West Bengal: कोलकाता से सटे न्यू बैरकपुर स्थित एपीसी कॉलेज में यूनियन रूम का ताला खुलते ही हड़कंप मच गया। कमरे से इस्तेमाल किए गए कंडोम के पैकेट, शराब और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें, लाठियां तथा अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। घटना के बाद कॉलेज परिसर में यूनियन रूम के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
West Bengal: हाईकोर्ट के आदेश के बाद खोला गया यूनियन रूम-
छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण 2025 में कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य के सभी कॉलेजों के यूनियन रूम सील कर दिए गए थे। हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर तय प्रक्रिया के तहत इन्हें दोबारा खोला जा रहा है। निर्देशों के मुताबिक, प्राचार्य या टीचर-इन-चार्ज की मौजूदगी में पांच सदस्यीय टीम के साथ वीडियोग्राफी करना और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट विकास भवन भेजना अनिवार्य है। आपत्तिजनक सामान मिलने पर इसकी सूचना गवर्निंग बॉडी और डीपीआई को देने का भी प्रावधान है।
West Bengal: छात्रों ने TMCP पर लगाए आरोप-
यूनियन रूम से आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद छात्रों ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन के दौरान टीएमसी की छात्र इकाई TMCP का इस कमरे पर कब्जा था और अन्य छात्रों को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। छात्रों का कहना है कि अब सामने आए सामान की जिम्मेदारी भी TMCP को लेनी चाहिए।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग-
घटना के बाद कॉलेज के पूर्व छात्रों में भी नाराजगी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्र राजनीति और यूनियन रूम के इस्तेमाल को लेकर बहस तेज हो गई है।
यह भी पढ़े- चायत चुनाव में देरी पर राजभर का सपा पर हमला, बोले- लीगल सेल की वजह से मामला कोर्ट पहुंचा








