T20 History: 270 रन का ऐतिहासिक रन चेज, स्टीव स्मिथ की टीम ने तोड़ा पंजाब किंग्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 History:

T20 History: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने MI न्यूयॉर्क को 6 विकेट से हराकर टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर लिया। ओकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम ने 267 रन का लक्ष्य हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स का 265 रन चेज का रिकॉर्ड भी टूट गया।

T20 History: निकोलस पूरन ने 31 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक-

पहले बल्लेबाजी करते हुए MI न्यूयॉर्क ने निकोलस पूरन की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 266/9 का विशाल स्कोर बनाया। पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक पूरा कर MLC इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।

T20 History: फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक-

फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। उनके बाद निकोलस पूरन ने 31 गेंदों में शतक जड़कर संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। वहीं फिन एलन, वैभव सूर्यवंशी और उस्मान खान ने 35-35 गेंदों में शतक बनाए हैं। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी के नाम 36 गेंदों में भी एक शतक दर्ज है।

स्टीव स्मिथ और एंड्रिस गौस ने पलटा मैच-

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए। वहीं एंड्रिस गौस ने 51 गेंदों पर 132 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी कर मैच पूरी तरह फ्रीडम के पक्ष में कर दिया। गौस को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

8 गेंद पहले हासिल किया 267 रन का लक्ष्य-

वॉशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में 270/4 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

टूटा पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड-

इससे पहले सबसे बड़ा सफल रन चेज पंजाब किंग्स के नाम था। आईपीएल 2026 में पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था। उस मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद 152 रन बनाए थे, जबकि श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने भी शानदार योगदान दिया था।

19 जुलाई को खेला जाएगा फाइनल-

अब MLC 2026 प्लेऑफ में वॉशिंगटन फ्रीडम का सामना सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम 19 जुलाई को ओकलैंड कोलिजीयम में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल खेलेगी

यह भी पढ़े- घर बैठे मोबाइल से मिनटों में चेक करें SIR फॉर्म जमा हुआ या नहीं, जानें आसान तरीका

भारत के सामने सीरीज बचाने की जंग: इंग्लैंड से चौथा टी-20 आज, वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद

भारत-इंग्लैंड चौथा टी-20, जीत जरूरी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल में खेला जाएगा। इंग्लैंड 2-0 से आगे है, जबकि भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। हार मिलने पर टीम सीरीज गंवा देगी।

इंग्लैंड से दूसरे टी20 में हारा भारत, श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, अब सीरीज बचाना बड़ी चुनौती

इंग्लैंड से हारा भारत, सीरीज पर संकट

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त मजबूत की। कप्तान श्रेयस अय्यर की पहली जीत का इंतजार अभी भी जारी है। लगातार हार के बाद अब भारतीय टीम के सामने सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

नीतीश रेड्डी के चोटिल होने पर सूर्यांश शेड्गे को मिला मौका

 T20 Update:

T20 Update: भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते टी20 टीम से बाहर हो गए हैं। वह क्वाड्रिसेप्स इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें चयन से बाहर करना पड़ा। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है, की … Read more

WI vs SL: शै होप की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज की पहली जीत-

WI vs SL:

WI vs SL: तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान शाई होप की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम ने 148 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

WI vs SL: शै होप ने खेली मैच जिताऊ पारी-

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को कप्तान शाई होप ने मजबूत शुरुआत दिलाई। होप ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल रहे। अंत तक क्रीज पर टिके रहकर उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाया।

WI vs SL:ब्रैंडन किंग बने चेज़ मास्टर-

शै होप का साथ सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने बखूबी निभाया। किंग ने सिर्फ 22 गेंदों में 37 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
हालांकि, सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर 37 रन के निजी स्कोर पर किंग आउट हो गए। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर 17 रन और रोस्टन चेज़ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में रोवमैन पॉवेल 10 रन बनाकर नाबाद रहे और होप के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।

WI vs SL:होल्डर और जोसेफ की घातक गेंदबाजी-

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी। शुरुआती ओवरों में श्रीलंका ने संभलकर बल्लेबाजी की और 43 रन तक कोई विकेट नहीं गंवाया था।
इसके बाद जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पथुम निसांका को 18 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसी स्कोर पर होल्डर ने लसिथ क्रूसपुल्ले को भी पवेलियन भेज दिया। 49 रन के स्कोर पर श्रीलंका ने पवन रत्नायके के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया, जिसके बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई।

WI vs SL:मेंडिस और शनाका ने संभाली पारी

लगातार विकेट गिरने के बाद कुसल मेंडिस और दासुन शनाका ने श्रीलंका की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
कुसल मेंडिस ने 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं दासुन शनाका ने 22 रन का योगदान दिया। हालांकि दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी फिर से लड़खड़ा गई और टीम 147 रन तक ही पहुंच सकी।

यह भी पढ़ें-CM योगी का बड़ा बयान बोले- ‘मोदी युग में बदली भारत और यूपी की तस्वीर’

 

 

धर्मशाला में आज पंजाब और मुंबई आमने-सामने, प्लेऑफ की जंग में होगी जोरदार भिड़ंत

धर्मशाला में आज पंजाब और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब की नजर जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीद मजबूत करने पर होगी, जबकि मुंबई हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी। बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव प्रसारण की पूरी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग का 57वां मुकाबला बेंगलुरु और कोलकाता के बीच रायपुर में खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा और दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा जहां बड़े स्कोर और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी माना जा रहा

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स: हैदराबाद में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, जीत के लिए दोनों टीमों में जोरदार जंग

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। पंजाब किंग्स का पिछला प्रदर्शन बेहतर रहा है और मैच रोमांचक रहने की संभावना है। दर्शक उत्साहित

सैमसन की 87 रन की तूफानी पारी से पलटा मैच, चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया

CSK की शानदार जीत

आईपीएल 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। दिल्ली ने 155 रन बनाए, जवाब में सैमसन 87 और कार्तिक 41 की शतकीय साझेदारी से सीएसके ने 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार रखीं।

अरशद खान की घातक गेंदबाजी और गिल-बटलर की शानदार पारियों से जीटी ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया

आरसीबी 155 पर ढेर, जीटी की आसान जीत

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में आरसीबी को 4 विकेट से हराया। आरसीबी 155 रन पर सिमट गई। जवाब में गिल, बटलर और तेवतिया की अहम पारियों से जीटी ने 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।