जेन-जी आंदोलन पर अमित शाह ने क्यों कहा- ‘इमरजेंसी कांग्रेस की संस्कृति है’? साथ में जानिए सेवा संकल्प अभियान

Amit Shah: इमरजेंसी कांग्रेस की संस्कृति है- जेन-जी आंदोलन पर अमित शाह

Amit Shah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के तौर पर उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा और एनडीए ने देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का फैसला किया है। इस अभियान की जानकारी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में प्रेस … Read more

BRICS सम्मेलन कितना सफल रहा? एक्सपर्ट्स ने कहा- भारत की शानदार डिप्लोमैटिक जीत

BRICS Summit Success:

BRICS Summit Success: नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय BRICS सम्मेलन के समापन के बाद इसकी सफलता को लेकर विशेषज्ञों की राय सामने आने लगी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई देशों के नेता दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नई दिल्ली … Read more

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 80% भारतीय नॉन-वेज

BRICS dinner menu:

BRICS dinner menu: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के औपचारिक समापन के बीच गाला डिनर के मेन्यू को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने BRICS डिनर में केवल शाकाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा … Read more

उमर खालिद की डॉक्यूमेंट्री पर ABVP का हल्लाबोल, ‘देश-विरोधी’ छवि के बीच स्क्रीनिंग क्यों? पिता क्या बोले

EXPLAINER: उमर खालिद की डॉक्यूमेंट्री पर ABVP का हल्लाबोल, ‘देश-विरोधी’ छवि के बीच स्क्रीनिंग क्यों? पिता क्या बोले

Umar Khalid: उमर खालिद को लेकर देश में राजनीतिक और वैचारिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है। पूर्व JNU छात्र नेता पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘कैदी नंबर 626710 हाज़िर है’ (Prisoner No. 626710 Is Present) की स्क्रीनिंग को लेकर ABVP ने विरोध जताया है। बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित स्क्रीनिंग … Read more

क्या भारत बनाम अफगानिस्तान टी20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं भारत में डेब्यू?

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20I श्रृंखला का आगाज़ 13 सितंबर यानी आज से होगा। इस श्रृंखला की मेजबानी अफगानिस्तान करने जा रहा है। इस सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान टीम की बात करें तो अफगानी स्क्वाड में ऑलराउंडर राशिद खान और मोहम्मद नबी की वापसी हुई है। वहीं, भारतीय टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी T20I क्रिकेट में भारत में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वह सूर्यवंशी ने टी20I क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई को अपना डेब्यू किया था। सभी की नजरें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी।

IND vs AFG: वैभव करने जा रहे हैं अपना T20I डेब्यू-

वैभव सूर्यवंशी आज अफगानिस्तान के विरुद्ध भारत में अपना डेब्यू कर सकते हैं। वैभव ने मुंबई के खिलाफ टी20 सीरीज खेली है। तीन मैचों की T20 सीरीज में वैभव ने 151 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और अब वह T20I क्रिकेट खेलने जा रहे हैं।

IND vs AFG: वैभव के पास हैं T20 के शानदार आंकड़ा

वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 क्रिकेट के काफी शानदार आंकड़े हैं। T20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचाई है। उन्होंने अब तक 30 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.68 की औसत से 1238 रन बनाए हैं। इसमें 6 अर्धशतक और 3 शतक शामिल हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत की संभावित प्लेइंग XI-

वैभव सूर्यवंशी (सलामी बल्लेबाज), अभिषेक शर्मा (सलामी बल्लेबाज), संजू सैमसन/ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI-

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल/दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

यह भी पढ़े- EXPLAINER: बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत पर दीपके की राजनीति हुई उजागर, लोगों ने घेरा, सवाल- नक्सलवाद खत्म होने पर चुप्पी क्यों?

EXPLAINER: बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत पर दीपके की राजनीति हुई उजागर, लोगों ने घेरा, सवाल- नक्सलवाद खत्म होने पर चुप्पी क्यों?

