UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में बाबा बागेश्वर धाम से जुड़ी ‘एकता पदयात्रा’ में शामिल होकर एक बार फिर राष्ट्रवाद का सशक्त संदेश दिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित इस यात्रा में सीएम योगी करीब दो किलोमीटर पैदल चले, इस दौरान लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।

जिन्ना पैदा करने की साजिश रच- योगी
UP NEWS: मुख्यमंत्री ने कहा, “आज कुछ लोग देश में नए जिन्ना पैदा करने की साजिश रच रहे हैं। हमें याद रखना होगा कि भारत में कोई नया जिन्ना पैदा न हो पाए। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करे, तो उसे विचारों के स्तर पर ही दफन कर देना होगा।”
कुछ लोग भारत को तोड़ने की बात
UP NEWS: योगी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। “उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। जो लोग भारत को तोड़ने की बात करते हैं, वे उसी जिन्ना की सोच के वारिस हैं। देश के नागरिकों को ऐसे लोगों को पहचानना होगा।”
कुछ दल जिन्ना को मानते हैं, पटेल भूल जाते
UP NEWS: उन्होंने विपक्षी दलों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दल जिन्ना को सम्मान देते हैं लेकिन सरदार पटेल के योगदान को भूल जाते हैं। “ऐसे लोग भारत की एकता के लिए खतरा हैं। देश में जिन्ना नहीं, पटेल की विचारधारा चाहिए।”
‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प
UP NEWS: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी प्रतिमा और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह ‘एकता यात्रा’ केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और ‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प का प्रतीक है।
प्रदेशभर में एकता यात्राएं निकाली
UP NEWS: भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। 25 नवंबर तक प्रदेशभर में एकता यात्राएं निकाली जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 10 किलोमीटर की पदयात्रा होगी, जिसमें देशभक्ति गीत, तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान भी शामिल रहेंगे।
ये भी पढ़े …. Muzaffarnagar News: हिंदू बेटियों को Sadhvi Prachi ने दी ‘काली’ बनने की सलाह, कहा- ‘बुर्के वाली मत बनो, वरना 36 टुकड़े होंगे’








