कहीं जाएगा मत, कुछ ही देर में शुरू होगा अंतिम टेस्ट का अंतिम दिन

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का अंतिम दिन गुरुवार को खेला जाएगा। भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट अपने नाम कर लिया है। दूसरे टेस्ट में भी भारत ने पहली पारी में शानदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 503 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा। जवाब में श्रीलंका महज 290 रन ही बना सकी। भारत ने बल्लेबाजी न करते हुए श्रीलंका को फॉलो-ऑन दे दिया, जिसके बाद श्रीलंका अभी 229-6 के स्कोर पर है।

IND vs SL: शतक से चूके पसिंदु-

दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के लिए अभी तक सिर्फ पसिंदु सूर्यबंधारा ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने श्रीलंकाई टीम की तरफ से काफी शानदार प्रदर्शन किया है। पहली पारी में 7.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पसिंदु ने 80 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में 92 रनों की शानदार पारी खेली। 92 रन पर शतक की ओर बढ़ रहे पसिंदु अपना विकेट मानव सुथार को देकर पवेलियन की ओर लौट गए।

IND vs SL: पसिंदु और मेंडिस की शतकीय साझेदारी-

श्रीलंका के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि पसिंदु सूर्यबंधारा और कमेंदु मेंडिस ही हैं, जिन्होंने श्रीलंका के लिए एकमात्र शतकीय साझेदारी की है। दोनों के बीच 115 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। साझेदारी में दोनों ने 55-55 रनों का योगदान दिया है। यही वह अहम साझेदारी है, जिसने भारत की लीड को खत्म किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन:
लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूर्यबंधारा, कमेंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो

यह भी पढ़ें- नेपाल की तबाही के पीछे क्या था? सैटेलाइट तस्वीरों ने ग्लेशियर से सैलाब तक की पूरी कहानी दिखाई

IND vs SL: ऋषभ पंत ने तोड़ा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 450 से अधिक रनों का आंकड़ा छू लिया है। इस आंकड़े तक पहुंचने में सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अहम किरदार निभाया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी पारी के बदौलत तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इन रिकॉर्ड्स में धोनी का भी नाम शामिल था, लेकिन अब ऋषभ पंत रिकॉर्ड्स के मामले में धोनी से आगे निकल गए हैं।

IND vs SL: पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड-

अपनी 63 रनों की पारी में पंत ने छह चौके और दो छक्के जड़े हैं। इन दो छक्कों की मदद से पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 102 छक्कों का आंकड़ा छू लिया है। 102 छक्कों के आंकड़े के साथ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। एडम गिलक्रिस्ट ने 100 छक्के जड़े थे, वहीं एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए हैं। पंत अपने 102 छक्कों की मदद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पंत से आगे सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम हैं।

IND vs SL: पंत ने खेली 63 रनों की अर्धशतकीय पारी-

पंत की धमाकेदार पारी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। यह पारी पंत ने मात्र 89 गेंदों में बनाई है। 70.79 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पंत ने 63 रनों की पारी खेली है। इस पारी में पंत ने छह चौके और दो रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़े हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिसारा, पिसिंदु सूर्याबांदारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो

यह भी पढ़े- अखिलेश के साथ AAP की जुगलबंदी! UP में कांग्रेस के लिए क्यों बढ़ सकती है मुश्किल?

IND vs SL: गिल 3000 टेस्ट रनों से मात्र 7 रन दूर, सारांश करेंगे टेस्ट डेब्यू

 IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रविवार को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। चाइनामैन कुलदीप यादव इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। उनकी जगह स्पिनर सारांश जैन को टीम में शामिल किया गया है। भारत पहले टेस्ट को जीतकर 1-0 से आगे है।

IND vs SL: कप्तान गिल 3000 टेस्ट रनों से मात्र 7 रन दूर-

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि उन्होंने अभी तक 42 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 76 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। गिल ने 2993 टेस्ट रन बनाए हैं। गिल 3000 रनों के आंकड़े से मात्र 7 रन दूर हैं।

IND vs SL: यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद-

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में जायसवाल मात्र 32 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। भारतीय टीम, दर्शक और कोचिंग स्टाफ को दूसरे टेस्ट में जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद है।

