मानसून सत्र के सिर्फ 2 दिन बाकी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित: अमित शाह के बयान पर टिकी नजर

संसद में घमासान, FCRA बिल पर सस्पेंस

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिनों में भी सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। राम मंदिर चढ़ावा, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और FCRA बिल को लेकर हंगामा हो रहा है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही प्रभावित हुई, जबकि सरकार गतिरोध खत्म करने की कोशिश में है।

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए अंतिम इंटरव्यू शुरू, 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार पहुंचे

राम मंदिर CEO पद का अंतिम इंटरव्यू शुरू

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO पद की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार अंतिम इंटरव्यू के लिए चुने गए हैं। चयन समिति प्रशासन, प्रबंधन, वित्तीय अनुभव और रामलला के प्रति आस्था से जुड़े सवाल पूछ रही है।

पश्चिम बंगाल में आज विशेष विधानसभा सत्र, KMC-HMC के वार्ड बढ़ाने वाले विधेयकों पर लगेगी मुहर

बंगाल में विशेष सत्र, बढ़ेंगे वार्ड

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को एक दिवसीय विशेष सत्र होगा। इसमें KMC और HMC में वार्डों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। KMC में वार्ड 144 से 209 और HMC में 50 से 68 किए जाने की तैयारी है। चुनाव से पहले परिसीमन पूरा होगा।

NBEMS ने जारी की NEET PG एग्जाम की City Slip, जानें कैसे करें डाउनलोड

NEET PG City Slip 2026:

NEET PG City Slip 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे एग्जाम सिटी स्लिप की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर NEET PG City Intimation Slip को डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG City Slip 2026: कैसे करें एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड-

जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उनके लिए NBEMS ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर NEET PG City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

NEET PG City Slip 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड-

NEET PG 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से महज 3 दिन पहले यानी 27 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट को बार-बार विजिट करते रहें।

कब शुरू होगी परीक्षा-

NEET PG परीक्षा 2026 का आयोजन देशभर के केंद्रों पर 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़े- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा, बोले- हां, खतरा था, इसी वजह से तुर्की में बदला गया मेरा विमान

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा, बोले- हां, खतरा था, इसी वजह से तुर्की में बदला गया मेरा विमान

खतरे के बीच ट्रंप ने बदला अपना विमान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि तुर्की दौरे के दौरान सुरक्षा खतरे के कारण उनका विमान बदला गया था। उन्होंने कहा कि वह सीक्रेट सर्विस और सेना की सलाह मानते हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्हें कई तरह की धमकियां मिलती रहती हैं।

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत

तेलंगाना में टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौत

तेलंगाना के संगारेड्डी में टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हुई और छह घायल हैं। सभी कर्नाटक के बीदर जिले के खेतिहर मजदूर बताए गए हैं। वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई।

धर्मेंद्र संग अफेयर की अफवाहों से चर्चा में आईं अनीता राज, 8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी किया काम

Anita Raj Affair:

Anita Raj Affair: 80 के दशक में अभिनेत्री अनीता राज ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और धर्मेंद्र के साथ भी उनकी जोड़ी पर्दे पर नजर आई। इसी दौरान दोनों के बीच कथित अफेयर की खबरें भी बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बनीं। अनीता राज और धर्मेंद्र ने ‘नौकर’, ‘करिश्मा कुदरत का’ और ‘जलजला’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ उनके ऑफस्क्रीन रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं होने लगी थीं।

Anita Raj Affair: हेमा मालिनी के दखल की भी आई थी खबर-

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धर्मेंद्र और अनीता राज के कथित अफेयर की खबरों के बीच हेमा मालिनी ने मामले में दखल दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने धर्मेंद्र को अनीता राज के साथ काम करने को लेकर चेतावनी दी थी। इसके बाद धर्मेंद्र और अनीता राज ने साथ में काम करना बंद कर दिया। हालांकि, दोनों के बीच अफेयर की खबरों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

Anita Raj Affair: प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग करने का दावा-

अनीता राज की जिंदगी का एक और किस्सा उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ा है। ‘लहरें रेट्रो’ के यूट्यूब चैनल के हवाले से रिपोर्ट्स में बताया गया कि फिल्म ‘जरूरत’ की शूटिंग के दौरान अनीता राज प्रेग्नेंट थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी समय तक शूटिंग जारी रखी। हालांकि, आठवें महीने में उन्होंने शूटिंग करने से इनकार कर दिया था।

