West bengal: पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। बीजेपी नेता Suvendu Adhikari ने नतीजों से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि “भगवान हमारे साथ हैं” और इस बार बंगाल में बदलाव तय है।
मंदिर में पूजा, जीत का दावा
नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जुड़े बीजेपी नेता ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि राज्य में “सनातन की रक्षा करने वाली सरकार” बनने जा रही है। उनका दावा है कि जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट किया है।
West bengal: पुनर्मतदान पर भी उठाए सवाल
फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान के मुद्दे पर भी Suvendu Adhikari ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आखिरकार जनता की ही जीत होती है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी हालात बदले हैं और बंगाल में भी बदलाव ज्यादा दूर नहीं है।
West bengal: ‘मेरे एजेंट पूरी ताकत से काम करेंगे’
बीजेपी नेता ने कहा कि चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और अब काउंटिंग के दिन उनके एजेंट पूरी मजबूती से काम करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नतीजे बीजेपी के पक्ष में आएंगे।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे?
अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बहुमत मिलता है, तो Suvendu Adhikari मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी के अंदर भी उन्हें मजबूत चेहरा माना जा रहा है।
293 सीटों पर आएंगे नतीजे
West bengal: सोमवार को पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के नतीजे घोषित होंगे। फाल्टा सीट का मतदान रद्द होने के कारण वहां 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी और 24 मई को परिणाम आएंगे। एग्जिट पोल में Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है, जबकि दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।
ये भी पढ़े: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, LPG से भरा MT सर्व शक्ति सुरक्षित होर्मुज पार








