जंतर-मंतर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘घायलों का पूरा इलाज कराएं’, पैलेट गन SOP पर केंद्र से जवाब तलब

SUPREME COURT NEWS: जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने पैलेट गन के इस्तेमाल की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) मांगते हुए केंद्र को नोटिस जारी किया और पैलेट से घायल सभी लोगों … Read more

रो-को को खेलना चाहिए आगामी वर्ल्ड कप, पाकिस्तान के एशियन ब्रैडमैन ने की भविष्यवाणी

 ODI World Cup 2027:

ODI World Cup 2027: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विराट कोहली के World Cup 2027 खेलने को लेकर अहम अपडेट सामने आए हैं। अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विराट कोहली आगामी ODI World Cup 2027 का हिस्सा होंगे या नहीं। हालांकि, मौजूदा कप्तान शुभमन गिल कह चुके हैं कि अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं का हिस्सा हैं।

ODI World Cup 2027: मोहम्मद कैफ- “गिल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए”-

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का कहना है कि कप्तान शुभमन गिल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए, जिसमें वह साफ-साफ और आधिकारिक तौर पर यह बता दें कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आगामी वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं या नहीं। इससे उनके भविष्य को लेकर फैल रही कई अफवाहों पर विराम लग जाएगा।

ODI World Cup 2027: एशियन ब्रैडमैन ने की भविष्यवाणी-

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आगामी वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, इस पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास, जिन्हें एशियन ब्रैडमैन (Asian Bradman) के नाम से भी जाना जाता है, का कहना है कि ऐसा कोई कारण नहीं है जिसकी वजह से रोहित और कोहली को ODI World Cup 2027 से बाहर किया जाए।

 जहीर अब्बास ने रोहित को दी फिटनेस की सलाह-

भारतीय क्रिकेट जगत में इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि वर्ल्ड कप 2027 के दौरान रोहित 40 और कोहली 39 साल के होंगे। हालांकि, कोहली के अंदर आज भी वही फुर्ती है, जो उनके करियर की शुरुआत में देखने को मिलती थी। सवाल सिर्फ रोहित की फिटनेस को लेकर है। फिलहाल रोहित की उम्र 39 साल है और फिटनेस को लेकर उन पर लगातार चर्चा होती रहती है। जहीर अब्बास (एशियन ब्रैडमैन) ने रोहित को अपनी फिटनेस पर और मेहनत करने की सलाह दी है।

अब्बास ने कहा, “कुछ दिनों पहले रोहित ने करीब 20 किलो वजन घटाकर सभी को हैरान कर दिया था। यो-यो टेस्ट में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि रोहित अपनी फिटनेस पर ध्यान देकर ODI World Cup 2027 के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर लेंगे।”

जहीर अब्बास- “दोनों के अनुभव से टीम को फायदा होगा”-

आगे जहीर अब्बास ने कहा, “रोहित और कोहली 2015 से अब तक लगातार तीन वर्ल्ड कप साथ खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की रणनीति को अच्छी तरह समझते हैं। कौशल के मामले में भी दोनों बेहतरीन हैं। इन दोनों के अनुभव का फायदा भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2027 में मुश्किल परिस्थितियों में जरूर मिलेगा

यह भी पढ़े- राज्यसभा में जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला, बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

राज्यसभा में जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला, बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

राज्यसभा में जेपी नड्डा का विपक्ष पर बड़ा हमला

राज्यसभा में जेपी नड्डा ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने और मुद्दाविहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। वहीं, विपक्ष ने अमित शाह के बयान की मांग को लेकर फिर हंगामा किया।

जुनैद के परिवार ने खोला ‘फंडिंग’ का राज! जंतर-मंतर पर मुफ्त खाना किसके पैसों से बंटा? जानिए हर एक बात

जुनैद के परिवार ने खोला ‘फंडिंग’ का राज! जंतर-मंतर पर मुफ्त खाना किसके पैसों से बंटा? जानिए हर एक बात

Junaid Funding: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने वाले मोहम्मद जुनैद को लेकर मामला गरमा गया है। भोजन की व्यवस्था के लिए पैसा कहां से आया, इसे लेकर पुलिस ने गाजियाबाद के नाहल गांव स्थित जुनैद के परिवार से पूछताछ की है। परिवार का दावा है कि … Read more

Yogi Adityanath: CM योगी का बड़ा ऐलान: UP में फिर बदलेगा इस जिले का नाम, भदोही बनेगा ‘संत रविदास नगर’

Yogi Adityanath: CM योगी का बड़ा ऐलान: UP में फिर बदलेगा इस जिले का नाम, भदोही बनेगा ‘संत रविदास नगर’

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम एक बार फिर ‘संत रविदास नगर’ किया जाएगा। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार इस फैसले को लागू करेगी। सीएम योगी ने कहा कि यह सिर्फ जिले का नाम बदलने का … Read more

Exclusive: मोहम्मद अली को मुलायम सिंह से मिली उम्मीद, अखिलेश यादव ने दिया 15 लाख का चेक बाउंस…

मोहम्मद अली को मुलायम सिंह से मिली उम्मीद

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सैफई महोत्सव हमेशा चर्चा का विषय रहा है, लेकिन इसी महोत्सव से जुड़ी एक ऐसी कहानी भी है, जो आज भी दर्द, संघर्ष और अधूरे वादों की याद दिलाती है। यह कहानी है सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद अली की, जो कभी समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता रहे और 2004 … Read more

बंगाल में करोड़ों का खजाना! पूर्व बस ड्राइवर के घर मिला ₹28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना

West Bengal Police Action: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी में पूर्व बस ड्राइवर मिनार मंडल के घर से ₹28.5 करोड़ नकद और 15 किलोग्राम सोना बरामद किया है। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़ आंकी गई है। इस तरह कुल बरामदगी लगभग ₹50 करोड़ की बताई जा रही है। … Read more

हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा उज्जैन, श्रावण की पहली सुबह महाकाल के दरबार में उमड़ा जनसैलाब

श्रावण की पहली सुबह महाकाल मंदिर में उमड़ी भीड़

श्रावण मास के पहले दिन उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विशेष भस्मारती, महापंचामृत अभिषेक और बाबा महाकाल के दिव्य शृंगार के साथ पूरा मंदिर परिसर शिवभक्ति से सराबोर नजर आया। देशभर के शिवालयों में भी श्रद्धा का उत्साह देखने को मिला।

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रहाणे ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। जानिए उनके करियर, कप्तानी के रिकॉर्ड, आखिरी मैच और भावुक विदाई संदेश से जुड़ी पूरी जानकारी।

संसद में फिर मचा बवाल! विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के नौवें दिन गुरुवार को भी लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित … Read more