UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दारोगा एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दारोगा महिला को लात मारते हुए थाने के अंदर ले जा रहा है।
अब जानें पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला एक मामूली विवाद से शुरू हुआ था। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और एक रिक्शा चालक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
यह है योगी जी का महिला सम्मान “मिशन शक्ति”
उत्तर प्रदेश पुलिस का “मिशन शक्ति” फेज 5 में देख लीजिए किस तरफ महिला का सम्मान लात मार कर उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा कर रहा है
सरेआम रोड पर दरोगा महिला को लात मारते हुए धक्का भी दे रहे हैं pic.twitter.com/tz0FPWq01Y
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) April 24, 2026
मौके पर पहुंचे दारोगा शिवशंकर पांडेय ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। प्रारंभिक तौर पर उन्हें इस विवाद में महिला की गलती नजर आई, जिससे वह काफी नाराज हो गए। इसके बाद जब वह महिला को थाने के अंदर ले जा रहे थे, तभी गुस्से में आकर उन्होंने महिला को लात मार दी। यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।
UP News: वीडियो हुआ वायरल
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आम लोगों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की और पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस के इस तरह के व्यवहार ने लोगों को हैरान कर दिया है।
वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। सदर क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कमल ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही आरोपी दारोगा शिवशंकर पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है, जो कि विभागीय कार्रवाई का एक प्रारंभिक कदम माना जाता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े… दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी दिल्ली, करोल बाग में एक व्यक्ति घायल