क्या सारांश कर पाएंगे कमाल-

युवा सारांश जैन को कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। सारांश टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सारांश जैन के फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि 54 मैचों में सारांश ने 188 विकेट लिए हैं। ये आंकड़े काफी अच्छे हैं। सारांश को अपने आप को साबित करने के लिए टेस्ट डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11-

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा

यह भी पढ़े- मां की आरती उतारता था कुणाल, फिर क्यों नहीं मानी उसकी आखिरी बात? iPhone विवाद में उजड़ गया पूरा परिवार

सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने रखी श्रीलंकाई पारी की लाज

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज 462 रनों का पीछा करते हुए 284 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। शुरुआती विकेट देखकर मानो ऐसा लग रहा था कि श्रीलंकाई पारी मात्र 100-150 रन बनाकर ही सिमट जाएगी। लेकिन फिर मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने श्रीलंका की टीम की लाज रखी। सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला के सहयोग से ही श्रीलंका 284 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।

IND vs SL: सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने निभाया अहम किरदार-

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई थी। एक वक्त पर श्रीलंका का स्कोर 90-5 था। यहां से लग रहा था कि श्रीलंका 150 के स्कोर तक ही पहुंच पाएगी। लेकिन फिर सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने क्रीज पर आकर श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों के बीच 146 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। इस शतकीय साझेदारी में सबसे ज्यादा रन निरोशन डिकवेला ने बनाए हैं। उन्होंने इस साझेदारी में 80 रन बनाए हैं। वहीं, सोनल दिनुशा ने 61 रनों का योगदान दिया।

IND vs SL: सोनल दिनुशा ने बनाया पहला शतक-

सोनल दिनुशा ने बनाया ताबड़तोड़ शतक-

श्रीलंका के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि एकमात्र सोनल दिनुशा ही हैं, जिन्होंने श्रीलंका की तरफ से शतक लगाया है। 59.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दिनुशा ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11-

भारत की प्लेइंग-11-

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग-11-

निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो

यह भी पढ़े- Tax-Free Income: इन 10 तरीकों से होने वाली कमाई पर नहीं लगता टैक्स, जानें नियम

IND vs SL: श्रीलंका की सरजमीं पर लहराया भारतीय तिरंगा

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से हो गया है। पहला टेस्ट श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। अपने 600वें टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय तिरंगा लहराकर इस मैच की शुरुआत करी।

IND vs SL: BCCI ने कैप्चर किया ऐतिहासिक मूवमेंट-

शुभमन गिल की सेना ने पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय तिरंगा लहराया। इस ऐतिहासिक मूवमेंट को BCCI ने कैप्चर करके ट्विटर (X) पर शेयर किया।

IND vs SL: भारतीय टीम ने किया ध्वजारोहण-

सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीमों की सूची-

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीम की बात करें तो इंग्लैंड ने अभी तक 1097 टेस्ट खेले हैं। इसी के साथ इंग्लैंड टीम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के साथ पहले पायदान पर है। वहीं दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया मौजूद है, जिन्होंने 883 टेस्ट मैच खेले हैं। इस सूची में भारत का भी नाम है। 599 टेस्ट मैच खेलने के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। और अब भारत श्रीलंका की सरजमीन पर शुभमन गिल की कप्तानी में अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11-

भारतीय प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका प्लेइंग-11

लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

यह भी पढ़े- आजादी हमें तोहफे में नहीं… स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्या बोल गए मौलाना अरशद मदनी?

