आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सांसद पप्पू यादव को बताया ‘कुंभकरण’, कहा- ‘राहुल गांधी मांगें माफी’

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संसद परिसर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु वेश धारण कर किए गए प्रदर्शन को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पप्पू यादव को रावण के वंश का बताते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की। रावण के वंश के है … Read more

दतिया उपचुनाव LIVE: दूसरे राउंड में कांग्रेस 219 वोट से आगे, भाजपा की बढ़त घटी

Datia Bypoll Result: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 8 बजे से जारी है। दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी कुल 965 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि दूसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा पर 219 वोटों की बढ़त हासिल की, जिससे भाजपा … Read more

बांकीपुर में जीत का जश्न पहले से तैयार! नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर 200 क्विंटल लड्डू

Bankipur Bypoll Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत की … Read more

दिल्ली के उस्मानपुर में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय बेटा सुरक्षित बचा

उस्मानपुर में छत गिरने से दंपती की मौत

दिल्ली के उस्मानपुर में रविवार रात मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत राहत कार्य चलाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

खुद पर हुए हमले को लेकर बोले पप्पू यादव- ‘लोग नहीं होते तो अनहोनी हो जाती, अतीक अहमद पार्ट-2 करने वाले थे’

सांसद पप्पू यादव

Pappu Yadav Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रविवार को उस समय चर्चा में आ गए, जब दिल्ली स्थित उनके आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर कथित रूप से चप्पल फेंकी गई। घटना के बाद पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने आरोप लगाया कि उन पर चाकू से हमला … Read more

योगी की पाती’ में CM का संदेश, श्रावण को बनाएं सेवा, स्वच्छता और जल संरक्षण का जनअभियान

सीएम योगी ने ल‍िखी पाती

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित अपनी मासिक अपील ‘योगी की पाती’ जारी करते हुए सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक समरसता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। श्रावण केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण केवल … Read more

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, देशभर के मंदिरों में लाखों श्रद्धालु पहुंचे

सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब

सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा बैद्यनाथ धाम, महाकाल, काशी विश्वनाथ और हरिद्वार सहित कई धार्मिक स्थलों पर जलाभिषेक, विशेष पूजा, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहे।

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब यही मेरी प्राथमिकता नहीं

Bhuvneshwar Kumar:

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। अब उन्होंने पहली बार टीम इंडिया में वापसी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। भुवनेश्वर का कहना है कि अब उनके लिए टीम इंडिया में वापसी प्राथमिकता नहीं रही और उन्होंने भारतीय टीम से बाहर की जिंदगी के साथ खुश रहना सीख लिया है।

Bhuvneshwar Kumar: अश्विन ने की थी टीम में वापसी की वकालत-

हाल ही में भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए। उनका मानना है कि अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारत को भुवनेश्वर जैसे अनुभवी गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी।

Bhuvneshwar Kumar: ‘अब सिर्फ खेल के प्यार के लिए खेल रहा हूं’-

भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के पॉडकास्ट में कहा कि अब वह सिर्फ अपने जुनून और खेल के प्रति प्यार की वजह से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना वह पहले ही पूरा कर चुके हैं, इसलिए अब वापसी ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं है।

वापसी पर क्या बोले भुवनेश्वर-

भुवनेश्वर ने कहा, “मैं भारत के लिए खेल चुका हूं। यह ऐसी चीज नहीं है जिसे मुझे अब हासिल करना है। अगर मुझे एक और मौका मिलता है तो यह अच्छी बात होगी, लेकिन मैं वहां पहले ही रह चुका हूं। मैं इस समय सिर्फ खेल के प्यार के लिए क्रिकेट खेल रहा हूं। मुझे पता है कि मुझे अनुशासित रहना होगा।”

घरेलू क्रिकेट और यूपी टी20 लीग पर फोकस-

भुवनेश्वर ने बताया कि वह घरेलू क्रिकेट और यूपी टी20 लीग खेल रहे हैं ताकि क्रिकेट से लगातार जुड़े रहें। साथ ही, वह अपने शरीर को फिट रखने और रिकवरी के लिए जरूरी ब्रेक भी ले रहे हैं।

परिवार को दिया शांति का श्रेय-

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम इंडिया से बाहर रहने के बावजूद वह अपनी जिंदगी में पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने इसके लिए अपने परिवार का धन्यवाद किया। उनके मुताबिक, घर पर क्रिकेट या टीम इंडिया में वापसी को लेकर कोई चर्चा नहीं होती। इससे उन्हें मानसिक शांति मिली है।

2022 से टीम इंडिया से बाहर, IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन-

भुवनेश्वर कुमार साल 2022 से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अहम गेंदबाज की भूमिका निभाते रहे हैं और अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।

यह भी पढ़े- दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड