UP Expressway Gold Seized: यूपी के एक्सप्रेसवे से बॉलीवुड फिल्म जैसी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर गुजराती पुलिस वैन, जिसमें कुछ जवान थे, उसे एक ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। कार के जाने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी करने के बाद ब्रेजा कार में से करीब 15.39 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ। सोने को देखकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने वाहन चालकों को गिरफ्तार किया। ब्रेजा गाड़ी में दो युवक सवार थे, जिनका सीधा नाता इस तस्करी से है।
UP Expressway Gold Seized: नेपाल से दिल्ली ले जाया जा रहा था सोना-
यूपी एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा कार की टक्कर के बाद मिले सोने की जांच में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, यह सोना नेपाल से दिल्ली ले जाया जा रहा था। यह सोना करीब 15 करोड़ 39 लाख रुपये का है। इस घटना में दो आरोपियों को शामिल किया गया है।
UP Expressway Gold Seized: गोरखपुर के होटल से है कनेक्शन-
आगे की जांच में यह सामने आया कि एक्सप्रेसवे पर मिले सोने के बिस्किट का कनेक्शन गोरखपुर के होटल से है। दोनों आरोपियों को गोरखपुर के होटल से सोने की खेप मिलती थी। इस सोने को उन्हें दिल्ली पहुंचाना होता था। आरोपियों की पहचान नेपाल के पाल्पा के हूँगी गांव निवासी सरोज पंत (33), पुत्र कृष्णराज पंत और महाराजगंज जिले के ठूठीबारी निवासी संदीप जायसवाल (28), पुत्र संतोष जायसवाल के रूप में हुई है।
कस्टम और जीएसटी विभाग को भी दी गई सूचना-
इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन ने कस्टम और जीएसटी विभाग को भी दी है। ब्रेजा कार पुलिस वैन से कैसे टकराई और टक्कर के बाद जब ये युवक भाग रहे थे, तो पुलिस को उन पर शक हुआ। यह शक यकीन में तब बदला, जब ब्रेजा गाड़ी से 15.39 करोड़ रुपये का सोना मिला।








