India US FTA: भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में पंजाब के किसानों ने सरवन सिंह पंढेर के नेतृत्व में ‘देश बचाओ मोर्चा’ के तहत मोर्चा शुरू कर दिया है।मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए शंभू और खनौरी बॉर्डर पर इकट्ठा हुए। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है और इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है।
किसान घाट पर रैली
दिल्ली कूच से पहले किसानों ने ‘किसान घाट’ पर चार घंटे की एक विशाल रैली की। किसान नेताओं का कहना है कि भारत-अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार सौदे में उनसे कोई राय नहीं ली गई है। किसानों को इस बात का डर है कि इसके बाद अमेरिका से आए सोयाबीन, ड्राई फ्रूट्स, अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स सस्ते न पड़ जाएं।
पुलिस बल तैनात
हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कंक्रीट के बैरिकेड्स और भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। बॉर्डर सील होने के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक अलर्ट जारी किया गया है। राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
धारा 163 हुई लागू
हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर कानून एवं व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, अंबाला द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में धारा 144 CrPC) लागू की गई है।किसानों के संभावित दिल्ली कूच के आह्वान को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि शंभू बॉर्डर व आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा।
यह भी पढ़े…यूक्रेन के पास मालवाहक जहाज पर हमला, 4 भारतीय नाविकों की मौत: भारत ने रूस के राजनयिक को किया तलब








