Home » अंतर्राष्ट्रीय » US Army में यौन उत्पीड़न के 20,492 मामले, महिलाओं के लिए अब भी बड़ी चुनौती

US Army में यौन उत्पीड़न के 20,492 मामले, महिलाओं के लिए अब भी बड़ी चुनौती

US Army Harassment Cases:
NDTV.com

US Army Harassment Cases: अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न और बिना सहमति के यौन संपर्क से जुड़े मामलों में कमी जरूर आई है, लेकिन हजारों सैन्यकर्मियों के प्रभावित होने का आंकड़ा अब भी चिंता बढ़ाने वाला है। अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025 में करीब *20,492 सैन्यकर्मियों* ने यौन दुर्व्यवहार का सामना किया। हालांकि, यह संख्या 2023 के मुकाबले करीब 8,500 कम है।

US Army Harassment Cases: महिलाओं में यौन दुर्व्यवहार की दर घटी-

रिपोर्ट के अनुसार, महिला सैनिकों में बिना सहमति के यौन संपर्क की दर 2023 में 6.8 प्रतिशत थी, जो 2025 में घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई। वहीं, पुरुष सैन्यकर्मियों में यह दर 1.3 प्रतिशत से घटकर *1 प्रतिशत* हो गई। आंकड़ों में गिरावट से सेना में हालात सुधरने के संकेत जरूर मिलते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में सैन्यकर्मियों के प्रभावित होने से यह समस्या अभी भी गंभीर बनी हुई है।

US Army Harassment Cases: यौन उत्पीड़न के मामलों में भी आई कमी-

पेंटागन की रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। महिला सैनिकों में यह दर 2023 के 24.7 प्रतिशत से घटकर 2025 में 17.5 प्रतिशत हो गई। पुरुष सैनिकों में यह आंकड़ा 5.8 प्रतिशत से घटकर 4.4 प्रतिशत रहा। रक्षा विभाग का कहना है कि सेना में सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के चलते इन आंकड़ों में सुधार देखने को मिला है।

शिकायत दर्ज कराने वालों की संख्या बढ़ी-

रिपोर्ट की एक अहम बात यह भी है कि यौन दुर्व्यवहार की घटनाओं की रिपोर्टिंग में बढ़ोतरी हुई है। 2023 में करीब  25 प्रतिशत घटनाओं की शिकायत दर्ज की गई थी, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया। रक्षा विभाग के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने से पीड़ितों को जरूरी चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। साथ ही, अधिकारियों को मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अवसर मिलता है।

आंकड़े बताते हैं कि चुनौती अभी खत्म नहीं हुई-

अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न और यौन दुर्व्यवहार के मामलों में कमी एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन 20 हजार से ज्यादा सैन्यकर्मियों का प्रभावित होना बताता है कि समस्या अभी भी गंभीर है। खासकर महिला सैनिकों के आंकड़े यह स्पष्ट करते हैं कि सेना में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रयास लगातार जारी रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- कभी ‘P’ से पिछड़ा तो कभी ‘P’ से पंडित के बाद अब PDA की ये नई परिभाषा बता गए अखिलेश यादव