देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई को मिलेगी हरी झंडी, जानें इसकी बड़ी खूबियां

 Hydrogen Train:

Hydrogen Train: हरियाणा के लिए 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद-सोनीपत रेलवे ट्रैक पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के बाद आम यात्री भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ट्रेन का आधुनिक और लग्जरी इंटीरियर पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुका है।

Hydrogen Train: 10 कोच, 2,638 यात्रियों की क्षमता-

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 10 कोचों से लैस है और इसमें एक बार में 2,638 यात्री सफर कर सकते हैं। यह ट्रेन 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होगी। इसे दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल किया जा रहा है।

Hydrogen Train: हाइड्रोजन से बनेगी बिजली, प्रदूषण होगा लगभग शून्य-

इस ट्रेन में 1200 किलोवाट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम लगाया गया है। इसमें डीजल की जगह हाइड्रोजन से बिजली पैदा होगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य रहेगा। यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ परिवहन की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं-

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में आरामदायक सीटें, पंखे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, खड़े यात्रियों के लिए हैंडग्रिप और अन्य आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसका इंटीरियर भी यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

हाइड्रोजन ट्रेन की प्रमुख खासियतें-

10 कोच और 2,638 यात्रियों की क्षमता

1200 किलोवाट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम

110 से 140 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार

डीजल की जगह हाइड्रोजन से बिजली उत्पादन

कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य

आधुनिक और आरामदायक यात्री सुविधाएं

सीएम नायब सैनी ने बताया हरियाणा के लिए गौरव का पल-

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ, आधुनिक और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा से होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विकसित भारत, हरित ऊर्जा और अत्याधुनिक रेल तकनीक के संकल्प को नई मजबूती देगी

यह भी पढ़े- T20 History: 270 रन का ऐतिहासिक रन चेज, स्टीव स्मिथ की टीम ने तोड़ा पंजाब किंग्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 History: 270 रन का ऐतिहासिक रन चेज, स्टीव स्मिथ की टीम ने तोड़ा पंजाब किंग्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 History:

T20 History: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने MI न्यूयॉर्क को 6 विकेट से हराकर टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर लिया। ओकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम ने 267 रन का लक्ष्य हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स का 265 रन चेज का रिकॉर्ड भी टूट गया।

T20 History: निकोलस पूरन ने 31 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक-

पहले बल्लेबाजी करते हुए MI न्यूयॉर्क ने निकोलस पूरन की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 266/9 का विशाल स्कोर बनाया। पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक पूरा कर MLC इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।

T20 History: फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक-

फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। उनके बाद निकोलस पूरन ने 31 गेंदों में शतक जड़कर संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। वहीं फिन एलन, वैभव सूर्यवंशी और उस्मान खान ने 35-35 गेंदों में शतक बनाए हैं। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी के नाम 36 गेंदों में भी एक शतक दर्ज है।

स्टीव स्मिथ और एंड्रिस गौस ने पलटा मैच-

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए। वहीं एंड्रिस गौस ने 51 गेंदों पर 132 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी कर मैच पूरी तरह फ्रीडम के पक्ष में कर दिया। गौस को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

8 गेंद पहले हासिल किया 267 रन का लक्ष्य-

वॉशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में 270/4 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

टूटा पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड-

इससे पहले सबसे बड़ा सफल रन चेज पंजाब किंग्स के नाम था। आईपीएल 2026 में पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था। उस मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद 152 रन बनाए थे, जबकि श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने भी शानदार योगदान दिया था।

19 जुलाई को खेला जाएगा फाइनल-

अब MLC 2026 प्लेऑफ में वॉशिंगटन फ्रीडम का सामना सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम 19 जुलाई को ओकलैंड कोलिजीयम में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल खेलेगी

यह भी पढ़े- घर बैठे मोबाइल से मिनटों में चेक करें SIR फॉर्म जमा हुआ या नहीं, जानें आसान तरीका

घर बैठे मोबाइल से मिनटों में चेक करें SIR फॉर्म जमा हुआ या नहीं, जानें आसान तरीका

SIR Form Status:

SIR Form Status: अगर आपने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को जमा कर दिया है, तो यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि आपका फॉर्म चुनाव आयोग के सिस्टम में सफलतापूर्वक दर्ज हुआ है या नहीं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन से ही कुछ आसान स्टेप्स के जरिए फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

SIR Form Status: ऐसे चेक करें SIR फॉर्म का स्टेटस-

एसआईआर फॉर्म का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग के वोटर पोर्टल पर जाएं। वहां Fill Enumeration Form विकल्प पर क्लिक करें। यदि आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा की मदद से नया अकाउंट बनाएं। जिनका अकाउंट पहले से है, वे मोबाइल नंबर, पासवर्ड या OTP से लॉगिन करें।लॉगिन करने के बाद दोबारा Fill Enumeration Form विकल्प खोलें। अब अपना Voter ID Number दर्ज करें और Search पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके SIR फॉर्म का स्टेटस दिखाई देगा।

SIR Form Status: स्टेटस में क्या जानकारी मिलेगी-

अगर आपका फॉर्म BLO द्वारा सफलतापूर्वक जमा कर दिया गया है, तो स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई देगा कि आपका फॉर्म संबंधित मोबाइल नंबर के साथ सबमिट हो चुका है। इसका मतलब है कि आपका आवेदन चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

