घर बैठे मोबाइल से मिनटों में चेक करें SIR फॉर्म जमा हुआ या नहीं, जानें आसान तरीका

SIR Form Status:

SIR Form Status: अगर आपने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को जमा कर दिया है, तो यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि आपका फॉर्म चुनाव आयोग के सिस्टम में सफलतापूर्वक दर्ज हुआ है या नहीं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन से ही कुछ आसान स्टेप्स के जरिए फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

SIR Form Status: ऐसे चेक करें SIR फॉर्म का स्टेटस-

एसआईआर फॉर्म का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग के वोटर पोर्टल पर जाएं। वहां Fill Enumeration Form विकल्प पर क्लिक करें। यदि आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा की मदद से नया अकाउंट बनाएं। जिनका अकाउंट पहले से है, वे मोबाइल नंबर, पासवर्ड या OTP से लॉगिन करें।लॉगिन करने के बाद दोबारा Fill Enumeration Form विकल्प खोलें। अब अपना Voter ID Number दर्ज करें और Search पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके SIR फॉर्म का स्टेटस दिखाई देगा।

SIR Form Status: स्टेटस में क्या जानकारी मिलेगी-

अगर आपका फॉर्म BLO द्वारा सफलतापूर्वक जमा कर दिया गया है, तो स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई देगा कि आपका फॉर्म संबंधित मोबाइल नंबर के साथ सबमिट हो चुका है। इसका मतलब है कि आपका आवेदन चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

अगर नया फॉर्म भरने का विकल्प दिखे तो क्या करें-

यदि स्टेटस की जगह नया फॉर्म भरने का विकल्प खुल रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म अभी तक सिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने BLO से संपर्क करना चाहिए। वहीं, अगर फॉर्म सबमिट दिख रहा है लेकिन उससे जुड़ा मोबाइल नंबर आपका नहीं है या बिना फॉर्म भरे ही सबमिट होने का संदेश दिखाई दे रहा है, तो यह डेटा एंट्री की गलती हो सकती है। ऐसे में भी BLO से संपर्क कर जानकारी सही करवाएं।

BLO से ऐसे करें संपर्क-

अगर आपको अपने BLO से बात करनी है, तो वोटर पोर्टल पर जाकर Book a Call with BLO विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना Voter ID Number और कैप्चा दर्ज कर सर्च करें। स्क्रीन पर आपके BLO का नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देगा, जिसके जरिए आप सीधे संपर्क कर सकते हैं

यह भी पढ़े- जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर गरमाई यूपी की राजनीति, 15 दिन में हो जाएगी मटियामेट

दिल्ली समेत तीन राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, जानें कब जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

 Dehli SIR:

Dehli SIR: चुनाव आयोग ने दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समय-सीमा बढ़ा दी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की ओर से अतिरिक्त समय की मांग के बाद आयोग ने यह फैसला लिया। अब मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और त्रुटियों को ठीक कराने के लिए पहले से अधिक समय मिलेगा।

Dehli SIR: दिल्ली में बदला पूरा शेड्यूल-

दिल्ली में SIR अभियान को 12 दिन आगे बढ़ाया गया है। अब बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 8 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे, जबकि पहले यह प्रक्रिया 29 जुलाई तक पूरी होनी थी। नई तारीखों के अनुसार, प्रारूप (ड्राफ्ट) वोटर लिस्ट 17 अगस्त को जारी होगी। इसके बाद 17 अगस्त से 16 सितंबर तक मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। वहीं, अंतिम वोटर लिस्ट अब 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी, जो पहले 7 अक्टूबर को जारी होनी थी।

Dehli SIR: हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी बढ़ी समय-सीमा-

चुनाव आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी SIR अभियान को 10 दिन आगे बढ़ा दिया है। दोनों राज्यों में अब 24 जुलाई तक घर-घर सत्यापन होगा। प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि सुधार के लिए आवेदन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक किए जा सकेंगे। अंतिम वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक का नया कार्यक्रम-

