सीएम योगी में क्या अच्छा लगता है? 10 साल के बच्चे ने गिना दी सरकार की खासियत

10 साल के बच्चे ने योगी की बताई खासियत

लखनऊ में ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान 10 साल के बच्चे ने योगी आदित्यनाथ को लेकर अपनी राय रखी। बच्चे ने योगी सरकार में रात के समय पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था की बात कही। रिपोर्ट में सनातन धर्म, कांवड़ यात्रा, राम मंदिर और 2027 के चुनाव पर भी बयान सामने आए।

UP Elections 2027: चुनावी तैयारी में जुटी BJP, विकास और कानून व्यवस्था पर फोकस

UP Elections 2027:

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी इस बार पिछले करीब एक दशक के शासन में किए गए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। बीजेपी का फोकस कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर रहेगा।

UP Elections 2027: विकास कार्यों को चुनावी मुद्दा बनाएगी BJP-

बीजेपी सरकार की ओर से किए गए बुनियादी ढांचे के कामों को चुनावी अभियान में प्रमुखता मिलने की संभावना है। पार्टी एक्सप्रेसवे निर्माण, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कामों को जनता के सामने रखेगी। इसके अलावा ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के जरिए युवाओं और रोजगार से जुड़े प्रयासों को भी सरकार की उपलब्धियों के तौर पर पेश करने की तैयारी है।

UP Elections 2027: कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर जोर-

बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह के मुताबिक, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पार्टी के चुनावी अभियान के प्रमुख आधार होंगे। पार्टी प्रदेश में कानून व्यवस्था में हुए सुधार और ‘माफिया राज’ के खिलाफ की गई कार्रवाई को भी अपने पक्ष में इस्तेमाल कर सकती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को भी चुनावी अभियान में प्रमुखता दिए बनाने की संभावना है।

बिजली और सरकारी योजनाओं का भी होगा जिक्र-

बीजेपी सरकार के कामकाज से जुड़े कई अन्य दावों को भी चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। इनमें सभी जिलों में 18 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध कराने का दावा और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। पार्टी का जोर यह बताने पर रहेगा कि पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश में शासन, कानून व्यवस्था और विकास के स्तर पर क्या बदलाव हुए हैं।

वरिष्ठ नेताओं की लगातार बैठकें-

चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने लखनऊ में प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। इन बैठकों में चुनावी तैयारियों के साथ-साथ विपक्ष की रणनीति का मुकाबला करने के तरीकों पर भी मंथन किया गया।

सपा के PDA समीकरण पर BJP की नजर-

बीजेपी की रणनीति में समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को भी खास जगह दी गई है। पार्टी अपने हिंदुत्व के राजनीतिक एजेंडे के साथ सामाजिक आधार को मजबूत करने पर भी जोर दे रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने उन सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों की समीक्षा की है, जहां पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन कमजोरियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

‘सबका साथ, सबका विकास’ पर आगे बढ़ेगी BJP-

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव में भी बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ेगी। पार्टी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी वर्गों तक पहुंचाने पर उसका जोर रहेगा।

यह भी पढ़े- मोहसिन नकवी खुद बार-बार ट्रॉफी देने पर क्यों अड़े? महिला टीम ने क्यों किया इनकार, जानिए पूरा विवाद

मोहसिन नकवी खुद बार-बार ट्रॉफी देने पर क्यों अड़े? महिला टीम ने क्यों किया इनकार, जानिए पूरा विवाद

Mohsin Naqvi Asia Cup 2026: एशिया कप के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है, लेकिन जीत के बाद ट्रॉफी समारोह ने पूरे मुकाबले को एक अलग ही विवाद में बदल दिया और देशभर में काफी चर्चा का विषय बना है। क्यों टीम … Read more

दिल्ली के हॉस्टल्स में सुरक्षा की अनदेखी, 99% पीजी में फायर एनओसी नहीं, एमसीडी सर्वे में बड़ा खुलासा

दिल्ली के पीजी में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल

दिल्ली के 2,453 पीजी के सर्वे में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी सामने आई है। केवल 31 इमारतों के पास फायर एनओसी मिली। कई पीजी बिना मंजूर बिल्डिंग प्लान, स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के चल रहे हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं।

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ऐसी सोच रखने वालों को स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिलेगी

राखी के बयान पर कंगना का पलटवार

राखी सावंत की पीएम नरेंद्र मोदी, कंगना रनोट और स्मृति ईरानी पर विवादित टिप्पणी के बाद कंगना ने पलटवार किया। उन्होंने राखी समेत अपनी आलोचना करने वाली कई हस्तियों पर निशाना साधा। कंगना और राखी के बीच पुराना विवाद भी रहा है, जो समय-समय पर सामने आता रहा।

जिनके नाम का सही उच्चारण नहीं कर पाए राहुल गांधी, उनको ही समर्पित हैं ‘इंजीनियर्स डे’: जानिए 15 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया?

Engineers Day 2026: सियासत में शब्दों और बयानों को लेकर खूब चर्चा होती है, लेकिन कभी-कभी किसी नाम का सही उच्चारण भी राजनीतिक में चर्चा का केंन्द्र बना जाता है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के नाम का सही … Read more

अखिलेश यादव की टोपी वाली तस्वीर पर मौलाना का तंज, 2027 को लेकर साफ किया मुस्लिम समाज का रुख

अखिलेश यादव की राजनीति पर मौलाना का तंज

अखिलेश यादव की राजनीति को लेकर मौलाना ने कई सवाल उठाए। उन्होंने 2022 के चुनाव का जिक्र करते हुए मुस्लिम समाज से अपने मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की। मौलाना ने 2027 के चुनाव में भागीदारी, हिस्सेदारी, बराबरी, ईमानदारी और वफादारी को अहम बताया।

यूपी में UCC की आहट और 2027 का चुनाव! योगी-शाह की मुलाकात के बीच क्यों तेज हुई चर्चा, फायदे-नुकसान का पूरा गणित

CM YOGI MEET AMIT SAHA: उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर सियासी चर्चा भी तेज होती दिख रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्रस्तावित मुलाकात ने इस चर्चा को और हवा दे दी … Read more

ऋषि पंचमी पर क्यों होती है सप्तऋषियों की पूजा? जानें व्रत का महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा

ऋषि पंचमी व्रत का महत्व और पौराणिक कथा

ऋषि पंचमी सप्तऋषियों के सम्मान और आध्यात्मिक शुद्धि से जुड़ा पर्व है। इस दिन वशिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र और भरद्वाज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि व्रत और पूजन से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान हुई अनजानी गलतियों के दोष से मुक्ति मिलती है।

कौन है महिला IPS बुशरा? जिनका इंशाअल्लाह कहने पर हुए तबादला, इमरान प्रतापगढ़ी ने उठाए सवाल?

Ips bushra bano transfer inshaallah controversy

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 2021 बैच की IPS अधिकारी बुशरा बानो के तबादले को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बुशरा बानो के तबादले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए हैं। … Read more