अगर नया फॉर्म भरने का विकल्प दिखे तो क्या करें-

यदि स्टेटस की जगह नया फॉर्म भरने का विकल्प खुल रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म अभी तक सिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने BLO से संपर्क करना चाहिए। वहीं, अगर फॉर्म सबमिट दिख रहा है लेकिन उससे जुड़ा मोबाइल नंबर आपका नहीं है या बिना फॉर्म भरे ही सबमिट होने का संदेश दिखाई दे रहा है, तो यह डेटा एंट्री की गलती हो सकती है। ऐसे में भी BLO से संपर्क कर जानकारी सही करवाएं।

BLO से ऐसे करें संपर्क-

अगर आपको अपने BLO से बात करनी है, तो वोटर पोर्टल पर जाकर Book a Call with BLO विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना Voter ID Number और कैप्चा दर्ज कर सर्च करें। स्क्रीन पर आपके BLO का नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देगा, जिसके जरिए आप सीधे संपर्क कर सकते हैं

यह भी पढ़े- जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर गरमाई यूपी की राजनीति, 15 दिन में हो जाएगी मटियामेट

जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर गरमाई यूपी की राजनीति, 15 दिन में हो जाएगी मटियामेट

Lucknow: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर गरमाई यूपी की राजनीति, 15 दिन में हो जाएगी मटियामेट

Lucknow: रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। अगले 15 से 20 दिनों के भीतर इस यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलेगा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा शिक्षा को भी सांप्रदायिक चश्मे से देख रही है। उन्होंने यूनिवर्सिटी … Read more

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का अमेरिका दौरा रद्द, बढ़ीं कूटनीतिक अटकलें

Israel US Relations

Israel US Relations: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का प्रस्तावित अमेरिका दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है कि नेतन्याहू अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है। हालांकि यात्रा रद्द किए जाने के पीछे की … Read more

बारिश के बीच आस्था का सैलाब, पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़े लाखों श्रद्धालु

Jagannath

Jagannath: ओडिशा के पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आषाढ़ माह की लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं की भक्ति को डिगा नहीं सकी। मूसलाधार बारिश के बीच लाखों भक्त बड़ दांड (ग्रैंड रोड) पर डटे रहे और महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी … Read more

कंधे पर बेटे को बैठाकर उफनती नदी पार करता दिखा पिता, वायरल वीडियो ने खोले विकास के दावों की पोल

 Bihar News:

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र से सामने आए एक वीडियो ने विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पिता अपने बेटे को कंधे पर बैठाकर तेज बहाव वाली हरहा नदी पार करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोमवार को बनाया गया था, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Bihar News: बेटे को कंधे पर बैठाकर पार की उफनती नदी-

वीडियो में गोबरहिया थाना क्षेत्र के ढोकनी दोन गांव निवासी देवराज महतो अपने बेटे शुभम कुमार को कंधे पर बैठाकर हरहा नदी पार करते नजर आ रहे हैं। नदी का बहाव काफी तेज था, लेकिन बेटे की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए पिता ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार की। शुभम बेलाटांडी मॉडल आवासीय विद्यालय में तीसरी कक्षा का छात्र है।

Bihar News: पुल नहीं होने से हर साल बढ़ती है परेशानी-

देवराज महतो ने बताया कि उनके गांव से विद्यालय की दूरी करीब सात किलोमीटर है। रास्ते में हरहा नदी पड़ती है, लेकिन आज तक वहां पुल का निर्माण नहीं हो सका। बरसात के मौसम में नदी पार करना ग्रामीणों की मजबूरी बन जाती है और हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है।

दो-दो नदियां पार कर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे-

ढोकनी दोन गांव में प्राथमिक विद्यालय तो हैं, लेकिन मध्य और उच्च विद्यालय नहीं हैं। ऐसे में बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए गोबरहिया जाना पड़ता है, जहां पहुंचने के लिए दो नदियां पार करनी पड़ती हैं। बरसात के दिनों में छात्राओं को भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है।

बरसात में 22 गांवों का टूट जाता है संपर्क-

लगातार बारिश के कारण गंडक, मसान, हरहा, कोशिल और झिकरी समेत कई नदियां उफान पर हैं। मानसून के दौरान करीब 22 गांव चारों ओर से पानी से घिर जाते हैं। पुल और बेहतर सड़क संपर्क नहीं होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित होती है।

वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल-

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। शिक्षा और विकास के दावों के बीच आज भी कई परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं

यह भी पढ़े- मुंबई के ताज होटल को BMC का ₹22 करोड़ का नोटिस! जानिए क्या है पूरा मामला

तुर्की के शांति वार्ता प्रस्ताव को रूस ने ठुकराया, यूक्रेन से बातचीत की संभावना फिलहाल नहीं

Kremlin Statement:

Kremlin Statement: रूस ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर तुर्की की ओर से दिए गए मध्यस्थता प्रस्ताव को फिलहाल स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। क्रेमलिन ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में यूक्रेन के साथ नई शांति वार्ता शुरू होने की कोई तत्काल संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि, … Read more

मुंबई के ताज होटल को BMC का ₹22 करोड़ का नोटिस! जानिए क्या है पूरा मामला

Mumbai Taj Hotel: बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने दक्षिण मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को करीब 22 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद होटल के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स और बोलार्ड्स के बकाया शुल्क से जुड़ा है। बीएमसी का कहना है … Read more

मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर संतों का पलटवार, सनातन संस्कृति पर टिप्पणी को बताया आपत्तिजनक

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जरजिस अंसारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को मुस्लिम और पांच वक्त का नमाजी बताए जाने वाले बयान पर अयोध्या के संत समाज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य और संत धर्मदास महाराज ने इस बयान को तथ्यहीन और समाज में विवाद पैदा … Read more