झारखंड आंदोलन का ‘सोनम वांगचुक’ बने देवेंद्र नाथ महतो, छात्रों की मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू

झारखंड आंदोलन का 'सोनम वांगचुक' बने देवेंद्र नाथ महतो, छात्रों की मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू

Jharkhand Education Protest: झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलनों की तर्ज पर अब रांची के कचहरी चौक स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के … Read more

MCOCA मामले में पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

Naresh Balyan Bail: दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को बड़ा झटका देते हुए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस मनोज जैन की एकल पीठ ने सोमवार को यह आदेश सुनाया। क्या है पूरा मामला? नरेश … Read more

महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह को राहत: दिल्ली कोर्ट ने किया बरी, बोले- यह साजिश रची गई थी

बृजभूषण मामले में POCSO केस हुआ बंद

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में एक नाबालिग पहलवान ने अपने आरोप वापस ले लिए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने POCSO मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर केस बंद कर दिया। अन्य शिकायतों पर सुनवाई जारी रही।

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, सपा ने किया प्रदर्शन, CM योगी बोले- जनता के मुद्दों पर हो चर्चा

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितता, नीट पेपर लीक और शिक्षक भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। सकारात्मक चर्चा करने की अपील वहीं, मुख्यमंत्री … Read more

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, भारी बढ़त से बढ़ा रोमांच

Bankipur Bypoll Result: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की काउंटिंग जारी है। बिहार के बांकीपुर में शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 1161 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल … Read more

बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग

बिहार के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग तीन डिब्बों तक फैल गई, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद कई ट्रेनें प्रभावित रहीं और रेलवे ने जांच शुरू कर दी।

‘मेरी बेटी को गोद ले लीजिए…’ PM मोदी को गाली देने वाली रुचिका की माँ ने PM से की भावुक अपील

जंतर-मंतर पर गाली देने वाली रुचिका की मां

CJP Protest: जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में सामने आई नाबालिग लड़की की माँ ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बच्चों को माफ कर बड़ा दिल दिखाया है। … Read more

जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर आकिब नबी को मिली टीम में जगह

IND vs SL

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को टीम में जगह मिली है।

IND vs SL: क्यों किया जसप्रीत बुमराह को बाहर-

जसप्रीत बुमराह को टेस्ट श्रृंखला से बाहर किए जाने की सबसे बड़ी वजह उनके बाएं घुटने की चोट है। टीम मैनेजमेंट और कमेटी के सदस्यों ने उन्हें सलाह दी है कि वे इस चोट से जल्द रिकवरी करें।

IND vs SL: इंग्लैंड दौरे में हुए थे चोटिल-

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बाएं घुटने में चोट इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में आई थी। सूत्रों के अनुसार, यह चोट बुमराह को दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग करते वक्त लगी थी।

आकिब नबी को मिला मौका-

जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में मौका मिला है। आकिब नबी के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। इसके अलावा, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो मैचों में छह विकेट लिए थे।

कब शुरू होगी यह सीरीज-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SCC) मैदान पर खेला जाएगा।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह ( अगर उपलब्ध हो पाये), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन

यह भी पढ़े- चार दिन का सत्र औपचारिकता न बने, जनहित के मुद्दों पर हो गंभीर चर्चा: मायावती का सरकार को संदेश

चार दिन का सत्र औपचारिकता न बने, जनहित के मुद्दों पर हो गंभीर चर्चा: मायावती का सरकार को संदेश

Mayawati Statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू हुए चार दिवसीय मानसून सत्र को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सरकार और विपक्ष से गंभीर संसदीय आचरण की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सत्र केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि जनहित, जनकल्याण और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर सार्थक … Read more

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन नहीं रहे

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का इंदौर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके निधन पर शिवराज सिंह चौहान, हेमंत खंडेलवाल और अनिल फिरोजिया सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।