IND vs SL: भारत और श्रीलंका को सता रही है एक जैसी चिंता

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त 2026 से होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और अनुभवी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से अब टीम युवा खिलाड़ियों पर ही निर्भर है। हाल ही में भारत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में हार का सामना करके आ रहा है। ऐसे में यह सीरीज भारत के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद WTC अंक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर खिसक गया। वहीं, श्रीलंका छठे स्थान पर है।

IND vs SL: आकिब नबी पर रहेंगी सभी की निगाहें-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हो गया है। स्क्वाड में युवा गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। आकिब नबी के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 60 विकेट चटकाए हैं। आकिब नबी पर सभी की निगाहें रहेंगी कि वह कैसे भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाएंगे, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बने रहने के लिए भारत को 9 मैचों में से कम से कम 6 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

IND vs SL: दोनों टीमों को सता रही है एक जैसी चिंता-

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी श्रीलंकाई स्पिन क्रम को खेलने में असमर्थ दिख रही है। वैसे टीम में अनुभवी केवल राहुल मौजूद हैं, जो स्पिन को काफी अच्छा खेलते हैं। अगर श्रीलंकाई टीम की बात करें तो वे भी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति की वजह से चिंता में हैं। जानकारी के अनुसार सलामी बल्लेबाज पथुम निस्संका और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस टीम से बाहर हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11-

केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान/ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका टीम-

धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

भारतीय टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान

यह भी पढ़े- तेजी से झड़ते बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका और फायदे

IND vs SL: भारत खेलने जा रहा 600वां टेस्ट मैच

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा। इस टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने इतने फेरबदल करने के बाद इस श्रृंखला के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में 600वां टेस्ट मुकाबला खेलने जा रही है।

IND vs SL: सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीमों की सूची-

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीम की बात करें तो इंग्लैंड ने अभी तक 1097 टेस्ट खेले हैं। इसी के साथ इंग्लैंड टीम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के साथ पहले पायदान पर है। वहीं, दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया मौजूद है, जिसने 883 टेस्ट मैच खेले हैं। इस सूची में भारत का भी नाम है। 599 टेस्ट मैच खेलने के साथ भारत तीसरे स्थान पर है।

IND vs SL: 6वें स्थान के लिए हो सकती है लड़ाई-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में सरफराज खान और ध्रुव जुरैल को शामिल किया गया है। पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं, छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरैल के बीच घमासान देखने को मिल सकता है। दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी हैं। अब देखने वाली बात यह है कि टीम मैनेजमेंट किस खिलाड़ी पर भरोसा जताता है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11-

केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान/ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका टीम-

धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

भारतीय टीम- 

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान

यह भी पढ़े- कभी भी जारी हो सकता है UPSC मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

IND vs SL: 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, बारिश और चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता

IND vs SL:

IND vs SL: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम नौ साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंच चुकी है। टीम मंगलवार को कोलंबो पहुंची और बुधवार से ही अभ्यास शुरू कर दिया। भारत के लिए यह सीरीज सिर्फ जीत हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपनी स्थिति मजबूत करने का भी बड़ा मौका है। भारतीय टीम 15 अगस्त से पहला टेस्ट खेलेगी, जबकि उससे पहले 7 अगस्त से श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

IND vs SL: कोलंबो में शुरू हुई टीम इंडिया की तैयारी-

भारतीय टीम ने कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) मैदान पर पहला अभ्यास सत्र किया। खिलाड़ियों को तीन अभ्यास पिच और चार इंडोर नेट उपलब्ध कराए गए हैं। टीम का लक्ष्य श्रीलंकाई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना और पहले टेस्ट से पहले सही संयोजन तैयार करना है।

IND vs SL: बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती-

टीम इंडिया की तैयारियों के बीच मौसम सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। कोलंबो में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है। NCC मैदान की ड्रेनेज व्यवस्था भी बहुत अच्छी नहीं मानी जाती, ऐसे में हल्की बारिश भी आउटडोर अभ्यास को प्रभावित कर सकती है। जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को इंडोर नेट्स में अभ्यास करना होगा।

साई सुदर्शन की फिटनेस पर नजर-

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं। वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पैर के अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि मेडिकल टीम की मंजूरी मिलने के बाद 8 अगस्त तक टीम से जुड़ जाएंगे। हालांकि वह अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

चार नेट गेंदबाज भी टीम के साथ जुड़े-

श्रीलंका की स्पिन मददगार परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने चार अतिरिक्त नेट गेंदबाज टीम के साथ भेजे हैं। हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियान और विप्रज निगम बल्लेबाजों को अभ्यास कराने में मदद करेंगे, ताकि टीम पहले टेस्ट से पहले बेहतर तैयारी कर सके।

