ये पांच अफगानी बन सकते हैं भारतीय टीम के लिए खतरा, कैसे भारत करेगा इन खिलाड़ियों का सामना

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान टी20I श्रृंखला की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और ICC ने अपने-अपने स्क्वायड का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान टीम का नेतृत्व इब्राहिम जादरान करेंगे, वहीं भारतीय T20I टीम की कप्तानी की कमान श्रेयस अय्यर (सरपंच साहब) को सौंप दी गई है। इस श्रृंखला से भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बाहर हो गए हैं, लेकिन ईशान के बाहर होने से भी बड़ा खतरा टीम इंडिया पर मंडरा रहा है। इस श्रृंखला में राशिद खान और मोहम्मद नबी के साथ अन्य तीन अफगानी खिलाड़ी भी इस श्रृंखला का हिस्सा बनेंगे, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

IND vs AFG: क्या करामाती खान के सामने टिक पाएंगे भारतीय बल्लेबाज-

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान दुनिया के खतरनाक स्पिन गेंदबाजों की सूची में आते हैं। भारत के खिलाफ राशिद खान का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। इसके अलावा तोड़फोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जिताने जाते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज कैसे राशिद खान का सामना करेंगे।

IND vs AFG: इब्राहिम जादरान के खिलाफ क्या है भारत की रणनीति-

इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान टीम के उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके पास T20 और वनडे दोनों का अनुभव है। शुरुआती ओवरों में पारी को बुनने में अहम किरदार निभाते हैं और सेट होने के बाद आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि भारत की इब्राहिम जादरान के खिलाफ क्या रणनीति है।

अफगानी चेज मास्टर को कैसे रोकेगा भारत-

अफगानिस्तान के चेज मास्टर रहमानुल्लाह गुरबाज दुनिया भर में रन चेज के लिए मशहूर हैं। सिर्फ अफगानी ही नहीं, भारतीय दर्शक भी गुरबाज की बल्लेबाजी काफी पसंद करते हैं। अगर गुरबाज अंत तक बल्लेबाजी करते रहे तो अफगानिस्तान का पहला T20I जीतना लगभग तय है। ऐसे में भारतीय टीम पहले T20I में कैसे गुरबाज को रोकेगी।

कैसे भारतीय बल्लेबाज करेंगे नूर अहमद का सामना-

अफगानी लेफ्ट आर्म स्पिनर नूर अहमद की गेंदबाजी काफी घातक है। नूर को IPL का भी काफी अनुभव है। उन्होंने IPL में कई सारे भारतीय बल्लेबाजों की सिट्टी-पिट्टी गुल की है। अगर नूर अहमद इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेते हैं तो यह कोई हैरानी वाली बात नहीं है।

क्या फारूकी बन सकते हैं मैच विनर-

अफगानिस्तान के लेफ्ट आर्म पेसर फजलहक फारूकी अफगानिस्तान के लिए मैच विनर बन सकते हैं। उन्होंने लंका प्रीमियर लीग में शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं आयरलैंड के विरुद्ध उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में वे भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े- ‘पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, ताकत बन चुका भारत’… BRICS पर CM योगी ने क्यों कही ये बात? जानकर रह जाएंगे दंग

चोट के कारण ईशान किशन हुए बाहर, कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी?

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 आई श्रृंखला का आगाज 13 सितंबर से होगा। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करने जा रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अफगानिस्तान स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान स्क्वाड में ऑलराउंडर राशिद खान (करामाती खान) और मोहम्मद नबी की वापसी हुई है। यह तीन मैचों की T20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। लेकिन इस सीरीज से पहले भारतीय टीम व भारतीय दर्शकों को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। श्रृंखला के लिए अभ्यास करते वक्त ईशान को कमर में चोट आ गई। हालांकि नवदीप सैनी के मुताबिक ईशान किशन अब ठीक हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि ईशान किशन की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कौन करेगा।

IND vs AFG: संजू सैमसन की हो सकती है वापसी-

भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन काफी समय से T20 टीम से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार संजू सैमसन को इस सीरीज में मौका मिल सकता है। हालांकि वे प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हैं, लेकिन अगर ईशान किशन पहले T20 आई मैच नहीं खेलते हैं तो संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। खुद को साबित करने का संजू सैमसन के पास यह आखिरी मौका है।

