अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हुई हार्दिक पांड्या की वापसी-

 Hardik Pandya Return:

Hardik Pandya Return: भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए सारी तैयारियां हो गई हैं। वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ACB ने अफगानिस्तान टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। स्क्वाड में ऑलराउंडर राशिद खान, (करामती खान) और मोहम्मद नबी की वापसी हुई है। भारतीय T20 स्क्वायड की बात करें तो स्क्वाड में T20 फॉर्मेट के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है।

Hardik Pandya Return: किस वजह से हार्दिक थे बाहर-

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करीब 5 महीनों से भारतीय टीम से बाहर थे। वे Lower Back Spasms (पीठ में जकड़न/दर्द) और रिहैब के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) की वजह से बाहर थे। बैक स्पैम यानी पीठ में जकड़न हार्दिक को आईपीएल 2026 के दौरान हुई। वहीं आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद जब हार्दिक अपनी पीठ की रिकवरी पूरी करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गए तो वहां उन्हें क्वाड्रिसेप्स यानी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।

Hardik Pandya Return: हार्दिक पांड्या की हुई वापसी-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

वाशिंगटन सुंदर की भी हो सकती है वापसी-

भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की वापसी के आसार साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। बीते कुछ समय में सुंदर ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। वह वीकेंड पर चेन्नई गए हुए थे, लेकिन वे इसी हफ्ते बेंगलुरु वापस लौटे, ताकि टीम में शामिल होने के लिए वह फाइनल फिटनेस टेस्ट पास कर लें। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि सुंदर छोटे फॉर्मेट के जरिए वापसी करें।

बुमराह की नहीं होगी वापसी-

भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह का चयन नहीं किया गया है। बुमराह को श्रीलंका के विरुद्ध हुई टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया था। टीम मैनेजमेंट और स्टाफ का मानना है कि बुमराह के ऊपर वर्कलोड डालना सही नहीं रहेगा। बुमराह को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज खेलनी है।

यह भी पढ़े- IIT दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान जासूसी का आरोप, सादे कपड़ों में पुलिस पर नजर रखने का दावा

IIT दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान जासूसी का आरोप, सादे कपड़ों में पुलिस पर नजर रखने का दावा

IIT Delhi Students Protest:

IIT Delhi Students Protest: IIT दिल्ली में छात्र ऋषिकेश की मौत के बाद चल रहा प्रदर्शन फिलहाल रोक दिया गया है। छात्रों और संस्थान के बीच बातचीत के बाद जांच कमेटी बनाने पर सहमति बनी। हालांकि, छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कैमरों के जरिए निगरानी किए जाने का आरोप लगाया है। IIT Delhi … Read more

राजस्थान निकाय चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन बवाल, कहीं सिंबल पर विवाद तो कहीं खूनी संघर्ष

Rajasthan Civic Body Elections:

Rajasthan Civic Body Elections: राजस्थान निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रदेश के कई इलाकों में हंगामा देखने को मिला। जयपुर में भाजपा के सिंबल को लेकर असमंजस रहा, जबकि सीकर के फतेहपुर में दो गुटों के बीच धारदार हथियारों से खूनी संघर्ष हो गया। Rajasthan Civic Body Elections: सुबह 11 बजे से दोपहर … Read more

सबसे ज्यादा टेस्ट में जीतने के मामले में इस कप्तान ने स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा-

Test Match Records:

Test Match Records: बेन स्टोक्स के रिटायर होने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की कमान जो रूट को सौंपी है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के विरोध हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराया। इस जीत के बाद कप्तान जो रूट सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने की सूची में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग से आगे निकल गए हैं।

Test Match Records: रूट ने स्टीफन फ्लेमिंग को पछाड़ा-

ज्यादा टेस्ट में जीतने की सूची में जो रूट ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार रूट सातवें स्थान पर आ गए हैं। इस स्थान पर पहले स्टीफन फ्लेमिंग विराजमान थे। जो रूट ने 67 मैचों में कप्तानी की है और इन 67 मैचों में से रूट ने 29 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 27 टेस्ट मैचों में जो रूट को हार का सामना करना पड़ा। अन्य 11 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने 80 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की है। इन 80 टेस्ट मैचों में स्टीफन फ्लेमिंग ने 28 में जीत दर्ज की है और 27 गंवाए हैं, लेकिन अब 35 वर्षीय जो रूट स्टीफन फ्लेमिंग से आगे निकल गए हैं।