नौ साल बाद श्रीलंका दौरे पर भारत-

भारत ने आखिरी बार 2017 में श्रीलंका का टेस्ट दौरा किया था, जब टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी। अब शुभमन गिल के नेतृत्व में युवा भारतीय टीम नई शुरुआत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ को देखते हुए यह सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है

यह भी पढ़े- उत्तरांचल पीजी कॉलेज में तिलक और कलावा को लेकर विवाद, छात्रों ने लगाया धार्मिक भेदभाव का आरोप

IND vs SL: नेट गेंदबाजी के लिए चुने गए ये चार प्रमुख गेंदबाज

 IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका (कोलंबो) पहुंच चुकी है। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त 2026 से होगा। लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम तीन दिनों का अभ्यास मैच खेलेगी। यह तीन दिनों का अभ्यास मैच 7 अगस्त से खेला जाएगा। इन तीन दिनों के अभ्यास मैच के लिए भारत ने भारतीय एस्कॉर्ट के अलावा चार और गेंदबाजों को नेट गेंदबाजी के लिए टीम में शामिल किया है।

IND vs SL: कौन हैं ये चार प्रमुख नेट गेंदबाज-

टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय स्क्वायड का ऐलान कर दिया है। स्क्वायड के अलावा चार अन्य गेंदबाजों को नेट गेंदबाजी के लिए टीम में शामिल किया गया है। ये चार नेट गेंदबाज हैं- हर्ष दुबे, विप्रज निगम, तनीष कोटियान और शिवांग कुमार।

IND vs SL: WTC के लिए अहम है यह सीरीज-

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अपडेटेड सूची के अनुसार भारत पांचवें पायदान पर मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के पास मात्र 9 मैच ही बचे हैं।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में प्रवेश करने के लिए भारत को बचे हुए 9 मैचों में से कम से कम सात मैचों में शानदार जीत दर्ज करनी होगी।

श्रीलंकाई दौरे के लिए भारतीय टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी। साई सुदर्शन को फिटनेस मंजूरी मिलनी बाकी है

यह भी पढ़े- Tamil Nadu Budget 2026: सोने का सिक्का, सिल्क साड़ी और लैपटॉप… विजय सरकार के पहले बजट में जनता को मिले कई बड़े तोहफे

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टेस्ट आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

 IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका (कोलंबो) पहुंच चुकी है। इस टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह टेस्ट सीरीज भारत के नज़रिये से काफी अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के आंकड़ों पर नज़र डालें तो देखा जा सकता है कि अपडेटेड सूची में भारत पाँचवें स्थान पर मौजूद है। (WTC Final) में प्रवेश पाने के लिए भारतीय टीम को लगातार मैच जीतने होंगे।

IND vs SL: गेंदबाजों की अनुपस्थिति में बढ़ीं मुश्किलें-

इस टेस्ट सीरीज से भारत के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। इसके अलावा हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की अनुपलब्धता ने टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारत के आंकड़े-

भारत और श्रीलंका के Head-To-Head Stats पर नज़र डालें तो देखा जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच 1982 से 2022 तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 46 टेस्ट मैचों में से भारत ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं श्रीलंका मात्र 7 मैच ही जीत पाई है।अन्य 17 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

श्रीलंका की धरती पर भी भारत ने जमाया सिक्का-

श्रीलंका की धरती पर भी भारत ने अपना लोहा मनवाया है। दोनों के बीच 24 बार भिड़ंत हुई है। इस भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है। 24 मैचों में से भारतीय टीम ने 9 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं 7 मैचों में भारत को श्रीलंका के सामने हार का मुंह देखना पड़ा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2017 के बाद भारत और श्रीलंका 2026 में एक-दूसरे का सामना करेंगे

हेड टू हेड आंकड़े-

कुल मैच: 46
भारत जीता: 22
श्रीलंका जीता: 7
ड्रॉ रहे मैच: 17

यह भी पढ़े- यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने अयोध्या सदर से पवन पांडे की उम्मीदवारी का किया ऐलान