Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » आजम खान केस पर सियासी संग्राम! सपा नेता रविदास मेहरोत्रा बोले- विपक्ष को कुचल रही भाजपा

आजम खान केस पर सियासी संग्राम! सपा नेता रविदास मेहरोत्रा बोले- विपक्ष को कुचल रही भाजपा

UP NEWS: रविदास मेहरोत्रा ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मिली दो साल की सजा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने के लिए सत्ता का इस्तेमाल किया जा रहा है।

‘एक टिप्पणी के लिए दो साल की सजा गलत’

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े वकीलों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को सजा दिलवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान अगर आजम खान ने कोई टिप्पणी की थी, तो सिर्फ एक बयान के लिए उन्हें दो साल की सजा देना उचित नहीं माना जा सकता।

UP NEWS: भोजशाला मामले पर सावधानी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला कमाल मौला मस्जिद परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले पर रविदास मेहरोत्रा ने सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार पर भी उठाए सवाल

सपा विधायक ने हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नए मंत्रियों की नियुक्ति तो कर दी गई, लेकिन अब तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि विभागों का फैसला भी केंद्र नेतृत्व के इशारे पर होगा।

UP NEWS: मौलाना रजवी के बयान से असहमति

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी के हालिया बयान पर भी रविदास मेहरोत्रा ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाज के कमजोर वर्गों और मुस्लिम समुदाय के सच्चे हितैषी थे। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सभी धर्मों और वर्गों का सम्मान करते हैं।

राजनीतिक घमासान तेज

गौरतलब है कि आजम खान को 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए ‘तनखैया’ बयान मामले में विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद समाजवादी पार्टी इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, जबकि भाजपा इसे कानून की जीत करार दे रही है।

ये भी पढ़े… सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी ताकत! राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बड़ी मंजूरी जजों की संख्या 33 से 37

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments