सीएम रेखा गुप्ता का बेसुरा राग, क्या विधायकों और पार्षदों की अवैध इमारतें भी सील होंगी?

New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता का बेसुरा राग, क्या विधायकों और पार्षदों की अवैध इमारतें भी सील होंगी?

New Delhi: सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार की नींद टूटी है। सरकार ने PG और हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर नए सिरे से ध्यान देना शुरू किया है।एमसीडी ने PG का सुरक्षा सर्वे शुरू किया है।सरकार ने अवैध रूप से बनी पांच मंजिला या खतरनाक इमारतों की पहचान कर उन्हें तत्काल सील करने का … Read more

5-स्टार होटल की बजाय भारतीय ओलंपिक संघ, एशियन गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमेटी और JCA ने की अच्छे कमरों की व्यवस्था

Asian Games 2026:

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की तैयारियां जोर-शोरों से चल रही हैं। कुछ दिनों से भारतीय खिलाड़ियों के एशियन गेम्स 2026 में ठहरने वाले कमरों व होटल को लेकर कई सारी वीडियो वायरल हो रही थीं। वीडियो में यह दावा किया जा रहा था कि भारतीय खिलाड़ियों को फाइव-स्टार होटल की सुविधा नहीं मिली है। लेकिन फाइव-स्टार होटल न मिलने पर भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। सभी के मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फाइव-स्टार होटल न मिलने पर संतुष्टि क्यों जताई है? ऐसा BCCI ने क्यों किया? आइए जानते हैं।

Asian Games 2026: BCCI ने क्यों जताई संतुष्टि-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 5-स्टार होटल न मिलने पर संतुष्टि जताई है। इस पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपनी टिप्पणी साझा की है। राजीव शुक्ला कहते हैं, “बोर्ड खिलाड़ियों के आवास पर लगातार नजर रख रहा है। हमें पता है कि वहां भारतीय खिलाड़ियों व मैनेजमेंट को फाइव-स्टार स्टे नहीं मिलेगा। लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ (इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन), एशियन गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमेटी और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए अलग कमरों की व्यवस्था की है। साथ ही खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।”

Asian Games 2026: शुक्ला- AAC ने किया मैदान का निरीक्षण-

राजीव शुक्ला के मुताबिक, एशियाई क्रिकेट काउंसिल (AAC) की टीम जापान गई थी और उन्होंने क्रिकेट के मैदान, विकेट और ड्रेसिंग रूम समेत तमाम सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण से संतुष्ट होकर AAC ने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम यहां ठहर सकती है।

20 सितंबर को जापान जाएगी टीम इंडिया-

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के लिए 20 सितंबर को जापान रवाना होगी। इसके दो दिन बाद यानी 22 सितंबर को टीम इंडिया एक ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ T20 मैच खेलेगी। इस तरह एशियन गेम्स में क्रिकेट को लेकर उठे होटल, ग्राउंड और दूसरी सुविधाओं के सवालों के बीच BCCI ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। खिलाड़ियों को 5-स्टार होटल भले ही नहीं मिलेगा, लेकिन बोर्ड का कहना है कि उनके रहने और खेलने के लिए पर्याप्त और अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है

यह भी पढ़े- वुमेंस एशिया कप 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल हुआ कन्फर्म, ये चार टीमें होंगी आमने-सामने

वुमेंस एशिया कप 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल हुआ कन्फर्म, ये चार टीमें होंगी आमने-सामने

Asia Cup 2026 Semi-Final:

Asia Cup 2026 Semi-Final: वुमेंस एशिया कप 2026 अपने अंतिम चरण में आ गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल का शेड्यूल कंफर्म हो चुका है। शेड्यूल के अनुसार कुल चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जानकारी के अनुसार चार टीमों में भारत और उनकी प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान भी शामिल है। ये चार टीमें हैं- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश। जारी शेड्यूल के मुताबिक पहले और दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम आमने-सामने नहीं होगी। लेकिन दोनों देशों के दर्शक यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल खेला जाए। अगर ऐसा होता है तो यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत और पाकिस्तान में से कौन वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में बाजी मारेगा।

Asia Cup 2026 Semi-Final: कब और कहां खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल-

वुमेंस एशिया कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा। पहला मुकाबला 10 सितंबर 2026 को खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होंगे।

Asia Cup 2026 Semi-Final: पिच रिपोर्ट-

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए अनुकूल है। मैच की शुरुआत में गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में मदद मिलती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स को यहां अच्छा टर्न मिलता है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की-सी स्विंग मिलती है।

Women’s Asia Cup 2026 Semi-Final Schedule-

पहला सेमीफाइनल – भारत बनाम बांग्लादेश – 10 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)

