गंदा हेलमेट बढ़ा सकता है स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें बचाव के आसान तरीके

Dirty Helmet Scalp Infection:

Dirty Helmet Scalp Infection: वाहन चलाते समय सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। हालांकि, हेलमेट की सुरक्षा के साथ उसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। लंबे समय तक गंदे हेलमेट का इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर खुजली, रैशेज, एक्ने और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हेलमेट की अंदरूनी सतह पर पसीना, तेल, धूल और डेड स्किन जमा होने से सूक्ष्मजीवों के पनपने का खतरा बढ़ सकता है। स्कैल्प इंफेक्शन और हेलमेट की साफ-सफाई को लेकर बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

Dirty Helmet Scalp Infection: गंदे हेलमेट में पाए जा सकते हैं फंगस-

साल 2026 में Medical Laboratory Network में प्रकाशित एक स्टडी में मोटरसाइकिल चालकों के हेलमेट की जांच की गई। इसमें 18.9 प्रतिशत सैंपल में फंगस पाए गए। जांच में हेलमेट की साफ-सफाई और फंगल ग्रोथ के बीच संबंध देखने को मिला। इससे संकेत मिलता है कि गंदे हेलमेट में फंगल ग्रोथ हो सकती है, जिससे स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

Dirty Helmet Scalp Infection: पसीना और तेल बना सकते हैं समस्या-

लंबे समय तक हेलमेट पहनने से सिर का पसीना और प्राकृतिक तेल हेलमेट की अंदरूनी सतह पर जमा हो जाता है। इसमें धूल और डेड स्किन भी मिल जाती है। पसीने से बनी नमी सूक्ष्मजीवों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर सकती है। इसलिए स्कैल्प और बालों की सफाई के साथ हेलमेट को साफ रखना भी जरूरी है।

किसी दूसरे व्यक्ति का हेलमेट शेयर न करें-

किसी अन्य व्यक्ति के साथ हेलमेट शेयर करने से बचना चाहिए, खासकर तब जब उसकी अंदरूनी सतह साफ न हो। अलग-अलग लोगों के पसीने और स्कैल्प के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

गीला हेलमेट तुरंत इस्तेमाल न करें-

अगर पसीने या बारिश के कारण हेलमेट अंदर से गीला हो गया है, तो उसे अच्छी तरह सूखने दें। बारिश में भीगने के बाद हेलमेट को साफ करके पूरी तरह सुखाना चाहिए। गीले हेलमेट का तुरंत इस्तेमाल करने से बचें।

ज्यादा पसीना आने पर स्कैल्प की सफाई रखें-

अगर हेलमेट पहनने के बाद सिर पर ज्यादा पसीना आता है, तो स्कैल्प की सफाई पर विशेष ध्यान दें। बालों की जरूरत के अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, हर दिन शैंपू करने से बचें और अपनी जरूरत के अनुसार हेयर केयर रूटीन अपनाएं।

हेलमेट की अंदरूनी पैडिंग रखें साफ-

हेलमेट की अंदरूनी पैडिंग सीधे सिर और स्कैल्प के संपर्क में रहती है। इसमें पसीना, तेल, धूल और डेड स्किन जमा हो सकती है। इसलिए पैडिंग की नियमित सफाई करें और उसे पूरी तरह सुखाने के बाद ही हेलमेट में लगाएं। इसे साफ करने के लिए हार्ड केमिकल का इस्तेमाल करने से बचें।

स्कैल्प इंफेक्शन से कैसे बचें-

– स्कैल्प को साफ रखें और जरूरत के अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
– डैंड्रफ या इंफेक्शन होने पर डॉक्टर की सलाह से शैंपू चुनें।
– कंघी और अन्य हेयर टूल्स को नियमित रूप से साफ करें।
– किसी दूसरे व्यक्ति की कंघी या हेयर टूल्स इस्तेमाल न करें।
– बाहर जाते समय बालों को बांधकर रखें और धूल से बचाने की कोशिश करें।
– भीगे हुए कपड़े या कैप लंबे समय तक न पहनें।
– तौलिया किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
– तकिए के कवर को नियमित रूप से साफ करें और बदलते रहें।
– बहुत टाइट हेयरस्टाइल से बचें, क्योंकि लगातार खिंचाव और पसीने से स्कैल्प में जलन और खुजली हो सकती है।

डॉक्टर से कब संपर्क करें-

अगर स्कैल्प में लगातार खुजली, रेडनेस, जलन, पपड़ी, दर्द या छोटे-छोटे दाने हो रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। स्कैल्प पर गोल आकार के पैच दिखाई देने पर भी विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है

यह भी पढ़े- आखिर PG के बच्चे ‘मकान माफिया’ के खौफ में करें तो क्या करें, भविष्य बनाएं या जीवन बचाएं?

