Home » उत्तर प्रदेश » बलिया में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या

बलिया में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या

Up murder: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव की है, जहां इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

कैसे हुआ वारदात?

मिली जानकारी के मुताबिक, बछईपुर निवासी अंतू गुप्ता की बेटी प्रीति की शादी कुछ साल पहले गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर गांव के रहने वाले अमित गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके चलते प्रीति पिछले कुछ महीनों से अपने मायके में तीन साल के बेटे के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात अमित गुप्ता ससुराल पहुंचा और पड़ोसी के घर की दीवार के सहारे छत के रास्ते घर में घुस गया। इसके बाद उसने पत्नी प्रीति, सास सुशीला, ससुर अंतू गुप्ता और अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया।

Up murder: दो की मौत, ससुर गंभीर

इस हमले में प्रीति और उसकी मां सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंतू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं, तीन साल का मासूम बच्चा इस हमले में बाल-बाल बच गया।

Up murder: शक बना हत्याकांड की वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित गुप्ता अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी शक और पारिवारिक कलह ने इस खौफनाक घटना को जन्म दिया।

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

Up murder: घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ये भी पढ़ें: अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर का बयान, ‘4 बच्चे पर्सनल चॉइस’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments