पाकिस्तान में क्यों फैलाए जा रहे आतंकी कैंप? लश्कर-जैश ने बदली रणनीति

Pakistan Terror

Pakistan Terror: पाकिस्तान में आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों संगठनों ने अपने आतंकी नेटवर्क को एक ही इलाके तक सीमित रखने के बजाय देश के अलग-अलग हिस्सों में छोटे ट्रेनिंग सेंटर और कैंप स्थापित करने शुरू किए हैं। माना जा रहा … Read more

दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की बल्ले-बल्ले, परिवार को मिलेगा 10 लाख तक का कैशलेस इलाज

Delhi construction workers:

Delhi construction workers: दिल्ली के पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने दिल्ली बिल्डिंग वर्कर्स हेल्थ स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस योजना से 2.7 लाख से अधिक पंजीकृत कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

Delhi construction workers: हर श्रमिक को सालाना 2 लाख रुपये तक का इलाज-

योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को हर साल 2 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं, एक परिवार के लिए सालाना स्वास्थ्य कवर की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये तय की गई है। इस योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों को इलाज के दौरान होने वाले खर्च की आर्थिक चिंता से राहत देना है।

Delhi construction workers: परिवार के लिए 10 लाख रुपये की समग्र सीमा-

दिल्ली बिल्डिंग वर्कर्स हेल्थ स्कीम में व्यक्तिगत और पारिवारिक स्वास्थ्य कवर की अलग-अलग सीमा निर्धारित की गई है। प्रत्येक लाभार्थी के लिए सालाना 2 लाख रुपये तक का इलाज उपलब्ध होगा, जबकि पूरे परिवार के लिए यह सीमा 10 लाख रुपये सालाना होगी।
योजना का लाभ केवल दिल्ली में पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों को मिलेगा।

कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा-

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा है। पात्र कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और उनके परिवार इलाज के लिए इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत कैशलेस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।इससे इलाज के समय तत्काल पैसे की व्यवस्था करने की परेशानी कम होगी और श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल से भी मिल चुकी है मंजूरी-

दिल्ली बिल्डिंग वर्कर्स हेल्थ स्कीम को उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने से पहले मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल से भी स्वीकृति मिल चुकी थी। अब योजना को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली के 2.7 लाख से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़े- BRICS में मोदी का बड़ा संदेश: ‘किसी के खिलाफ नहीं भारत’! ईरान-सऊदी-UAE के मतभेद के बीच कैसे बनी सहमति? जानिए क्या कहा…

BRICS में मोदी का बड़ा संदेश: ‘किसी के खिलाफ नहीं भारत’! ईरान-सऊदी-UAE के मतभेद के बीच कैसे बनी सहमति? जानिए क्या कहा…

BRICS Summit 2026: भारत की राजधानी में हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को भारत की कूटनीतिक सोच का स्पष्ट संदेश दिया। शनिवार को भारत मंडपम में BRICS नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि BRICS किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि सबको साथ लेकर चलने की कोशिश … Read more

इश्क, सनक और कत्ल… 16 साल छोटे आशिक ने भारतीय महिला की सरेआम हत्या, US में खूनी खेल

Indian woman murder in US:

Indian woman murder in US: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो में एक भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला शालिनी ठाकुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि 22 वर्षीय रोहित नाम के युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से घिरने के बाद आरोपी ने हाईवे पर खुद को भी गोली … Read more

BRICS में खाने का खास इंतजाम, ITC के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका

BRICS cuisine:

BRICS cuisine: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन में देश-विदेश से आए मेहमानों और पत्रकारों के लिए खाने का खास इंतजाम किया गया है। मीडिया सेंटर में भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ ग्लोबल कुजीन भी परोसी जा रही है। इस पूरे इंतजाम की जिम्मेदारी ITC Hotels को दी गई है। BRICS … Read more

BRICS Summit 2026: चीन में अगली समिट, कैसे तय होती है मेजबानी की बारी?

BRICS Summit 2026

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर 2026 को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और यह चौथी बार है जब देश इस महत्वपूर्ण समूह की समिट की मेजबानी कर रहा है। लेकिन भारत के बाद अगली BRICS समिट … Read more

BRICS में खाने का खास इंतजाम, ITC के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका

BRICS cuisine:

BRICS cuisine: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन में देश-विदेश से आए मेहमानों और पत्रकारों के लिए खाने का खास इंतजाम किया गया है। मीडिया सेंटर में भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ ग्लोबल कुजीन भी परोसी जा रही है। इस पूरे इंतजाम की जिम्मेदारी ITC Hotels को दी गई है।

BRICS cuisine: भारतीय स्वाद के साथ ग्लोबल कुजीन का तड़का-

BRICS समिट में ITC Hotels की कॉर्पोरेट शेफ मनीषा ने IANS से बातचीत में बताया कि मेहमानों के लिए कई तरह के व्यंजन पेश किए जा रहे हैं। पिछले डेढ़ दिन से ITC के प्रमुख ब्रांड्स बुखारा, दम पुख्त, दक्षिण और कबाब एंड करी के व्यंजनों को शोकेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेन्यू तैयार करते समय इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि दुनिया के अलग-अलग देशों से आने वाले मेहमानों को उनकी पसंद का खाना भी मिल सके। भारतीय व्यंजनों के अलावा चाइनीज और वेस्टर्न कुजीन को भी मेन्यू में शामिल किया गया है।

BRICS cuisine: 100 से ज्यादा शेफ संभाल रहे खाने की जिम्मेदारी-

ITC के मुताबिक, पूरे भारत में उसके करीब 140 होटल हैं और बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान अलग-अलग जगहों से विशेषज्ञ शेफ को बुलाया जाता है। BRICS समिट में 100 से ज्यादा शेफ मेन्यू तैयार करने और खाना बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ITC होटल के एरिया शेफ राजदीप कपूर ने मेहमानों से भारतीय व्यंजनों का आनंद लेने की अपील की।

G20 और AI Summit में भी ITC ने संभाली थी जिम्मेदारी-

ITC की कॉर्पोरेट शेफ मनीषा ने कहा कि BRICS समिट के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इससे पहले G20 और AI Summit जैसे बड़े आयोजनों में भी ITC Hotels की ओर से खाना परोसा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में अपने देश के खान-पान और संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करने का मौका मिलता है। उनके लिए यह सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी होती है।

वैश्विक स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया मेन्यू-

BRICS समिट में ITC Hotels के प्रतिनिधि रजनीश मल्लर ने कहा कि मीडिया सेंटर में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया के लोग मौजूद हैं। ऐसे में मेन्यू को बेहद सावधानी से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां भारत के बेहतरीन व्यंजनों के साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के लोकप्रिय व्यंजन भी पेश किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक स्वाद के साथ भारतीय व्यंजनों और कंफर्ट फूड का बेहतर अनुभव देना है।

1910 में हुई थी ITC की शुरुआत-

बता दें कि ITC की स्थापना वर्ष 1910 में हुई थी। इसका मूल नाम इंपीरियल टोबैको कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड था। 1970 में इसका नाम इंडिया टोबैको कंपनी लिमिटेड किया गया और 1974 में कंपनी का नाम बदलकर ITC लिमिटेड कर दिया गया। ITC के होटल कारोबार की शुरुआत 1975 में चेन्नई में पहली प्रॉपर्टी के साथ हुई थी। आज कंपनी ITC Hotels और Welcomhotel समेत कई ब्रांड्स के तहत 150 से अधिक प्रॉपर्टीज का संचालन करती है।

यह भी पढ़े- ‘सुबह 4 बजे तक चला मंथन’, ईरान-सऊदी और UAE जैसे धुर विरोधियों को भारत ने BRICS के संयुक्त बयान पर कैसे राजी किया

‘सुबह 4 बजे तक चला मंथन’, ईरान-सऊदी और UAE जैसे धुर विरोधियों को भारत ने BRICS के संयुक्त बयान पर कैसे राजी किया

BRICS joint statement:

BRICS joint statement: भारत को BRICS के 18वें शिखर सम्मेलन से पहले एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है। भारत ने लंबी बातचीत और कई दौर के विचार-विमर्श के बाद BRICS के संयुक्त बयान पर आम सहमति बनाने में सफलता हासिल की। शनिवार सुबह करीब 4 बजे तक चली बातचीत के बाद सभी सदस्य देशों के बीच सहमति बनी। यह कामयाबी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि ईरान, सऊदी अरब और UAE जैसे देश, जिनके बीच कई क्षेत्रीय और भू-राजनीतिक मुद्दों पर गहरे मतभेद हैं, अब एक ही मंच का हिस्सा हैं।

BRICS joint statement: भारत ने लगातार की बातचीत-

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों और बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अलग-अलग रुख रखने वाले सदस्य देशों के बीच तालमेल बनाने के लिए लगातार बातचीत की। भारत का प्रयास था कि सदस्य देशों के मतभेद BRICS के संयुक्त बयान और घोषणा-पत्र पर हावी न हों। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान कई विवादित मुद्दों पर सदस्यों के बीच मतभेद सामने आए। भारत ने अलग-अलग विचारों के बीच तालमेल बिठाने और ऐसी आम सहमति बनाने की कोशिश की, जिसे सभी सदस्य देश स्वीकार कर सकें।

BRICS joint statement: क्यों अहम है ये सहमति-

सरकारी सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान कई संवेदनशील मुद्दों पर अलग-अलग राय सामने आई। ऐसे में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी सदस्यों को एक साझा रुख पर लाने की थी। यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि ईरान, सऊदी अरब और UAE एक ही मंच का हिस्सा हैं, जबकि कई क्षेत्रीय और भू-राजनीतिक मुद्दों पर उनके बीच गहरे मतभेद रहे हैं। कई घंटों तक चली बातचीत और विचार-विमर्श के बाद संयुक्त बयान पर सहमति बनी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम सहमति बनाने की प्रक्रिया कितनी जटिल रही होगी।

भारत की अध्यक्षता में BRICS में सहयोग पर जोर-

यह सफलता उस समय मिली जब BRICS के नेता 18वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली में जुटे हैं। भारत अपनी अध्यक्षता का इस्तेमाल इस विविध समूह के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए करना चाहता है। भारत की कोशिश BRICS की प्रक्रिया को साझा हितों वाले क्षेत्रों पर केंद्रित रखने की रही है। इससे विवादित मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच मौजूद मतभेदों को संयुक्त बयान में बाधा बनने से रोकने में मदद मिली।

12-13 सितंबर को हो रहा BRICS शिखर सम्मेलन-

भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन में दुनिया के कई प्रमुख नेता और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं। संयुक्त बयान पर आम सहमति बनना भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उसकी कूटनीतिक क्षमता और अलग-अलग भू-राजनीतिक हितों वाले देशों को एक मंच पर साथ लाने की भूमिका को दर्शाता है।

यह भी पढ़े- हरीश रावत विरोधियों के हाथ लगा बड़ा हथियार, भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के भीतर से होंगे हमले!

हरीश रावत विरोधियों के हाथ लगा बड़ा हथियार, भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के भीतर से होंगे हमले!

New Delhi: हरीश रावत विरोधियों के हाथ लगा बड़ा हथियार, भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के भीतर से होंगे हमले!

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी और नकदी बरामद होने का मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है।भाजपा रावत के खिलाफ हमलावर हो गई है। ऐसा लगता है कि ईडी का छापा हरीश रावत विरोधियों के लिए … Read more

BRICS से भारत ने साधे कई निशाने! इथियोपिया से मलेशिया तक, समझिए पूरा कूटनीतिक गणित…

BRICS Summit 2026: दिल्ली में हो रहा BRICS शिखर सम्मेलन भारत के लिए सिर्फ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का मंच नहीं है। भारत इस मौके का इस्तेमाल अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारियों को मजबूत करने के लिए भी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत … Read more