चुनाव आयोग के 7 बड़े सुधार: अब डुप्लीकेट वोटरों की पहचान होगी आसान

NEW Delhi :चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए सात अहम सुधार किए हैं। अब मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की सर्च करने योग्य PDF मिलेगी। इसके साथ ही वोटर लिस्ट में जोड़े गए, हटाए गए और संशोधित किए गए नामों की अलग सूची भी उपलब्ध कराई … Read more

राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिका में क्या-क्या है? एसआईआर, फॉर्म-6 और ईवीएम पर उठाए सवाल

SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

राहुल गांधी और 12 अन्य विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें SIR प्रक्रिया, फॉर्म-6 में कथित बदलाव, मतदाता सूची से नाम हटाने, ECINET-ERONET डेटाबेस और EVM की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई है।

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पहुंचे बुजुर्ग की बातें सुनकर रह जाएंगे हैरान, देश के प्रति उनकी सोच ने खींचा सबका ध्यान!

Jantar Mantar Protest

जंतर-मंतर पर वोट चोरी के आरोपों और SIR प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन के दौरान तीखी बहस हुई। लोगों ने चुनाव आयोग की भूमिका, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पुलिस कार्रवाई, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर घिरा विपक्ष, चुनाव आयोग से लेकर जंतर-मंतर के प्रदर्शन तक उठे बड़े सवाल

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर विपक्ष से उठे सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर राजनीतिक विवाद तेज है। विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं बीजेपी समर्थक पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों और विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए।

जंतर-मंतर पर SIR को लेकर घमासान, पुलिस से बहस और धक्कामुक्की के बीच उठे कई बड़े सवाल

जंतर-मंतर पर SIR के विरोध में प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर SIR के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस और धक्कामुक्की देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची, SIR की प्रक्रिया और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। मौके पर कपिल सिब्बल और प्रशांत भूषण की मौजूदगी का भी जिक्र हुआ।

SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष की बड़ी बैठक, I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाएगा आगे की रणनीति

SIR पर विपक्ष की बैठक, अखिलेश नहीं होंगे शामिल

INDIA Bloc Meeting: दिल्ली में 30 सितंबर को विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक होने वाली है। बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों को लेकर विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। … Read more

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 9 फैसले: एजेंडा पहले होगा जारी, IT सिस्टम का ऑडिट, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 9 फैसले

EC Rules Change 2026: चुनाव आयोग ने शनिवार को हुई बैठक में अपने कामकाज और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े 9 अहम फैसले लिए। आयोग ने तय किया कि अब हर बैठक से पहले उसका एजेंडा सभी सदस्यों के साथ साझा किया जाएगा और बैठक खत्म होने के बाद लिए गए फैसलों का रिकॉर्ड तैयार किया … Read more

घर बैठे मोबाइल से मिनटों में चेक करें SIR फॉर्म जमा हुआ या नहीं, जानें आसान तरीका

SIR Form Status:

SIR Form Status: अगर आपने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को जमा कर दिया है, तो यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि आपका फॉर्म चुनाव आयोग के सिस्टम में सफलतापूर्वक दर्ज हुआ है या नहीं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन से ही कुछ आसान स्टेप्स के जरिए फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

SIR Form Status: ऐसे चेक करें SIR फॉर्म का स्टेटस-

एसआईआर फॉर्म का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग के वोटर पोर्टल पर जाएं। वहां Fill Enumeration Form विकल्प पर क्लिक करें। यदि आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा की मदद से नया अकाउंट बनाएं। जिनका अकाउंट पहले से है, वे मोबाइल नंबर, पासवर्ड या OTP से लॉगिन करें।लॉगिन करने के बाद दोबारा Fill Enumeration Form विकल्प खोलें। अब अपना Voter ID Number दर्ज करें और Search पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके SIR फॉर्म का स्टेटस दिखाई देगा।

SIR Form Status: स्टेटस में क्या जानकारी मिलेगी-

अगर आपका फॉर्म BLO द्वारा सफलतापूर्वक जमा कर दिया गया है, तो स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई देगा कि आपका फॉर्म संबंधित मोबाइल नंबर के साथ सबमिट हो चुका है। इसका मतलब है कि आपका आवेदन चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

