इलाहाबाद हाईकोर्ट से पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को बड़ी राहत, यूपी शराब घोटाला मामले में मिली जमानत

निरंजन दास को हाईकोर्ट से मिली जमानत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े उत्तर प्रदेश मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि केवल आपराधिक इतिहास जमानत से इनकार का आधार नहीं हो सकता, जब तक न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका न हो।

Chhattisgarh के CM साय से मिले कथावाचक हिमांशु कृष्ण महाराज, आदिवासी क्षेत्रों के मुद्दों पर हुई चर्चा

Chhattisgarh News : विख्यात कथावाचक हिमांशु कृष्ण महाराज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराज का पटका पहनाकर और नारियल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया. मुलाकात के दौरान हिमांशु कृष्ण महाराज ने आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास संबंधी मुद्दों को मुख्यमंत्री के … Read more

तेंदूपत्ता बना आदिवासियों की कमाई का सहारा, बलरामपुर में 1 लाख लोगों को मिल रहा रोजगार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण योजना हजारों आदिवासी और ग्रामीण परिवारों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुकी है। बलरामपुर की सीमाएं तीन राज्यों से जुड़ी होने के कारण वन विभाग ने सीमा इलाकों में चेकपोस्ट भी बनाए हैं। विभाग लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है ताकि तेंदूपत्ता की अवैध आवाजाही रोकी जा सके और योजना का फायदा सही लोगों तक पहुंचे।

संपत्ति के लालच में बेटे ने माता-पिता समेत 2 बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपति और उनके दो पोते-पोतियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पीतांबर अपने दिवंगत पिता का इकलौता बेटा था, जबकि मोगरा अपने पिता की इकलौती बेटी थी। इस वारदात ने एक ही परिवार की पूरी पीढ़ी को खत्म कर दिया।

जशपुर में बड़ा विमान हादसा: पहाड़ से टकराया चार्टर्ड प्लेन, पायलट-को-पायलट की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार को आरा पहाड़ के पास एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

तेलंगाना में माओवादियों को बड़ा झटका: PLGA बटालियन-1 के कमांडर समेत 42 का सरेंडर

तेलंगाना में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रहे सरेंडर के बाद अब तेलंगाना में माओवादियों का नेटवर्क लगभग खत्म हो चुका है।

शिक्षा प्रशासन में छत्तीसगढ़ का टेक्नोलॉजी मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा प्रशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का जिस तरह से उपयोग किया है, वह अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। आईबीआईटीएफ के अनुसार, विद्या समीक्षा केंद्र ने राज्य में डेटा-आधारित शासन संस्कृति को स्थापित किया है। इससे शिक्षा प्रशासन अधिक प्रो-एक्टिव, पारदर्शी और परिणाम-केंद्रित हुआ है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर, 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 पर था 84 लाख का इनाम

Chattisgharh news:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी सफलता सामने आई है। मंगलवार को यहां कुल 34 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बीते दो वर्षों में केवल दंतेवाड़ा जिले में 824 माओवादी हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों के दौरान 2200 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

हिड़मा की मां से डिप्टी CM की मुलाकात, क्या अब बंदूक छोड़ेगा जंगल का खूंखार कमांडर?

CHATTISGHARH

CHATTISGHARH NEWS: सुकमा के पूवर्ती गांव में सोमवार को घनिष्ट प्रयास हुए जिसमें राज्य सरकार ने माड़वी हिड़मा जैसे शीर्ष नक्सली कमांडर के आत्मसमर्पण के लिए नरमी और समझौते का रास्ता चुना। खुद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा बिना किसी भव्य सुरक्षा प्रदर्शनी के बाइक से पूवर्ती पहुंचे और हिड़मा की मां … Read more