पंजाब में BLO अब 3 अगस्त तक घर-घर सत्यापन करेंगे। यहां ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 13 अगस्त को और अंतिम सूची 12 अक्टूबर को जारी होगी। तेलंगाना में प्रारूप मतदाता सूची 10 अगस्त और अंतिम सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। वहीं, कर्नाटक में घर-घर सत्यापन 8 अगस्त तक चलेगा। यहां ड्राफ्ट सूची 17 अगस्त और अंतिम वोटर लिस्ट 19 अक्टूबर को जारी होगी।

क्यों बढ़ाई गईं तारीखें-

चुनाव आयोग देशभर में मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चला रहा है। अधिकारियों और संसाधनों के बेहतर समन्वय के लिए कुछ राज्यों में कार्यक्रम की समय-सीमा बढ़ाई गई है। तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में यह अभियान पूरा हो जाएगा

यह भी पढ़े- ईरान के लिए जासूसी करने का दोषी निकला IDF सैनिक, इजरायली सैन्य अदालत ने सुनाई 5 साल की जेल

New Voter Rules: पहली बार वोटर बनने के लिए माता-पिता का SIR ब्योरा देना होगा अनिवार्य

SIR New Rules:

SIR New Rules: पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नागरिकों के लिए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में नया नियम लागू किया है। अब फॉर्म-6 भरने वाले आवेदकों को अपने माता-पिता की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी। यह घोषणा किए बिना ऑनलाइन आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा। SIR … Read more

SIR अभियान के पहले दिन ठप हुआ वोटर लिस्ट पोर्टल, BLO परेशान; दिल्ली में शुरू हुआ घर-घर सत्यापन

 SIR Delhi:

SIR Delhi: राजधानी दिल्ली में मंगलवार से मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिविजन (SIR) अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और प्रामाणिक बनाना है। हालांकि, पहले ही दिन तकनीकी दिक्कतों ने अभियान की रफ्तार धीमी कर दी। SIR Delhi: पोर्टल नहीं खुलने से BLO और … Read more

आज से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, जानें पूरा प्रोसेस और किन 5 वजहों से कट सकता है नाम

 Delhi SIR 2026:

Delhi SIR 2026: राजधानी दिल्ली में मंगलवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और प्रमाणिक बनाना है। इसके तहत बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और एन्युमरेशन फॉर्म भरवाएंगे। Delhi … Read more

CEC ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग प्रस्ताव खारिज, पद पर बने रहेंगे

राज्यसभा के सभापति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने के बाद अब यह मामला यहीं खत्म होता नजर आ रहा है।

तमिलनाडु में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 74 लाख नाम हटाए गए

चुनाव आयोग की SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के तहत भारत के कई राज्यों में वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की विज्ञप्ति के अनुसार, तमिलनाडु में मतदाताओं का विभाजन इस प्रकार है: पुरुष मतदाता: 2.7 करोड़, महिला मतदाता: 2.8 करोड़, तीसरे लिंग के मतदाता: 7,617.

सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर सुनवाई, ममता बनर्जी के मौजूद रहने की संभावना

फिलहाल ममता बनर्जी दिल्ली में हैं और उनकी सुरक्षा टीम ने सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था से भी संपर्क किया है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को ममता बनर्जी की मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठक हुई थी, लेकिन वह बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गई थीं।

नंदीग्राम में अनोखी घटना: ट्रंक और क़ब्र की मिट्टी लेकर SIR कैंप पहुंचे शाहिद

शाहिद ट्रंक और मिट्टी लेकर पहुंचे

नंदीग्राम में SIR कैंप में शाहिद ट्रंक और अपने बाप-दादाओं की क़ब्र की मिट्टी लेकर पहुंचे। 2002 की मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद नई सूची में वर्तनी की गलती से लोग हियरिंग के लिए बुलाए जा रहे हैं। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने अलग-अलग बयान दिए हैं।

यूपी में अवैध तरीके से रहने वालों का कर दिया बड़ा खुलासा! गरजेगा बुलडोज़र! Khabar India

यूपी में अवैध तरीके से रहने वालों का कर दिया बड़ा खुलासा! गरजेगा बुलडोज़र!

यूपी में अवैध तरीके से रहने वालों का कर दिया बड़ा खुलासा! गरजेगा बुलडोज़र! Khabar India