MPESB ने जारी किया जेल प्रहरी और वन रक्षक परीक्षा का परिणाम

MPESB Result 2026:

MPESB Result 2026: जेल प्रहरी और वनरक्षक परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल प्रहरी और वनरक्षक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणामों को देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन प्रक्रिया जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड को पूर्ण करना होगा।

MPESB Result 2026: कैसे डाउनलोड करें परिणाम-

जेल प्रहरी और वनरक्षक परीक्षा देने वालों का परिणाम MPESB ने घोषित कर दिया है। उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपने परिणामों को डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद MPESB Van Rakshak Jail Prahari Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

MPESB Result 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती-

जेल प्रहरी और वनरक्षक परीक्षा के माध्यम से कुल 1679 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके हिसाब से वनरक्षक के लिए कुल 728 पद, क्षेत्र रक्षक के लिए कुल 169 पद, जेल प्रहरी के लिए कुल 757 पद और जेल अधीक्षक के लिए कुल 25 पद आरक्षित किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परिणाम को डाउनलोड करने के बाद, परिणाम में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, प्राप्त हुए अंक, की जांच कर लें।

यह भी पढ़े- स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत ने चेताया बोले- युवाओं को दिशा नहीं मिली तो समाज पर बोझ बन जाएंगे

स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत ने चेताया बोले- युवाओं को दिशा नहीं मिली तो समाज पर बोझ बन जाएंगे

Mohan Bhagwat issued warning on Independence Day

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद भारत माता का पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे। … Read more

स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के इस अंदाज ने जीता दिल, लाल किले पर हुआ कुछ SPG भी देख हुई हैरान

Independence Day 2026 PM Modi won hearts incident at Red Fort

Independence Day 2026: लाल किले की प्राचीर से अपना स्वतंत्रता दिवस संबोधन समाप्त करने के कुछ ही क्षण बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो किया, उसने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बच्चों और युवाओं के लिए यादगार बना दिया। औपचारिक समारोह संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेटों और ‘माय भारत’ … Read more

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार… लाल किले से PM मोदी ने की बड़ी घोषणाएं

Prime Minister Narendra Modi at the Red Fort

Independence Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान कई अहम घोषणाएं की। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए एआई ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट, फ्री कोचिंग और सेमीकंडक्टर को लेकर 6 बड़ी घोषणाएं की। एआई यूथ स्किलिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज, लाल किले की प्राचीर … Read more

IND vs SL: श्रीलंका की सरजमीं पर लहराया भारतीय तिरंगा

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से हो गया है। पहला टेस्ट श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। अपने 600वें टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय तिरंगा लहराकर इस मैच की शुरुआत करी।

IND vs SL: BCCI ने कैप्चर किया ऐतिहासिक मूवमेंट-

शुभमन गिल की सेना ने पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय तिरंगा लहराया। इस ऐतिहासिक मूवमेंट को BCCI ने कैप्चर करके ट्विटर (X) पर शेयर किया।

IND vs SL: भारतीय टीम ने किया ध्वजारोहण-

सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीमों की सूची-

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीम की बात करें तो इंग्लैंड ने अभी तक 1097 टेस्ट खेले हैं। इसी के साथ इंग्लैंड टीम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के साथ पहले पायदान पर है। वहीं दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया मौजूद है, जिन्होंने 883 टेस्ट मैच खेले हैं। इस सूची में भारत का भी नाम है। 599 टेस्ट मैच खेलने के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। और अब भारत श्रीलंका की सरजमीन पर शुभमन गिल की कप्तानी में अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11-

भारतीय प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका प्लेइंग-11

लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

यह भी पढ़े- आजादी हमें तोहफे में नहीं… स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्या बोल गए मौलाना अरशद मदनी?

आजादी हमें तोहफे में नहीं… स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्या बोल गए मौलाना अरशद मदनी?

Arshad Madani on Independence Day

Independence Day 2026: देशवासी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। 15 अगस्त को देश को आजाद हुए 79 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत की आजादी हमें किसी … Read more

UPSC Admit Card 2026: UPSC Admit Card जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

 UPSC Admit Card 2026:

UPSC Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC Admit Card को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

संघ लोक सेवा आयोग ने (UPSC Admit Card) जारी कर दिया है। उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद UPSC Civil Services Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।

5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

6. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

UPSC Admit Card 2026: कब होगी परीक्षा-

आयोग ने (UPSC Mains) परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से लेकर 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जारी किए गए एडमिट कार्ड की जांच कर लें एवं परीक्षा स्थल पर जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और ड्राइविंग लाइसेंस को साथ लेकर जाएं।

परीक्षा आ गई नजदीक, आप कैसे करें तैयारी-

UPSC Mains परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस परीक्षा को लेकर ज्यादा चिंतित ना रहें। कुछ नया ना पढ़ें, जो पढ़ा है उसी का अभ्यास करते रहें। अपनी संतुष्टि के लिए रोजाना मॉक टेस्ट हल करें। इसके अलावा (PYQs) Previous Year Question प्रश्न पत्र को भी हल कर लें।

यह भी पढ़े- आजादी के बाद आज पहली बार लाल किले पर गूंजा ‘वंदे मातरम’

आजादी के बाद आज पहली बार लाल किले पर गूंजा ‘वंदे मातरम’

For first time since independence Vande Mataram

Independence Day 2026: दिल्ली के लालकिले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन हुआ। इस भव्य आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्ष पुरानी विरासत को याद किया गया। ‘वंदे मातरम’ के बाद 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर ‘वंदे … Read more

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में PM नरेंद्र मोदी ने शुरू किया “Har Ghar Tiranga” अभियान

 Har Ghar Tiranga Campaign:

Har Ghar Tiranga Campaign: देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री इस गौरव पर्व पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। साथ ही ध्वजारोहण के साथ-साथ लाल किले पर राष्ट्रीय गीत भी गाया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के गौरव पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “Har Ghar Tiranga” अभियान की शुरुआत की है। नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस अभियान में भाग लेने के लिए आह्वान किया है। जो भारतवासी इस अभियान में भाग लेंगे, उन्हें सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Har Ghar Tiranga Campaign: “Har Ghar Tiranga” अभियान में शामिल होने के नियम-

“हर घर तिरंगा” अभियान में शामिल होने के लिए देशवासियों को इन निम्नलिखित नियमों का पालन करना होगा। नियम कुछ इस प्रकार हैं-

1. तिरंगा फहराते समय देशवासियों को अपने तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।
2. तिरंगा फटा हुआ व गंदा नहीं होना चाहिए। तिरंगे को ऊंचाई पर ही फहराएं। तिरंगा जमीन से स्पर्श नहीं होना चाहिए।
3. तिरंगा फहराते समय उसके आकार का भी पूरा ध्यान रखें। तिरंगे का अनुपात 3:2 होना चाहिए।
4. देशवासी अगर रात में तिरंगा फहरा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उस जगह हल्की रोशनी अवश्य होनी चाहिए।
5. तिरंगे में अशोक चक्र का चिह्न दिखाई देना चाहिए।
6. झंडे के रंग का भी खास ध्यान रखें। तिरंगा केसरिया, सफेद और हरे रंग का ही होना चाहिए।
7. तिरंगा सूती, ऊनी या रेशमी कपड़े से बना होना चाहिए।
8. ध्वज पर कुछ लिखा या प्रिंट नहीं होना चाहिए।
9. अंत में तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारें और तिरंगे का इस्तेमाल अन्य चीजों के लिए न करें।

Har Ghar Tiranga Campaign: कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट-

देशवासी जो इस अभियान में भाग लेना चाहते हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि भागीदारों को इस अभियान में शामिल होने के लिए सर्टिफिकेट मिलेगा। इस अभियान में भाग लेने के लिए देशवासी ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com पर विजिट करें।

कब तक कर सकते हैं देशवासी आवेदन-

“Har Ghar Tiranga” अभियान की शुरुआत 09 अगस्त से ही हो गई है। देशवासियों की जानकारी के लिए बता दें कि सबमिशन की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक है। ऐसे में देशवासियों को सलाह दी जाती है कि harghartiranga.com की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस अभियान में शामिल हो जाएं।

यह भी पढ़े- बंटवारे पर छलका CM योगी का दर्द बोले- 1947 में एक बार अड़ गई होती कांग्रेस तो आज देश का विभाजन नहीं होता

बंटवारे पर छलका CM योगी का दर्द बोले- 1947 में एक बार अड़ गई होती कांग्रेस तो आज देश का विभाजन नहीं होता

CM Yogi voices anguish over Partition

Independence Day 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1947 में कांग्रेस एक बार अड़ गई होती तो देश का विभाजन नहीं होता। वहीं, यदि उस समय कोई नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री होता तो लाखों हिंदुओं का कत्लेआम नहीं होता। उन्होंने सपा सरकार में हिंदुओं के हत्यारों को मिली राहत और श्रीराम जन्मभूमि … Read more