आखिर PG के बच्चे ‘मकान माफिया’ के खौफ में करें तो क्या करें, भविष्य बनाएं या जीवन बचाएं?

New Delhi: आखिर PG के बच्चे 'मकान माफिया' के खौफ में करें तो क्या करें, भविष्य बनाएं या जीवन बचाएं?

New Delhi: देश के विभिन्न हिस्सों से मां-बाप अपने बच्चों को दिल्ली पढ़ने भेजते हैं।बच्चों की आंखों में भी उज्जवल भविष्य के सपने होते हैं, लेकिन उनके सामने पढ़ाई से बड़ी चुनौती यह होती है कि जिन पीजी (PG) हॉस्टल को वे अपना ठिकाना बनाते हैं, उनके मालिक माफिया जैसा कठोर व्यवहार करते हैं। वे बच्चों से जमकर लूट-खसोट करते हैं। … Read more

छात्रों का बदल रहा है मूड! विदेश में पढ़ाई के लिए संस्थानों से ज्यादा नौकरी को दे रहे प्राथमिकता

Study Abroad Jobs:

Study Abroad Jobs: विदेश में पढ़ाई करने को लेकर भारतीय छात्रों की सोच में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब छात्र सिर्फ प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए विदेश जाने की योजना नहीं बना रहे हैं, बल्कि पढ़ाई के बाद मिलने वाले रोजगार और करियर के अवसरों को ज्यादा महत्व दे … Read more

नोएडा DM मेधा रूपम के खिलाफ HC के किस आदेश को और क्यों चुनौती देगी योगी सरकार, विस्तार से समझिए

Medha Roopam

Medha Roopam: उत्तर प्रदेश के नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम से जुड़े एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को लेकर अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाला है। योगी सरकार ने हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने का फैसला किया है, जिसमें स्टूडेंट-एक्टिविस्ट आकृति चौधरी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA के तहत हिरासत … Read more

CM विजय की ‘मामा वाली योजना’ को झटका! 15 सितंबर को नहीं बंटेगी सोने की अंगूठी, जानिए क्यों टली योजना…

Vijay Thalapathy News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की चर्चित ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ यानी ‘मामा की ओर से सोने की अंगूठी’ योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने वाली इस योजना की शुरुआत 15 सितंबर को होनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया … Read more

पुतिन लाएंगे Su-57 का ‘ऑफर’, भारत को क्या मिलेगा? 75 फाइटर जेट से बदल सकती है वायुसेना की ताकत, समझिए पूरा गेम

BRICS Summit 2026: BRICS समिट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात सिर्फ कूटनीतिक नजरिए से अहम नहीं है। इस बैठक में रूस के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 की संभावित बिक्री और उससे जुड़ी तकनीक भारत को देने पर भी चर्चा हो सकती है। रूसी राष्ट्रपति के … Read more

‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज: विजय के खिलाफ पुलिस को मिला अहम सबूत, अब कैसे बचेगा परिवार?

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का दमदार ट्रेलर जारी

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में विजय सालगांवकर अपने परिवार के पुराने राज को बचाने के लिए फिर पुलिस से भिड़ेगा। नए किरदारों और बड़े ट्विस्ट के साथ कहानी इस बार दिमाग के साथ किस्मत के खेल पर भी आधारित होगी।

अवध ओझा का विवादित बयान- ‘गलती से सत्ता में बैठा दिया तो 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा’, जानिए क्या कहा

Awadh Ojha’s Statement: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और शिक्षक अवध ओझा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें वह सत्ता और देश की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी बात रखते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि वह भगवान से रोज प्रार्थना करते हैं कि उन्हें कभी सत्ता में न … Read more

AI की बढ़ती ताकत ने बढ़ाई चिंता, Anthropic के रिसर्चर ने इस्तीफा देकर सुपरइंटेलिजेंस के खतरे पर चेताया

AI की रेस पर रिसर्चर ने उठाए गंभीर सवाल

Anthropic रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने AI की तेज विकास दौड़ और सुपरइंटेलिजेंट सिस्टम को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि AI इंसानों से आगे निकल सकता है और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। वहीं CEO डारियो अमोदेई ने AI रेगुलेशन पर अलग रुख रखा।

7 मौतों के बाद जागी दिल्ली सरकार! अवैध इमारतों पर चलेगा बुलडोजर, सभी PG जांच के घेरे में, जानिए क्या है मामला…

Satya Niketan Building Collapsed: दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत के बाद राजधानी में अवैध और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने MCD को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। … Read more