Test Match Records: टेस्ट मैच जीतने की सूची में भारतीय नाम भी है शामिल-

रिकॉर्ड्स की बात हो रही हो और भारतीय टीम के चेंज मास्टर विराट कोहली की बात ना हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की सूची में चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली चौथे स्थान पर है। किंग कोहली के नेतृत्व में भारत ने 2014 से 2022 तक 68 टेस्ट खेले हैं और इन 68 टेस्ट मैचों में भारत ने विराट कोहली के नेतृत्व में 40 टेस्ट मैच जीते हैं।

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीत (जीत प्रतिशत)-

53 – ग्रीम स्मिथ (48.62 प्रतिशत)

48 – रिकी पोंटिंग (62.33 प्रतिशत)

41- स्टीव वॉ (71.92 प्रतिशत)

40 – विराट कोहली (58.82 प्रतिशत)

36- क्लाइव लॉयड (48.64 प्रतिशत)

32 – एलन बॉर्डर (34.40 प्रतिशत)

29 – जो रूट (43.28 प्रतिशत)

28 – स्टीफन फ्लेमिंग (35.00 प्रतिशत)

27 – हँसी क्रोनिए (50.94 प्रतिशत)

27- एमएस धोनी (45.00 प्रतिशत)

27 – विव रिचर्ड्स (54.00 प्रतिशत)

यह भी पढ़े- Duleep Trophy: करारी शुरुआत के बाद भी शतक से चूके वैभव, लौटे मायूस

Duleep Trophy: करारी शुरुआत के बाद भी शतक से चूके वैभव, लौटे मायूस

Duleep Trophy:

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 में सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है। वैभव ने सेंट्रल ज़ोन के सभी गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी है, लेकिन शानदार शुरुआत के बावजूद वैभव क्रीज़ से मायूस होकर लौटे। वैभव शानदार शुरुआत के बावजूद शतक से चूक गए और मायूस होकर पवेलियन लौट गए। 113.38 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने 92 रनों की पारी खेली है। यह पारी उन्होंने 81 गेंदों का सामना करके बनाई है। पारी में वैभव ने सात चौके और सात ताबड़तोड़ छक्के लगाए हैं।

Duleep Trophy: अभिमन्यु ने खेली अर्धशतकीय पारी-

वैभव सूर्यवंशी के बाद ईस्ट ज़ोन के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 65.69 के स्ट्राइक रेट से 69 रनों की पारी खेली है। ईस्ट ज़ोन के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो सिर्फ अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने इस ज़ोन के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

Duleep Trophy: दोनों टीमें एक ही स्कोर पर हुईं ऑलआउट-

सेंट्रल ज़ोन और ईस्ट ज़ोन के सेमीफाइनल-1 के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि पहली पारी में सेंट्रल ज़ोन 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। सेंट्रल ज़ोन को इस स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर आर्यन जुयाल और रिंकू सिंह ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, ईस्ट ज़ोन भी पहली पारी में 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ईस्ट ज़ोन की तरफ से वैभव सूर्यवंशी (92) और अभिमन्यु ईश्वरन (69) ने शानदार पारियां खेलीं।

गुस्से में वैभव ने झटका बल्ला-

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

ईस्ट ज़ोन: ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कुनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार।

सेंट्रल ज़ोन: रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, आर्यन जुयाल, सारांश जैन, यश राठौड़, अमन मोखाड़े, हर्ष दुबे, कुणाल चंदेला, यश ठाकुर, आर्यन पांडे और अरशद खान।

यह भी पढ़े- विजय शाह केस में जांच पूरी, SIT ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट: मंजूरी नहीं मिली तो दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

विजय शाह केस में जांच पूरी, SIT ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट: मंजूरी नहीं मिली तो दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

विजय शाह विवाद में SIT जांच पूरी, मंजूरी बाकी

विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान मामले में SIT ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दी है। अभियोजन की मंजूरी का फैसला अब राज्यपाल को करना है। मंजूरी नहीं मिलने पर SIT क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करेगी।

‘जो मन में आए वो नहीं बोलना चाहिए’, विजय को PM बनाने की मांग पर कांग्रेस की TVK को चेतावनी

Vijay PM Demand:

Vijay PM Demand: तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी टीवीके के भीतर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। टीवीके के कुछ नेताओं की इस मांग पर कांग्रेस ने अब खुलकर नाराजगी जताई है। राज्य के पर्यटन मंत्री और कांग्रेस नेता राजेश कुमार ने साफ कहा है कि 2029 में कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देगी। अगर टीवीके इस फैसले से सहमत नहीं होती है, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

