Home » धर्म » 71 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किये माँ वैष्णो देवी के दर्शन

71 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किये माँ वैष्णो देवी के दर्शन

Vaishno Devi Yatra:

Vaishno Devi Yatra: जम्मू-कश्मीर स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों में 71 हजार से अधिक भक्तों ने मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में माथा टेका। शुक्रवार को करीब 39 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि शनिवार को 32 हजार श्रद्धालु यात्रा पर्ची लेकर भवन की ओर रवाना हुए।

Vaishno Devi Yatra: कटड़ा से भवन तक भक्तिमय माहौल-

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण कटड़ा नगर, यात्रा मार्ग और भवन परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आए। गर्मियों की छुट्टियों और देशभर के शिक्षण संस्थानों में अवकाश के चलते इन दिनों यात्रा अपने चरम पर है। प्रतिदिन 40 से 45 हजार श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे हैं।

Vaishno Devi Yatra: सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम-

बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड, स्थानीय प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ और आपदा प्रबंधन दल पूरी तरह सतर्क हैं। यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

मौसम ने दी राहत, फिर भी बना रहा उत्साह-

शनिवार सुबह त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहावना रहा, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने के साथ उमस बढ़ गई, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और वे लगातार भवन की ओर बढ़ते रहे।

भैरवनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु-

मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैरों घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के दर्शन भी कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार बाबा भैरवनाथ के दर्शन के बाद ही वैष्णो देवी यात्रा पूर्ण मानी जाती है।

यात्रा मार्ग पर उपलब्ध हैं सभी जरूरी सुविधाएं-

श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा मार्ग और भवन परिसर में स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सहायता, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, रोपवे केबल कार, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाओं का भी लाभ उठा रहे हैं।

मौसम में बदलाव के बावजूद सुचारु जारी है यात्रा-

मौसम में लगातार बदलाव के बावजूद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पूरी तरह सुचारु बनी हुई है। देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज रहा है।

यह भी पढ़ें- जरदारी के मस्जिद वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, कहा- पहले अपना रिकॉर्ड देखें