राम मंदिर को मिलेगा पहला सीईओ आज, बदल सकती है दान से दर्शन तक की व्यवस्था; जानें अयोध्या के नए मॉडल की पूरी कहानी
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 5,500 से अधिक आवेदनों के बाद तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। नए CEO पर मंदिर प्रशासन, वित्तीय पारदर्शिता, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की अहम जिम्मेदारी होगी।