Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 9 IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट…

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 9 IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट…

9 IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

UP IPS Transfers: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इन सभी अधिकारियों के हुए तबादले

सूची के अनुसार, कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह को पदोन्नति के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजी) पीएसी मुख्यालय नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें विशेष सुरक्षा बल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

वहीं आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को कानपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया है। एडीजी क्राइम एस.के. भगत को आगरा जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है।

सरकार ने एडीजी ट्रैफिक ए. सतीश गणेश को यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय के साथ-साथ अपराध शाखा (क्राइम) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।

इसके अलावा विनोद कुमार सिंह को सीआईडी और साइबर क्राइम के साथ यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है। डीजी होमगार्ड डी.के. ठाकुर को नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जय नारायण सिंह को पावर कॉरपोरेशन से हटाकर ईओडब्ल्यू में तैनात किया गया है, जबकि आर.के. स्वर्णकार को पीएसी से हटाकर यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड भेजा गया है। वहीं आईजी अभियोजन गीता सिंह को प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ में नई जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़े… सुवेंदु सरकार के फैसले को हुमायूं कबीर ने दी चुनौती कहा- ‘मदरसों में नहीं होने देंगे ‘वंदे मातरम’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments