पाकिस्तान महिला टीम को झटका, 3 टी20 वर्ल्ड कप खेल चुकीं ऐमन अनवर ने लिया संन्यास

Aiman Anwer Retirement:

Aiman Anwer Retirement: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार, 26 अगस्त को इसकी पुष्टि की। ऐमन अनवर ने 2016 में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

 Aiman Anwer Retirement: 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल

ऐमन अनवर ने पाकिस्तान के लिए 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 29 विकेट हासिल किए। वहीं, उन्होंने टीम के लिए 8 वनडे मैच भी खेले और 4 विकेट अपने नाम किए। दोनों फॉर्मेट में मिलाकर उनके नाम कुल 33 अंतरराष्ट्रीय विकेट रहे। टी20 इंटरनेशनल में उनका गेंदबाजी औसत 29.44 और इकॉनमी रेट 6.98 रहा। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/30 रहा। वहीं, वनडे में उनका औसत 45.50 और इकॉनमी रेट 4.13 रहा, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1/13 रहा।

Aiman Anwer Retirement: तीन टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहीं-

ऐमन अनवर पाकिस्तान की उस टीम का हिस्सा थीं, जिसने 2018, 2020 और 2023 में महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड में आयोजित महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था।

2023 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच-

ऐमन अनवर ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मुकाबला उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच रहा। वहीं, वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ लीग स्टेज का मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी ODI मैच था। 34 साल की ऐमन अनवर के संन्यास के बाद पाकिस्तान महिला टीम को तेज गेंदबाजी विभाग में एक अनुभवी खिलाड़ी की कमी महसूस हो सकती है।।

यह भी पढ़े- 28 अगस्त को रक्षाबंधन: भाई न हो तो इष्टदेव को बांधें राखी, रक्षासूत्र के साथ पढ़ें राजा बलि का मंत्र

अब बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को सीधे जेल या जहन्नुम मिलता है- CM योगी

CM योगी

UP News: उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की योजना शुरू करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में योगी ने सपा … Read more

28 अगस्त को रक्षाबंधन: भाई न हो तो इष्टदेव को बांधें राखी, रक्षासूत्र के साथ पढ़ें राजा बलि का मंत्र

रक्षासूत्र बांधने का सही मंत्र और नियम

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। जानें रक्षासूत्र का महत्व, मंत्र, राखी न होने पर विकल्प, भाई न होने पर इष्टदेव को राखी बांधने की परंपरा और राजा बलि, भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी से जुड़ी पौराणिक कथा।

‘हर साल 40 हजार…’ चुनाव से पहले अखिलेश यादव के इस ऐलान से क्या बदल पाएगा सियासी समीकरण?

Akhilesh Yadav Promises:

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने आज बुधवार को महिलाओं और बेटियों को केंद्र में रखते हुए कई बड़े चुनावी ऐलान किए। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ के तहत प्रदेश की हर महिला को सालाना 40 हजार … Read more

विजयपुरा की भूतनाल झील में दो बच्चों समेत छह शव मिलने से हड़कंप, हादसा या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

विजयपुरा में झील से मिले छह शव, जांच जारी

कर्नाटक के विजयपुरा में भूतनाल झील से चार महिलाओं और दो बच्चों समेत छह शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। मौत की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

योगी सरकार का युवाओं पर विशेष फोकस, फायदे में रहेंगे Gen-Z और Gen Alpha

योगी सरकार का युवाओं पर विशेष फोकस

Governance: मीडिया और राजनीति में इन दिनों यह चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेन-जी (Gen-Z ) और जेन-अल्फा (Gen Alpha) को साधने में जुटे हुए हैं।बताया जाता है कि योगी सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत छात्रों एवं युवाओं के लिए … Read more

तिब्बत से उठी बाढ़ की लहर ने नेपाल में मचाई तबाही, रसुवा का टिमुरे बाजार उजड़ा, 1000 लोगों के बहने की आशंका

तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही

तिब्बत की ओर से आई अचानक भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई। टिमुरे बाजार, कस्टम क्षेत्र और पुलिस कार्यालय प्रभावित हुए। करीब 1000 लोगों के बहने की आशंका है। सेना के हेलीकॉप्टर राहत-बचाव में जुटे हैं और कई जिलों में हाई अलर्ट है।

भारत की ‘तीन तरफ से घेराबंदी’ का खतरा कितना सच? मक्का पैक्ट में बांग्लादेश की एंट्री से क्या बदलेगा,जानिए पूरा समीकरण

FOREIGN NEWS: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हुए रक्षा समझौते के बाद अब बांग्लादेश के संभावित जुड़ने की चर्चा ने दक्षिण एशिया की रणनीतिक तस्वीर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, बांग्लादेश के इस समझौते में शामिल होने की अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल … Read more

20 रुपए किलो वाला प्याज ग्राहकों को 70 रुपए में क्यों मिल रहा? प्याज की कीमत में बड़े खेल की कहानी समझे

20 रुपए किलो वाला प्याज ग्राहकों को 70 रुपए में क्यों मिल रहा

Onion Price: प्याज की कीमत बढ़ते ही अगर किसी पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है तो वो है आम आदमी। कुछ महीने पहले जब किसानों को मंडियों में प्याज के बेहद कम दाम मिल रहे थे, तब यही प्याज बाजार में लगभग 35 रुपये किलो तक बेची जा रही थी। लेकिन अब स्थिति काफी बदल चुकी … Read more

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद गहराया, पहनावे और पेट डॉग को राखी बांधने पर उठे सवाल; GIVA ने हटाया ऐड

राखी विज्ञापन पर विवाद, GIVA ने हटाया

ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन को हटा दिया। विज्ञापन में कृति के पहनावे और कुत्ते को राखी बांधने पर सवाल उठे थे। GIVA ने भावनाएं आहत करने से इनकार किया। राहुल गांधी ने कृति का समर्थन किया, जबकि कंगना रनौत ने विज्ञापन की आलोचना की।