निशिकांत दुबे का दावा, भीम आर्मी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं अभिजीत दीपके

 Nishikant Dubey:

Nishikant Dubey: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके भविष्य में भीम आर्मी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़े आंदोलनों से राजनीतिक नेता निकलते रहे हैं।

Nishikant Dubey: ‘पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं’-

संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दुबे ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अभिजीत दीपके किसी राजनीतिक दल से जुड़ेंगे और भीम आर्मी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने जेपी आंदोलन से लालू प्रसाद यादव और अन्ना हजारे आंदोलन से अरविंद केजरीवाल के उभरने का उदाहरण भी दिया।

Nishikant Dubey: आंदोलन को लेकर लगाए आरोप-

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके के आसपास नारे लगाने वाले लोग भीम आर्मी और सीएए विरोध प्रदर्शन से जुड़े समूहों के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का एजेंडा स्पष्ट है।

‘युवाओं का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी पर’-

दुबे ने कहा कि आंदोलन से जुड़े युवा अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखते हैं और चाहते हैं कि उनकी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांग केवल पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

केजरीवाल पर भी साधा निशाना-

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दुबे ने कहा कि हर टिप्पणी का जवाब देना जरूरी नहीं है। उन्होंने पंजाब में ड्रग्स की समस्या को लेकर भी केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाए और लोकपाल को लेकर भी निशाना साधा।

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार-

राहुल गांधी द्वारा छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले 1975 के आपातकाल और अन्ना हजारे आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए

यह भी पढ़े- राहुल गांधी का पीएम आवास के पास प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता हिरासत में; केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मिलने

राहुल गांधी का पीएम आवास के पास प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता हिरासत में; केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मिलने

Rahul Gandhi Protest:

Rahul Gandhi Protest: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

Rahul Gandhi Protest: राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह-

प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। हालांकि, बातचीत में क्या चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Rahul Gandhi Protest: कन्हैया कुमार, चन्नी और के. सुरेश समेत कई नेता हिरासत में-

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, के. सुरेश समेत कई अन्य कांग्रेस नेता शामिल हैं।

राहुल गांधी बोले- सरकार जवाबदेही से बच रही-

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे छात्रों के खिलाफ हुई कथित बर्बरता का जवाब मांगने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालकर पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार न तो जवाबदेही लेना चाहती है और न ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफे की भी मांग की।

चरणजीत सिंह चन्नी ने सरकार पर साधा निशाना-

हिरासत में लिए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस अभियान समिति के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज नहीं सुन रही है। वहीं कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यदि सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो छात्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

के. सुरेश बोले- हमें बेरहमी से हिरासत में लिया गया-

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को बेरहमी से हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि छात्र मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की चुप्पी चिंताजनक है।

जयराम रमेश ने संसद में चर्चा की मांग दोहराई-

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि गृह मंत्री संसद में इस पूरे मामले पर बयान दें और चर्चा कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार इस पर जवाब देने से बच रही है। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई

यह भी पढ़े- यूपी में खुलेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज, 2-3 महीने में पूरा होगा काम; ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान

यूपी में खुलेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज, 2-3 महीने में पूरा होगा काम; ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान

Up News: यूपी में खुलेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज- ब्रजेश पाठक

Up News: उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा विस्तार होने जा रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक ने टीवी9 के मंच से ऐलान किया कि राज्य में जल्द ही 8 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन महीनों में इस … Read more

‘संसद चलो’ मार्च में घायल हुए प्रदर्शनकारियों की सरकार ने ली सुध, अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा

New Delhi: 'संसद चलो' मार्च में घायल हुए प्रदर्शनकारियों की सरकार ने ली सुध, अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा

New Delhi: ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़पों में घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके इलाज की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने डॉक्टरों के साथ की … Read more

Rani Laxmibai Scooty Scheme: योगी सरकार देगी मुफ्त स्कूटी, जानें कौन होंगी पात्र

 UP Scooty Scheme:

UP Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक अंतिम वर्ष उत्तीर्ण करने वाली टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मुफ्त पेट्रोल चालित स्कूटी दी जाएगी। सरकार इस योजना पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी। … Read more

ब्रिटेन के पहले AI मंत्री बने कनिष्क नारायण, जानिए बिहार से क्या है उनका खास कनेक्शन

Britain AI Minister:

Britain AI Minister: ब्रिटेन की नई सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए देश के पहले AI मंत्री की नियुक्ति की है। नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को कैबिनेट में शामिल करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह पहली बार है जब ब्रिटेन की … Read more

सिक्किम सुरंग हादसे में 10 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने लिया हालात का जायजा, राहत कार्य तेज

सिक्किम सुरंग हादसा: 10 की मौत, बचाव जारी

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग भूस्खलन की चपेट में आ गई। अब तक 10 शव बरामद हुए हैं, जबकि 27 लोगों के फंसे होने की आशंका है। NDRF समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। पीएम मोदी और अमित शाह ने हालात की जानकारी ली।

पेपर लीक को लेकर संसद में भारी हंगामा, आगे भी टकराव के संकेत

New Delhi: पेपर लीक को लेकर संसद में भारी हंगामा, आगे भी टकराव के संकेत

New Delhi: मानसून सत्र के दूसरे दिन भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही भारी हंगामे के कारण नहीं चल सकी। लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार, 22 जुलाई, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष का कहना है कि वे संसद में नीट … Read more

New Delhi: सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनुमति

New Delhi: सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनुमति

New Delhi: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका उस सिंगल जज के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी, जिसमें सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के निजी अस्पताल में शिफ्ट करने संबंधी अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया गया था। … Read more

भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में उतरे पंजाब के किसान, दिल्ली के लिए हुए रवाना; सील किया गया शंभू बॉर्डर

भारत-अमेरिका FTA पर किसानों का विरोध

भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए। शंभू बॉर्डर सील कर धारा 163 लागू की गई है। किसानों का कहना है कि व्यापार समझौते से कृषि और डेयरी क्षेत्र पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।