शूटिंग के दौरान फिसल गई थीं अनीता राज-

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म के निर्देशक और अभिनेता राजेंद्र कुमार के दबाव के चलते अनीता राज को आठवें महीने में भी शूटिंग करनी पड़ी। इसी दौरान वह सेट पर फिसल गईं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। अस्पताल में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। दावा है कि डिलीवरी के महज दो दिन बाद ही उन्हें दोबारा शूटिंग के लिए बुलाया गया। अनीता राज ने दबाव में आकर शूटिंग की, लेकिन इस घटना से वह काफी नाराज हुई थीं।

फिल्मों से दूरी के बाद टीवी पर बनाई पहचान-

बॉलीवुड में करियर धीमा पड़ने के बाद अनीता राज ने टेलीविजन का रुख किया। उन्होंने ‘तुम्हारी पाखी’, ‘छोटी सरदारनी’, ‘परिणीति’ और ‘सावी की सवारी’ जैसे टीवी शोज में काम किया। अनीता राज ने फिल्मों से दूरी जरूर बनाई, लेकिन छोटे पर्दे पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी। फिलहाल वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़े- Noise ने गेमिंग हेडफोन सेगमेंट में मारी एंट्री, 40 घंटे की बैटरी के साथ Clutch HP-P01 लॉन्च

Noise ने गेमिंग हेडफोन सेगमेंट में मारी एंट्री, 40 घंटे की बैटरी के साथ Clutch HP-P01 लॉन्च

 Noise Clutch HP-P01:

Noise Clutch HP-P01: Noise ने Clutch ब्रांड के तहत अपना पहला डेडिकेटेड गेमिंग हेडफोन Clutch HP-P01 पेश किया है। इसकी कीमत भारत में 4,999 रुपये रखी गई है। हेडसेट फिलहाल Noise की वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी 27 अगस्त के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। इसे ब्लैक/रेड, पर्पल/गोल्ड और ग्रे/ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Noise Clutch HP-P01: 50mm ड्राइवर और 7.1 वर्चुअल सराउंड साउंड-

नॉइज़ क्लच HP-P01 में 50mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। यह स्टीरियो के साथ टॉगल होने वाले 7.1 वर्चुअल सराउंड साउंड को सपोर्ट करता है। गेमिंग के दौरान बेहतर वॉयस कम्युनिकेशन के लिए इसमें डिटेचेबल कार्डियोइड बूम माइक्रोफोन दिया गया है। ऑन-ईयर कंट्रोल की मदद से माइक्रोफोन को आसानी से म्यूट भी किया जा सकता है।

Noise Clutch HP-P01: 24ms लो-लेटेंसी और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन-

गेमर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें 24ms लो-लेटेंसी वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है। हेडसेट में 2.4GHz वायरलेस, Bluetooth 6.0 और 3.5mm वायर्ड कनेक्टिविटी के विकल्प मिलते हैं। यह PC, लैपटॉप, PlayStation 4, PlayStation 5, Xbox, Nintendo Switch और मोबाइल डिवाइसेज के साथ कंपैटिबल है।

40 घंटे तक चलेगी बैटरी-

Clutch HP-P01 में 600mAh बैटरी दी गई है। RGB लाइटिंग बंद रखने पर यह 40 घंटे तक और RGB लाइटिंग ऑन रहने पर करीब 20 घंटे तक प्लेबैक देने का दावा करता है। USB Type-C पोर्ट के जरिए इसे फुल चार्ज होने में लगभग दो घंटे लगते हैं।

RGB लाइटिंग और मजबूत डिजाइन-

हेडसेट में सात RGB लाइटिंग मोड्स दिए गए हैं। इसका वजन करीब 300±5 ग्राम है और इसमें फुल-मेटल फ्रेम के साथ फैब्रिक-कवर्ड ईयर कुशन मिलते हैं। Noise के मुताबिक, हेडसेट को ड्रॉप, टम्बल और वाइब्रेशन टेस्ट से भी गुजारा गया है। हेडबैंड, स्लाइडर्स और क्लैम्प की भी ड्यूरेबिलिटी टेस्टिंग की गई है।

2026 में और गेमिंग प्रोडक्ट लाएगी Noise-

Noise की योजना 2026 के दौरान Clutch लाइनअप का विस्तार करने और गेमिंग ऑडियो सेगमेंट में और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की है। Clutch HP-P01 के साथ कंपनी ने भारतीय गेमिंग हेडफोन बाजार में अपनी नई शुरुआत की है।

यह भी पढ़े- भारत-चीन रिश्तों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, सीमा के हालात तय करेंगे संबंधों की दिशा