तेदार शामिल है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्रेमिका से मिलने गया था युवक, वहीं बन गई मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक, 26 अप्रैल की रात विपुल यादव अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। लेकिन इसी दौरान युवती के चचेरे भाई पंकज ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद मामला अचानक हिंसक हो गया। पंकज ने अपने साथी संजय के साथ मिलकर विपुल को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

Up crime: चाचा को बुलाया, फिर मिलकर किया हमला

घटना यहीं नहीं रुकी। पंकज ने अपने चाचा रामानंद यादव को फोन कर मौके पर बुला लिया। रामानंद, जो CISF से रिटायर हैं और फिलहाल दिल्ली मेट्रो में काम करते हैं, छुट्टी पर गांव आए हुए थे। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने भी पाटीदारों के साथ मिलकर विपुल पर हमला तेज कर दिया। आरोप है कि पहले उसका सिर दीवार से टकराया गया और फिर जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया।

Up crime: पेचकस से वार कर ली जान

मामला तब और भयावह हो गया जब रामानंद ने पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विपुल को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस एक्शन में, 2 आरोपी गिरफ्तार

Up crime: अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के मुताबिक, इस मामले में अब तक 7 लोगों की पहचान की जा चुकी है। दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी रामानंद ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

 

ये भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में DM मेधा रूपम का दौरा, श्रमिकों से संवाद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments