आजमगढ़ में दहाड़े CM योगी बोले- ‘अखिलेश जी, अपने चेले-चपाटों को समझा ले वरना…’

आजमगढ़ में दहाड़े CM योगी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि मामला … Read more

‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर झुके कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी

370 Biryani Controversy

370 Biryani Controversy: 370 रुपए की बिरयानी वाले वायरल वीडियो को लेकर हो रही ऑनलाइन आलोचना के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने शनिवार को माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस आलोचना का सामना करना ही था। उन्होंने लोगों से एक और मौका देने की गुजारिश की। इंस्टाग्राम अकाउंट किया सस्पेंड इंस्टाग्राम पर … Read more

19 वर्षीय निसारगा अधिकारी को कानपुर आईआईटी ने नौकरी पर लिया!

कानपुर आईआईटी ने नौकरी पर लिया

हाल ही में सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग पोर्टल में सुरक्षा खामियों का पर्दाफाश करने में दुनिया में साफ्ट इजींनियरिग के एक स्वशिक्षित छात्र निसारगा अधिकारी ने अनोखा काम कर दिया। इसी की वजह से आईआईटी कानपुर ने इस बालक को नौकरी पर रखा है। यह अपनेआप में उल्लेखनीय कार्य है। जिस बालक को किसी … Read more

सपा मुखिया अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज बोले- ‘लंदन-पेरिस छोड़िए, पहले यूपी देखिए…’

सपा मुखिया अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज

UP Election 2027: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के विदेश दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि यदि घूमने ही जाना था तो काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य या मां विंध्यवासिनी धाम चले जाते। इससे प्रदेश के पर्यटन को … Read more

योगी की दो टूक: बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

UP NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बेटी किसी भी परिवार की हो, उसका सम्मान होना चाहिए और उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर … Read more

‘जनता को हंसाने वाले बयान न दें’— कांग्रेस को गिरिराज सिंह की दो टूक सलाह

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी लगातार चुनावी हार पर आत्मचिंतन और आत्ममंथन करना चाहिए, न कि ऐसे बयान देने चाहिए जिन पर जनता हंसे। रेवंत रेड्डी के बयान पर साधा निशाना तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी … Read more

ममता की मुश्किलें बढ़ीं!15 साल के पाप का प्रायश्चित करना होगा’- ममता पर FIR के बाद संजय सरावगी का बड़ा बयान

BIHAR NEWS: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी (Sanjay Saraogi) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पिछले 15 वर्षों में बंगाल की जनता के साथ अन्याय और भ्रष्टाचार किया है, जिसका … Read more

होर्मुज स्ट्रेट में धमाके, ईरानी नौसेना ने जहाजों पर की गोलीबारी

Tehran: होर्मुज स्ट्रेट में धमाके, ईरानी नौसेना ने जहाजों पर की गोलीबारी

Tehran: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के एक बंदरगाह पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरानी नौसेना ने शनिवार को कथित तौर पर उन जहाजों पर निशाना साधा है जिन्होंने उनके निर्देशों का पालन करने से मना कर दिया था। ईरान के सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के अनुसार, ईरानी नौसेना ने उन … Read more

Kane Williamson Retirement: केन ‘मामा’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास; न्यूजीलैंड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पे खबर साझा करते हुए पोस्ट के ज़रिए उनका शुक्रिया अदा किया।

Kane Williamson Retirement:

​Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान Kane Williamson ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के दौरान उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का फैसला लिया।

Kane Williamson Retirement:लॉर्ड्स में किया संन्यास का ऐलान-

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले के बाद इंटरव्यू के दौरान केन विलियमसन ने अपने संन्यास की घोषणा की। मैच में वह पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में 18 रन ही बना सके। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे और उन्हें लगता है कि अब सही समय आ गया है।

विलियमसन ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इतने वर्षों तक न्यूजीलैंड टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और बदले में टीम से उन्हें उससे कहीं अधिक प्यार और सम्मान मिला।

Kane Williamson Retirement:फैब फोर के सबसे शांत और क्लासिक बल्लेबाज-

केन विलियमसन आधुनिक क्रिकेट के मशहूर “फैब फोर” का हिस्सा रहे हैं। इस सूची में Virat Kohli, Joe Root और Steve Smith जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं।

अपनी तकनीक, धैर्य और शांत स्वभाव के कारण विलियमसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Kane Williamson Retirement:आंकड़ों में केन विलियमसन का शानदार करियर-

केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं।

करियर की प्रमुख उपलब्धियां:

  • कुल 48 अंतरराष्ट्रीय शतक
  • टेस्ट क्रिकेट में 33 शतक
  • वनडे क्रिकेट में 15 शतक
  • टेस्ट में 6 दोहरे शतक
  • न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक रन
  • 2010 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
  • 2016 से 2024 तक टीम की कप्तानी

कप्तानी में दिलाया पहला आईसीसी खिताब-

विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने वर्ष 2021 में अपना पहला आईसीसी विश्व खिताब जीता था । उन्होंने फाइनल में भारत को हराकर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल 2021 का खिताब अपने नाम किया था ।

इसके अलावा वर्ष 2019 के वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उसी साल उन्हें टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिला।

टेस्ट करियर में विराट को पीछे छोड़ा-

टेस्ट क्रिकेट में केन विलियमसन का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अपने करियर में 9515 टेस्ट रन बनाए है , जो विराट कोहली के 9230 टेस्ट रनों से अधिक हैं। यह उपलब्धि उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को दर्शाती है।

न्यूजीलैंड टीम ने कहा शुक्रिया-

केन विलियमसन के संन्यास के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट “ब्लैककैप्स” ने भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें धन्यवाद कहा है ।

पोस्ट में लिखा गया कि न्यूजीलैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले रहे हैं। टीम ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके शानदार करियर के लिए आभार व्यक्त किया।

एक महान करियर को सलाम-

केन विलियमसन केवल एक महान बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक कप्तान और शानदार टीम खिलाड़ी भी रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी, नेतृत्व क्षमता और विनम्र स्वभाव ने उन्हें दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा खिलाड़ी बनाया। उनके संन्यास के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक ऐसे खिलाड़ी को अलविदा कह रहा है जिसने अपने खेल और व्यक्तित्व से करोड़ों दिल जीते।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम हुआ मेहरबान, अगले चार दिन तक गर्मी से राहत के आसार, बाहर जाने का कर सकते है प्लान!

Written by- Saloni Bhardwaj

क्या ओमान में एक बार फिर 4 भारतीय नाविक मारे गए, क्या है सच्चाई ?

क्या ओमान में एक बार फिर 4 भारतीय नाविक मारे गए, क्या है सच्चाई ?

New Delhi: विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबरों को खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने शिप के कैप्टन से सीधे बात करने के बाद साफ किया कि क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय ने हमले की खबर को गलत बताया विदेश … Read more