Abhijit Dipke Balaghat: बालाघाट में बच्चों की मौत पर दीपके हुए एक्सपोज

Abhijit Dipke Balaghat: बालाघाट के बिरसा क्षेत्र में बैगा बच्चों की बीमारी और मौतों के बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके प्रभावित गांव पहुंचे और सरकार पर सवाल उठाए। लेकिन सवाल यह भी है कि जब दीपके सरकार को घेर रहे थे, तब उन्होंने बालाघाट में नक्सलवाद के खात्मे और सुरक्षा व्यवस्था में आए बड़े बदलाव … Read more

कौन है जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना? फोन में मिले 150 से ज्यादा पोर्न क्लिप

Prajwal Revanna:

Prajwal Revanna: कर्नाटक की राजनीति में प्रज्वल रेवन्ना का नाम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हालांकि, उनकी चर्चा राजनीतिक उपलब्धियों से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामलों को लेकर होती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के यौन शोषण और रेप के कई गंभीर आरोप हैं। … Read more

BRICS Summit 2026 का रिजल्ट: किसे हुआ फायदा और किसे लगा झटका? 5 पॉइंट में जानें

BRICS Summit 2026:

BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS Summit 2026 का 13 सितंबर को समापन हो गया। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुए इस दो दिवसीय सम्मेलन में BRICS के 11 सदस्य देशों और पार्टनर देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और … Read more

पेजेशकियान का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, पैर छुए या पेन उठाया? धर्म और राजनीति पर उठे बड़े सवाल

BRICS Summit 2026: BRICS समिट के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह जगद्गुरु सतीशाचार्य के सामने झुकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग इसे हिंदू संत के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की घटना बता … Read more

मायावती का बड़ा आरोप- ‘मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद फैला रहे अस्वस्थ होने की अफवाह’

Mayawati Akash Anand:

Mayawati Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया। बीते एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर सक्रिय मायावती ने मीडिया के सामने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने को लेकर फैलाई जा रही बातें निराधार हैं। मायावती ने इस दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश आनंद उनकी तबीयत को लेकर जानकारी लेने के बहाने पार्टी के एक पदाधिकारी को फोन कर रहे हैं और बाद में उस कॉल की जानकारी उन्हें नहीं देने के लिए कह रहे हैं।

Mayawati Akash Anand: आकाश ने पार्टी इंचार्ज को किया फोन-

मायावती के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आकाश आनंद ने उनके निवास पर फोन कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। वहां से उन्हें बताया गया कि मायावती पूरी तरह स्वस्थ हैं। मायावती ने दावा किया कि इसके बाद आकाश आनंद ने कार्यालय प्रभारी आलोक कुमार से कहा कि वह मायावती को इस फोन कॉल के बारे में न बताएं। मायावती ने कहा कि आकाश की इस कॉल की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी।

Mayawati Akash Anand: ‘आकाश अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे’-

BSP अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि आकाश अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं और अभी भी उनके ससुर के कहने पर चल रहे हैं। हालांकि, आकाश आनंद की ओर से मायावती के इन ताजा आरोपियों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बीमारी की अफवाह को लेकर भी मायावती का हमला-

मायावती ने कहा कि पार्टी से निकाले गए लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने को लेकर फैलाई जा रही सभी बातें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बीमारी को लेकर पार्टी में भ्रम फैलाया जा रहा है और इसके पीछे पार्टी से निष्कासित लोगों की भूमिका है।

आकाश आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से किया मुक्त-

मायावती और आकाश आनंद के बीच राजनीतिक टकराव पिछले कुछ दिनों में और बढ़ा है। इसके पहले मायावती ने आकाश आनंद की पार्टी में सक्रिय भूमिका को उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले से जोड़ा था। इसके बाद मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुक्त कर दिया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को BSP में कोई पद नहीं दिया जाएगा।

एक बार फिर आमने-सामने मायावती और आकाश-

आकाश आनंद को कभी मायावती ने अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया था, लेकिन अब दोनों के बीच राजनीतिक दूरी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। ताजा विवाद आकाश आनंद के कथित फोन कॉल और मायावती के स्वास्थ्य को लेकर लगाए गए आरोपियों से जुड़ा है। फिलहाल आकाश आनंद की ओर से मायावती के आरोपियों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े- BRICS खत्म, चीन की बारी… मोदी ने समापन भाषण में क्यों किया जिनपिंग के देश का जिक्र? ‘ठोस नतीजों’ पर दिया बड़ा संदेश