IND vs AFG: क्या तिलक कर सकते हैं नंबर 3 पर बल्लेबाजी-

ईशान किशन से पहले नंबर तीन पर बल्लेबाजी तिलक वर्मा करते थे। लेकिन अब वह पांचवें व छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन अगर ईशान किशन पहले मैच में वापसी नहीं करते हैं तो तिलक वर्मा को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जा सकता है। इसके अलावा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की भी वापसी हो सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत की संभावित प्लेइंग XI-

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI-

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान (कप्तान), दरविश रसूली/गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

यह भी पढ़े- क्या ट्रंप को नाराज करके Su-57 खरीदेगा भारत? पुतिन इतना जोर क्यों लगा रहे और भारत ने पहले क्यों मना किया?

‘पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, ताकत बन चुका भारत’… BRICS पर CM योगी ने क्यों कही ये बात? जानकर रह जाएंगे दंग

BRICS Summit 2026: दिल्ली में चल रहे BRICS सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नए भारत का दर्शन’ बताया। उन्होंने PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन, भारत की अर्थव्यवस्था और G20 की मेजबानी का जिक्र करते हुए देश की बदलती वैश्विक भूमिका पर बात की। भारत की वैश्विक ताकत को लेकर उत्तर प्रदेश … Read more

क्या ट्रंप को नाराज करके Su-57 खरीदेगा भारत? पुतिन इतना जोर क्यों लगा रहे और भारत ने पहले क्यों मना किया?

India Russia Defence Deal: भारत और रूस के रिश्तों में Su-57 फाइटर जेट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही समय पहले भारत ने रूसी Su-57 को तत्काल खरीदने की संभावना से इनकार किया था। लेकिन अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच मॉस्को … Read more

करीबी के घर ED की रेड और फिर हरीश रावत का इस्तीफा… क्या है दोनों घटनाओं का कनेक्शन? जानिए क्या मामला…

Harish Rawat News: उत्तराखंड में चुनावी साल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। रावत ने कांग्रेस के दो अहम संगठनात्मक पदों से हटने का ऐलान किया है। इसके पीछे उनके करीबी सहयोगी और पूर्व OSD चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर प्रवर्तन … Read more

भारत में चल रहे BRICS समिट पर क्या लिख रहा अमेरिका मीडिया?

BRICS समिट

BRICS Summit: अमेरिका के प्रमुख अखबारों ने नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बदलते वैश्विक हालात की झलक के तौर पर देखा है। ये हालात तनावपूर्ण गठबंधनों, क्षेत्रीय युद्धों और वॉशिंगटन व बीजिंग के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा से तय हो रहे हैं। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक खबर में कहा कि इस … Read more

BRICS में आज PM मोदी की ‘बिजी डिप्लोमेसी’, शी जिनपिंग समेत 6 बड़े नेताओं से मुलाकात; जानें कब-किससे होगी बैठक

BRICS Summit 2026: BRICS Summit 2026 में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा दिन हाई-प्रोफाइल द्विपक्षीय बैठकों के नाम रहेगा। शनिवार, 12 सितंबर को मोदी इथियोपिया, मलेशिया, यूएई, वियतनाम और ईरान के नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम को सबसे ज्यादा नजरें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली बैठक पर रहेंगी। भारत … Read more

ब्रिक्स मेहमानों की मेज पर दिखेगी जयपुर की कारीगरी, 300 कारीगरों ने तैयार किया खास सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर, देखें कैसा हैं डिजाइन?

jayapara-ka-shaha-karagara_ BRICS Summit

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट के दौरान जब दुनिया के प्रमुख देशों के प्रतिनिधि दिल्ली में एक साथ बैठेंगे, तो मेज पर परोसा जाने वाला भोजन ही खास नहीं होगा, बल्कि उसे परोसने के लिए इस्तेमाल होने वाला टेबलवेयर भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस खास मेहमाननवाजी में जयपुर की पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक तकनीक का अनूठा … Read more

मोदी-शी मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश, ‘मतभेद सही ढंग से सुलझाएंगे’; गलवान के बाद क्या बदल रहा है रिश्ता?

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात से पहले बीजिंग की ओर से रिश्तों को लेकर बड़ा बयान आया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा है कि दोनों देश बातचीत और सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ … Read more