Governor Box Office:मनोज बाजपेयी की Financial Thriller ने पहले दिन किया चौंकाने वाला कलेक्शन

Governor Box Office Day 1:

Governor Box Office: मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उन्होंने आरबीआई के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमणन का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी 1990 के आर्थिक संकट पर आधारित है, जब देश गंभीर वित्तीय मुश्किलों से जूझ रहा था। इस मुश्किल दौर में एस. वेंकिटरमणन ने अहम भूमिका निभाई थी। अब फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि गवर्नर ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस से कितनी कमाई की।

Governor Box Office Collection: पहले दिन मनोज बाजपेयी की फिल्म ने की इतनी कमाई-

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 0.90 करोड़ रुपये की कमाई की, इस तरह फिल्म ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

वहीं, फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन लगभग 1.08 करोड़ रुपये रहा। मनोज बाजपेयी जैसे बड़े अभिनेता की फिल्म के हिसाब से यह कमाई थोड़ी कम मानी जा रही है। हालांकि, फिल्म के पास अभी वीकेंड का मौका है। ऐसे में शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है। अब सभी की नजरें वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं।

Governor Box Office: गवर्नर में मनोज बाजपेयी बने RBI के पूर्व गवर्नर, जानिए फिल्म की कहानी-

गवर्नर एक फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फिल्म की कहानी 1990 के भारतीय आर्थिक संकट से प्रेरित है। इस फिल्म उस समय के हालात और देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए आरबीआई और भारत सरकार की भूमिका को दिखाया गया है। फिल्म यह बताने की कोशिश करती है कि आर्थिक संकट के दौरान किस तरह बड़े फैसले लिए गए थे।

मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट पर एक नजर-

मनोज बाजपेयी आखिरी बार थिएटर में रिलीज हुई फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे में नजर आए थे। वहीं, ओटीटी पर उन्हें द फैमिली मैन 3 में देखा गया था। इस सीरीज में उनके साथ निम्रत कौर और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

फिलहाल मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म गवर्नर को लेकर चर्चा में हैं। अब फैंस उनकी अगली थिएट्रिकल रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनके नए फिल्म प्रोजेक्ट की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

written by – Rishika Shrivastava

यह भी पढ़ें-आजमगढ़-गोरखपुर के लिए CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, 358 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

 

युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा दांव! पेपर लीक से बेरोजगारी तक, राहुल गांधी का राष्ट्रव्यापी आंदोलन 17 जून से शुरू

NEET LEAK PAPER: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल (K. C. Venugopal) ने बताया कि अभियान का पहला चरण 17 जून से राजस्थान के कोटा से शुरू होगा, जिसकी … Read more

आजमगढ़-गोरखपुर के लिए CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, 358 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

आजमगढ़ और गोरखपुर जनपदों में विकास कार्यों को गति

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और गोरखपुर जनपदों में विकास कार्यों को गति मिलने जा रही है। आजमगढ़ में 955 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 39 बड़ी विकास परियोजनाओं और गोरखपुर में 295 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 319 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इस अवसर पर … Read more

तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की छापेमारी, TMC बोली- ताला तोड़कर घुसे जवान

तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की छापेमारी

Bengal News: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर की एक टीम ने शनिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर तलाशी ली, ताकि उनके एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सुमित रॉय का पता लगाया जा सके। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन की एक टीम, जिसकी अगुवाई डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) कर रहे थे और … Read more

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए देने होंगे ₹100, श्रद्धालुओं पर बढ़ेगा खर्च

Mahakal Temple:

Mahakal Temple: उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए हर व्यक्ति को 100 रुपए का भुगतान देना होगा। मंदिर प्रबंध समिति ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है, वैसे करीब सात महीने तक यह शो श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह निशुल्क था।

Mahakal Temple:18 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है शो-

महाकाल मंदिर परिसर में संचालित इस शो का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 अक्टूबर 2025 को दीपावली के अवसर पर किया था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने करीब 18.07 करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया है।

Mahakal Temple:25 मिनट में दिखती है महाकाल और उज्जैन की गौरवगाथा-

करीब 25 मिनट के इस शो में वॉटर स्क्रीन, फाउंटेन, लेजर लाइट और अत्याधुनिक साउंड इफेक्ट्स के जरिए भगवान महाकाल, मां क्षिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी उज्जैन के इतिहास और धार्मिक महत्व को दर्शाया जाता है।

Mahakal Temple:रखरखाव खर्च के कारण लगाया गया शुल्क-

मंदिर प्रशासन के अनुसार शो के संचालन और रखरखाव पर हर महीने लगभग 1.5 लाख रुपए खर्च होते हैं। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इसी खर्च को पूरा करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।

Mahakal Temple:मंदिर समिति को हर साल 1.8 करोड़ रुपए आय होने का अनुमान-

मंदिर प्रशासन के मुताबिक प्रतिदिन करीब 500 श्रद्धालु यह शो देखने पहुंचते हैं। 100 रुपए शुल्क के हिसाब से प्रतिदिन लगभग 50 हजार रुपए, महीने में करीब 15 लाख रुपए और सालाना लगभग 1.8 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है।

संध्या और शयन आरती के लिए भी देना पड़ता है शुल्क-

महाकाल मंदिर में इससे पहले भी कई सेवाओं के लिए शुल्क लागू किया जा चुका है। 19 फरवरी 2026 से संध्या आरती और शयन आरती में शामिल होने के लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जा रहा है। वहीं शीघ्र दर्शन और वीआईपी दर्शन के लिए पहले से शुल्क व्यवस्था लागू है।

आरती, शीघ्र दर्शन और शो मिलाकर खर्च पहुंच सकता है ₹1050-

यदि कोई श्रद्धालु संध्या आरती, शयन आरती, शीघ्र दर्शन और लाइट एंड साउंड शो का लाभ लेता है, तो उसे कुल मिलाकर लगभग 1050 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी-

कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक परिसर में आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो को पहले की तरह निशुल्क रखा जाना चाहिए, उनका मानना है कि लगातार बढ़ रहे शुल्कों से आम भक्तों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि मंदिर प्रशासन इसे व्यवस्थाओं के संचालन और रखरखाव के लिए जरूरी बता रहा है।

यह भी पढ़े-Weather Alert: दिल्ली- यूपी के साथ इन 17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट-

 

PM मोदी ने नई पीढ़ी के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा- ‘भारतीय युवा गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’

PM Modi News

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूत रूप से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। प्रधानमंत्री … Read more

Weather Alert: दिल्ली- यूपी के साथ इन 17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट-

Weather Alert:

Weather Alert: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Weather Alert:कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी-

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शनिवार को तेज आंधी, ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अधिक से अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Alert:उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून-

{IMD} के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। ओर इसके आसार अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों तक पहुंचने के लग रहे  हैं।

Weather Alert:यूपी मानसून के कहर में गई, कई लोगों की जान-

उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बुधवार और गुरुवार को 52 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को भी दो लोग अपनी जान गवा बैठे। इसके साथ ही मुरादाबाद में कच्चे मकान की छत गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और मेरठ में बिजली गिरने से 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई।

Weather Alert:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से तीन की मौत-

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Weather Alert:सोमवार से फिर बढ़ सकती है गर्मी-

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों में हल्की बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से प्रदेश के करीब 50 जिलों में भीषण गर्मी और कई जिलों में “लू” का असर देखने को मिल सकता है।

Weather Alert:22 जून से तेज होंगी प्री-मानसून गतिविधियां-

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 22 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो जाएंगी। वहीं 25 जून के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। हालांकि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से चार से पांच दिन की देरी से दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़े-धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगी कॉमेडी की तगड़ी डोज