दूसरा सेमीफाइनल – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान – 11 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)

फाइनल – सेमीफाइनल 1 बनाम सेमीफाइनल 2 की विजेता – 13 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)

चारों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, एन. श्री चरणी, क्रांति गौड़/रेणुका सिंह ठाकुर।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन-

दिलारा अख्तर, शाथी रानी, निगार सुल्ताना जॉटी (कप्तान और विकेटकीपर), मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, फरिहा त्रिसना/सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, जहांआरा आलम/जहांआरा खातून।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन-

चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुनारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसूर्या, सुगंधिका कुमारी/शचीनी निसानसाला।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन-

मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, निदा डार, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, तुबा हसन, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग/सैयदा अरूब शाह

यह भी पढ़े- 4 दिन में भी नहीं हिली खड़े हनुमान जी की प्रतिमा! अब ASI की एंट्री, जानिए क्यों नहीं हटाई जा रही मूर्ति

4 दिन में भी नहीं हिली खड़े हनुमान जी की प्रतिमा! अब ASI की एंट्री, जानिए क्यों नहीं हटाई जा रही मूर्ति

UJJAIN HANUMAN MANDIR: क्या कोई करीब 8 फीट ऊंची प्रतिमा इतनी मजबूत नींव पर हो सकती है कि भारी क्रेन और जेसीबी भी उसे हिला न पाएं? मध्य प्रदेश के उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर पिछले चार दिनों से यही सवाल चर्चा में है। नगर निगम की कई कोशिशों के बावजूद … Read more

क्या उत्तरप्रदेश को जातीय हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं अखिलेश यादव?

सुल्तानपुर में जन्माष्टमी आयोजन पर क्यों विवाद?

सुल्तानपुर के पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर विवाद बढ़ गया। प्रधान प्रतिनिधि ने प्रशासन पर कार्रवाई का आरोप लगाया, जबकि प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अनधिकृत निर्माण और भ्रामक पोस्ट का हवाला दिया। अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद नेताओं की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठे।

गौतमबुद्ध नगर में इस नई बीमारी ने दी दस्तक, सावधान रहने की जरुरत

गौतमबुद्ध नगर में बढ़ा बीमारियों का खतरा

Noida News: मानसून के अंतिम दौर में मौसम में बनी नमी और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच गौतमबुद्ध नगर में मौसमी और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू और मलेरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। मरीजों की संख्या बढ़कर 313 पहुंची जिले … Read more

गणपति बप्पा के 5 ऐसे धाम जहां आस्था के साथ जुड़ी हैं अनोखी कहानियां, जानिए किस मंदिर में क्या है खास

गणेश चतुर्थी पर जाएं इन 5 गणेश मंदिरों में

गणेश चतुर्थी के दौरान देशभर में भगवान गणेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस लेख में भारत के पांच प्रसिद्ध गणेश मंदिरों की जानकारी दी गई है। जानिए सिद्धिविनायक, मधुर महागणपति, त्रिनेत्र गणेश, चिंतामणि और कनिपकम विनायक मंदिरों का धार्मिक महत्व।

मोदी के जन्मदिन पर BJP का शक्ति प्रदर्शन या जनसंपर्क अभियान? 20 यात्राओं से 25 लाख कहानियों तक पूरा प्लान

Narendra Modi’s Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भाजपा एक बड़े जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यकल के तौर पर सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी ने उत्तर भारत में 20 यात्राओं से लेकर डिजिटल कैंपेन तक … Read more

क्या निशु आज़ाद के कथित धार्मिक बयानों से पड़ोसी महिला भी नाराज हैं? जानें बातचीत में उन्होंने क्या कहा

निशु आज़ाद पर पड़ोसी महिला ने साधा निशाना

निशु आज़ाद से जुड़े विवाद के बीच विक्रम एंक्लेव की एक पड़ोसी महिला का बयान सामने आया है। पत्रकार से बातचीत में महिला ने निशु के कथित धार्मिक बयानों, उनकी समझ और विवाद को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की। वीडियो में पत्थर फेंके जाने के दावे का भी जिक्र है।

PG बनाने के क्या हैं नियम? सत्य निकेतन हादसे के बाद जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फायर सेफ्टी तक पूरा सिस्टम

Satya Niketan Building Collapsed: दिल्ली के सत्य निकेतन में PG के तौर पर इस्तेमाल हो रही इमारत गिरने और सात लोगों की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर दिल्ली में किसी मकान या बिल्डिंग को PG बनाकर चलाने के लिए क्या-क्या नियम जरूरी हैं? क्या कोई भी रिहायशी मकान किराए पर कमरों … Read more