अखिलेश के चैलेंज पर योगी का पलटवार, बोले- अयोध्या आइए, मैं भी लड़ूंगा चुनाव

योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। अब सीएम योगी ने इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, वह भी वहां से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Yogi Adityanath: अखिलेश के चैलेंज पर योगी ने दिया जवाब-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयोध्या उनकी आस्था का केंद्र है। वह यहां इसलिए जाते हैं, ताकि अयोध्या के विकास में कोई कमी न रहे और उत्तर प्रदेश की पहचान पर कोई कलंक न लगे। सीएम योगी ने कहा, “मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें। अयोध्या हमारा पावन धाम है। मैं आपको ऑफर करता हूं, आप भी अयोध्या से नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए एक बार किस्मत आजमा लिया जाए।”

Yogi Adityanath: अयोध्या के विकास को लेकर सपा पर निशाना-

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान अयोध्या में बिजली की आपूर्ति सीमित थी और शहर में गंदगी का अंबार लगा रहता था। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या रामराज्य का उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करवा रही है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास को लेकर अपनी सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया।

PDA के फॉर्मूले पर भी कसा तंज-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले पर भी तंज कसा। उन्होंने PDA का अर्थ बताते हुए कहा, “PDA मतलब पराया धन अपना। PDA मतलब परिवार डेवलपमेंट पार्टी।” योगी के इस बयान को समाजवादी पार्टी की राजनीति और उसके परिवारवाद के आरोपों पर निशाना साधने के तौर पर देखा जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले सीएम योगी-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोध प्रदर्शनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में लोगों की आस्था है और जो लोग राम मंदिर तथा काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में बाधक थे, वे आज प्रधानमंत्री मोदी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध की भी एक सीमा होती है और कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दल सामान्य शिष्टाचार भूल चुके हैं।योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक विरोध की सीमाओं को पार करते हुए गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से देश को गुमराह कर अराजकता की ओर ले जाने की कोशिश की जा रही है।

अखिलेश यादव ने क्या दी थी चुनौती-

दरअसल, इसी सप्ताह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। अखिलेश ने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री को अपने दावों पर इतना भरोसा है, तो उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए।

हालांकि, अगले ही दिन अखिलेश यादव ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह कोई चुनौती नहीं, बल्कि राजनीतिक सलाह थी। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को लेकर इतने आश्वस्त हैं और उन्होंने 15 दिन के भीतर दूध का दूध और पानी का पानी होने की बात कही है, तो उन्हें अगला विधानसभा चुनाव अयोध्या से लड़ना चाहिए। इस तरह अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब इस बयानबाजी के बीच दोनों नेताओं की आगे की रणनीति पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

यह भी पढ़े- सलमान खान ने लॉन्च किया अपना YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद बने टीचर और स्टूडेंट

Yogi Adityanath: योगी का विपक्ष पर बड़ा वार: जो आस्था का सम्मान नहीं करते, वे विकास क्या करेंगे

Yogi Adityanath: योगी का विपक्ष पर बड़ा वार: जो आस्था का सम्मान नहीं करते, वे विकास क्या करेंगे

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संत कबीर नगर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान विकास और आस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के मन में जनता की आस्था के प्रति सम्मान होता है, वही सरकार वास्तविक विकास कर सकती है। मुख्यमंत्री ने इस … Read more

Yogi Adityanath: रवि किशन के मौन पर CM योगी ने ली चुटकी, दावत से लेकर फिल्मों तक पूछ डाले सवाल

Yogi Adityanath: रवि किशन के मौन पर CM योगी ने ली चुटकी, दावत से लेकर फिल्मों तक पूछ डाले सवाल

Yogi Adityanath: गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ही सांसद रवि किशन के ‘मौन व्रत’ को लेकर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली। मंच से सीएम योगी ने रवि किशन के भाषण न देने पर सवाल उठाया और फिर उनकी दावत से लेकर फिल्मों तक का जिक्र करते हुए माहौल को … Read more

CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- ‘चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकलती थी’

 Yogi Adityanath:

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 706 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सपा के शासनकाल पर सवाल उठाए। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में विकास की जगह … Read more

Yogi Adityanath: CM योगी का बड़ा ऐलान: UP में फिर बदलेगा इस जिले का नाम, भदोही बनेगा ‘संत रविदास नगर’

Yogi Adityanath: CM योगी का बड़ा ऐलान: UP में फिर बदलेगा इस जिले का नाम, भदोही बनेगा ‘संत रविदास नगर’

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम एक बार फिर ‘संत रविदास नगर’ किया जाएगा। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार इस फैसले को लागू करेगी। सीएम योगी ने कहा कि यह सिर्फ जिले का नाम बदलने का … Read more

Yogi Adityanath: योगी सरकार का बड़ा ऐलान: मिट्टी के कारोबारियों को ₹10 लाख तक का लोन और आधुनिक मशीनों की सुविधा

Yogi Adityanath: योगी सरकार का बड़ा ऐलान: मिट्टी के कारोबारियों को ₹10 लाख तक का लोन और आधुनिक मशीनों की सुविधा

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पारंपरिक कारीगरों और कुम्हारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से योगी आदित्यनाथ सरकार मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना (MMKRY) का संचालन कर रही है। इस योजना के जरिए मिट्टी से जुड़े पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक तकनीक और वित्तीय सहायता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई … Read more

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: सीएम आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब एसिड अटैक पीड़ितों को भी मिलेगा पक्का घर

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: सीएम आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब एसिड अटैक पीड़ितों को भी मिलेगा पक्का घर

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए योजना का दायरा और व्यापक कर दिया है। अब तक आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर ग्रामीण परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने वाली इस योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को भी शामिल कर लिया गया है। सरकार का … Read more

सीएम योगी आज वाराणसी-चित्रकूट दौरे पर, 951 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सीएम योगी आज वाराणसी-चित्रकूट दौरे पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी और चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। वाराणसी में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जबकि चित्रकूट में 951 करोड़ रुपये की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्रीय विकास को नई गति देंगे।

Yogi Adityanath: सीएम योगी का बड़ा एक्शन सड़क खोदकर छोड़ने वाले ठेकेदारों पर होगी FIR, बिजली चोर और लापरवाह अफसर भी रडार पर

Yogi Adityanath: सीएम योगी का बड़ा एक्शन सड़क खोदकर छोड़ने वाले ठेकेदारों पर होगी FIR, बिजली चोर और लापरवाह अफसर भी रडार पर

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद दौरे के दौरान विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करते … Read more

Yogi Adityanath: आगरा में सीएम योगी का सख्त संदेश, विकास योजनाओं में नहीं चलेगा कोई घोटाला

Yogi Adityanath: आगरा में सीएम योगी का सख्त संदेश, विकास योजनाओं में नहीं चलेगा कोई घोटाला

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर आगरा मंडल के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का गहन मूल्यांकन किया। बैठक में मंडल के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश … Read more