अगर नया फॉर्म भरने का विकल्प दिखे तो क्या करें-

यदि स्टेटस की जगह नया फॉर्म भरने का विकल्प खुल रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म अभी तक सिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने BLO से संपर्क करना चाहिए। वहीं, अगर फॉर्म सबमिट दिख रहा है लेकिन उससे जुड़ा मोबाइल नंबर आपका नहीं है या बिना फॉर्म भरे ही सबमिट होने का संदेश दिखाई दे रहा है, तो यह डेटा एंट्री की गलती हो सकती है। ऐसे में भी BLO से संपर्क कर जानकारी सही करवाएं।

BLO से ऐसे करें संपर्क-

अगर आपको अपने BLO से बात करनी है, तो वोटर पोर्टल पर जाकर Book a Call with BLO विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना Voter ID Number और कैप्चा दर्ज कर सर्च करें। स्क्रीन पर आपके BLO का नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देगा, जिसके जरिए आप सीधे संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर गरमाई यूपी की राजनीति, 15 दिन में हो जाएगी मटियामेट

दिल्ली समेत तीन राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, जानें कब जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

 Dehli SIR:

Dehli SIR: चुनाव आयोग ने दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समय-सीमा बढ़ा दी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की ओर से अतिरिक्त समय की मांग के बाद आयोग ने यह फैसला लिया। अब मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और त्रुटियों को ठीक कराने के लिए पहले से अधिक समय मिलेगा।

Dehli SIR: दिल्ली में बदला पूरा शेड्यूल-

दिल्ली में SIR अभियान को 12 दिन आगे बढ़ाया गया है। अब बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 8 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे, जबकि पहले यह प्रक्रिया 29 जुलाई तक पूरी होनी थी। नई तारीखों के अनुसार, प्रारूप (ड्राफ्ट) वोटर लिस्ट 17 अगस्त को जारी होगी। इसके बाद 17 अगस्त से 16 सितंबर तक मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। वहीं, अंतिम वोटर लिस्ट अब 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी, जो पहले 7 अक्टूबर को जारी होनी थी।

Dehli SIR: हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी बढ़ी समय-सीमा-

चुनाव आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी SIR अभियान को 10 दिन आगे बढ़ा दिया है। दोनों राज्यों में अब 24 जुलाई तक घर-घर सत्यापन होगा। प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि सुधार के लिए आवेदन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक किए जा सकेंगे। अंतिम वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक का नया कार्यक्रम-

पंजाब में BLO अब 3 अगस्त तक घर-घर सत्यापन करेंगे। यहां ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 13 अगस्त को और अंतिम सूची 12 अक्टूबर को जारी होगी। तेलंगाना में प्रारूप मतदाता सूची 10 अगस्त और अंतिम सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। वहीं, कर्नाटक में घर-घर सत्यापन 8 अगस्त तक चलेगा। यहां ड्राफ्ट सूची 17 अगस्त और अंतिम वोटर लिस्ट 19 अक्टूबर को जारी होगी।

क्यों बढ़ाई गईं तारीखें-

चुनाव आयोग देशभर में मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चला रहा है। अधिकारियों और संसाधनों के बेहतर समन्वय के लिए कुछ राज्यों में कार्यक्रम की समय-सीमा बढ़ाई गई है। तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में यह अभियान पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़े- ईरान के लिए जासूसी करने का दोषी निकला IDF सैनिक, इजरायली सैन्य अदालत ने सुनाई 5 साल की जेल

New Voter Rules: पहली बार वोटर बनने के लिए माता-पिता का SIR ब्योरा देना होगा अनिवार्य

SIR New Rules:

SIR New Rules: पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नागरिकों के लिए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में नया नियम लागू किया है। अब फॉर्म-6 भरने वाले आवेदकों को अपने माता-पिता की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी। यह घोषणा किए बिना ऑनलाइन आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा। SIR … Read more