Vijay PM Demand: राजेश कुमार ने दी साफ चेतावनी-

राजेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 2029 में देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर टीवीके किसी भी वजह से राहुल गांधी के समर्थन के लिए तैयार नहीं होती है, तो सरकार में शामिल कांग्रेस के दोनों मंत्री अपने पद पर नहीं रहेंगे।उनका यह बयान टीवीके के कुछ नेताओं की ओर से विजय को प्रधानमंत्री पद के लिए पेश करने की मांग के बीच आया है।

Vijay PM Demand: आधव अर्जुन और सरथकुमार ने किया विजय का समर्थन-

टीवीके नेता आधव अर्जुन और सरथकुमार खुले तौर पर विजय को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दे चुके हैं। वहीं, तूतीकोरिन में विजय को PM बनाने के समर्थन में पोस्टर भी सामने आए हैं। इन घटनाओं के बाद गठबंधन के सहयोगियों के बीच मतभेद की चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने पहले ऐसी मांगों को फैन क्लब की मानसिकता बताते हुए ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई थी।

कार्ति चिदंबरम भी कर चुके हैं टिप्पणी-

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम पहले विजय को प्रधानमंत्री बनाने की मांग को महज फैन क्लब की मानसिकता बता चुके हैं। हालांकि, राजेश कुमार की ताजा चेतावनी सरकार के भीतर से आई कड़ी प्रतिक्रिया मानी जा रही है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या टीवीके सिर्फ राजनीतिक माहौल को परख रही है या फिर विजय को तमिलनाडु से बाहर राष्ट्रीय राजनीति में भी उतारने की तैयारी कर रही है।

मामूली बहुमत पर टिकी है विजय सरकार-

विजय सरकार के लिए यह विवाद इसलिए भी अहम है क्योंकि विधानसभा में उसके पास मामूली बहुमत है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है, जबकि टीवीके के पास 107 विधायक हैं। सरकार को कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों का समर्थन हासिल है। कांग्रेस के पांच विधायक हैं, जिनमें से दो मंत्री हैं। इसके अलावा वीसीके और आईयूएमएल के दो-दो विधायक हैं। सीपीआई और सीपीएम के दो-दो विधायक सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं।

वाइको ने विजय को दी मंत्रियों पर लगाम लगाने की सलाह-

इस बीच एमडीएमके प्रमुख और गठबंधन सहयोगी वाइको ने राहुल गांधी के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व कांग्रेस करती है, इसलिए प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी ही उम्मीदवार हो सकते हैं। वाइको ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि खुद विजय की ऐसी कोई महत्वाकांक्षा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने मंत्रियों को इस मुद्दे पर बयान देने से रोकने की सलाह दी।

विजय की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल-

पूरे विवाद पर टीवीके के एक प्रवक्ता ने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री विजय ने भी अब तक प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय को सिर्फ तमिलनाडु की राजनीति तक सीमित रखा जाएगा या टीवीके उनके लिए भविष्य में राष्ट्रीय राजनीति की भूमिका तलाश रही है। फिलहाल विजय की चुप्पी ने इस राजनीतिक चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है।

यह भी पढ़े- Nepal Disaster: नेपाल को आपदा से उबरने में कई साल लग जाएंगे, अरबों डॉलर की जरूरत

Nepal Disaster: नेपाल को आपदा से उबरने में कई साल लग जाएंगे, अरबों डॉलर की जरूरत

Nepal Disaster: नेपाल को आपदा से उबरने में कई साल लग जाएंगे, अरबों डॉलर की जरूरत

Nepal Disaster: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने जो तबाही मचाई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।देश में मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है।करीब 4200 लोग लापता हैं, जिनमें से 592 विदेशी नागरिक शामिल हैं।मलबे में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है।स्थिति अभी सामान्य नहीं है, खतरे की आशंकाएं … Read more

5 सितंबर को दिल्ली में CJP का मार्च, सुप्रीम कोर्ट ने रोक से किया इनकार; जानिए पूरा मामला

दिल्ली मार्च पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाले CJP मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। CJP का दावा है कि सरकार ने चार में से तीन मांगें पूरी नहीं की हैं। मार्च में NEET पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के परिजन भी शामिल होंगे।

E20 पेट्रोल पर ग्राहक को मिलेगी पूरी जानकारी? सुप्रीम कोर्ट ने नोजल पर एथेनॉल प्रतिशत लिखने की याचिका खारिज की

पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा पर बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल पंपों की नोजल पर एथेनॉल की मात्रा बताने वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सक्षम अथॉरिटी के पास जाने को कहा। जानिए E20 पेट्रोल क्या है, सरकार इसे क्यों बढ़ावा दे रही है और पुराने वाहनों पर इसका क्या असर पड़ सकता है।