GDP 7% की रफ्तार से दौड़ी, फिर आम आदमी की जेब खाली क्यों? समझिए पूरा गणित

GDP growth News: IMF ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 7% कर दिया है। मजबूत घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र को इसकी अहम वजह माना जा रहा है। लेकिन महंगाई, वेतन, रोजगार और आय में असमानता के बीच सवाल यह है कि अर्थव्यवस्था की इस तेजी का फायदा आम … Read more

अन्ना हजारे, किसान आंदोलन और पहलवानों के धरने तक, कैसे विरोध की पहचान बना जंतर-मंतर?

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद

दिल्ली के जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल का दर्जा वापस ले लिया गया है। पिछले दो दशकों में यह जगह अन्ना हजारे के आंदोलन, किसान प्रदर्शन, निर्भया मामले के विरोध और पहलवानों के धरने की गवाह रही है। जानिए इसका इतिहास और सरकार के फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।

कांग्रेस ने तो CEC को पद्म विभूषण दिया… राहुल गांधी को सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग’ बता पीयूष गोयल ने गिनाया राजनीतिक रिवॉर्ड

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Jantar Mantar: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और ललन सिंह (राजीव रंजन सिंह) ने नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग’ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता खुद राहुल गांधी के … Read more

UPI पेमेंट पर दिवाली तक राहत, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR टला

UPI MDR Charges:

UPI MDR Charges: UPI से भुगतान करने वाले व्यापारियों और ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को दिवाली तक टाल दिया है। यह चार्ज पहले 15 अक्टूबर से लागू होने वाला था। अब इसे त्योहारों के बाद लागू किया जाएगा। इस फैसले से त्योहारी सीजन में कारोबारियों को राहत मिलेगी।

UPI MDR Charges: दिवाली तक क्यों टाला गया MDR चार्ज-

दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी बढ़ जाती है। इस दौरान ग्राहक नकद के बजाय UPI के जरिए भी बड़ी संख्या में भुगतान करते हैं। ऐसे में व्यापारियों ने नए चार्ज को त्योहारों के बाद लागू करने की मांग की थी। NPCI ने व्यापारियों की मांग और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू करने का फैसला टाल दिया है। इससे व्यापारियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त शुल्क से राहत मिलेगी।

UPI MDR Charges: क्या है UPI-MDR चार्ज का नियम-

MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट वह शुल्क है, जो डिजिटल भुगतान स्वीकार करने वाले व्यापारियों के लेनदेन पर लगाया जाता है। प्रस्तावित नियम के अनुसार, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत MDR चार्ज लागू होगा। उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक किसी दुकानदार को ₹3,000 का UPI भुगतान करता है, तो 0.4 प्रतिशत की दर से ₹12 का MDR चार्ज बनेगा।

₹75,000 के भुगतान पर अधिकतम ₹300 शुल्क-

प्रस्तावित नियम के तहत MDR चार्ज की अधिकतम सीमा भी तय की गई है। ₹75,000 के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत के हिसाब से ₹300 शुल्क बनेगा। इससे अधिक राशि के भुगतान पर भी अधिकतम MDR चार्ज ₹300 ही रहेगा। उदाहरण के तौर पर, ₹1 लाख के भुगतान पर शुल्क ₹400 नहीं, बल्कि अधिकतम ₹300 होगा। इसी तरह ₹2 लाख के भुगतान पर भी अधिकतम शुल्क ₹300 ही रहेगा।

आम लोगों के बीच UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज-

आम लोगों के बीच होने वाले UPI ट्रांजैक्शन यानी पर्सन-टू-पर्सन (P2P) भुगतान पर कोई MDR चार्ज नहीं लगेगा। यह व्यवस्था पहले की तरह जीरो MDR पर जारी रहेगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि MDR से जुड़ा प्रस्ताव चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन के लिए है। इसे सभी UPI भुगतानों पर लागू होने वाला चार्ज नहीं समझना चाहिए। NPCI के फैसले के अनुसार, संबंधित शुल्क दिवाली के बाद लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़े- दुकानदारों की हुई बल्ले-बल्ले! 15 अक्टूबर से UPI पर MDR चार्ज नहीं, सरकार ने दी बड़ी राहत

दुकानदारों की हुई बल्ले-बल्ले! 15 अक्टूबर से UPI पर MDR चार्ज नहीं, सरकार ने दी बड़ी राहत

UPI MDR

Diwali 2026: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने आज मंगलवार को ऐलान किया कि प्रस्तावित यूपीआई एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) फ्रेमवर्क को दीपावली के बाद लागू किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए तारीख का ऐलान किया जाना बाकी है। एनपीसीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, यूपीआई और सर्विसेज स्टीयरिंग कमिटी ने आज फैसला … Read more

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की तेजस में आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले दिखाया दम

AP Singh Tejas Flight:

AP Singh Tejas Flight: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में अपनी आखिरी उड़ान भरी। वह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनकी इस उड़ान का वीडियो भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। यह उड़ान उनके शानदार सैन्य करियर और लड़ाकू विमान उड़ाने के प्रति जुनून को दर्शाती है।

AP Singh Tejas Flight: तरंग शक्ति अभ्यास के दौरान भरी उड़ान

भारतीय वायुसेना के अनुसार, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास के दौरान तेजस में उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी लड़ाकू विमान की कमान संभाली। वायुसेना ने उनकी उड़ान को ऐसे लड़ाकू पायलट की भावना का प्रतीक बताया, जिसने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करने में विश्वास किया है।

AP Singh Tejas Flight: वायुसेना ने वीडियो किया साझा

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एपी सिंह की आखिरी लड़ाकू उड़ान का वीडियो साझा किया। इसके साथ ही अभ्यास के दौरान मित्र देशों के विमानों और सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के साथ उड़ान भरते हुए उनकी तस्वीरें भी पोस्ट की गईं।

वायुसेना ने कही ये बात

वायुसेना ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एक आखिरी लड़ाकू उड़ान। जीवनभर का जुनून।” पोस्ट में बताया गया कि स्वदेशी तेजस विमान की कमान संभालते हुए एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपनी आखिरी लड़ाकू उड़ान भरी। यह उनके शानदार करियर का एक अहम क्षण है, जो उड़ान के प्रति उनके गहरे जुनून और देश की सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से परिभाषित रहा है।

31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे एपी सिंह

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सेवानिवृत्ति से पहले तेजस में उनकी यह उड़ान भारतीय वायुसेना में उनके लंबे अनुभव और लड़ाकू विमान उड़ाने के प्रति उनके जुनून को दर्शाती है। स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में भरी गई यह उड़ान उनके सैन्य करियर के यादगार पलों में शामिल हो गई है।

यह भी पढ़े- जंतर-मंतर पर ‘पप्पू मीडिया’ का एजेंडा सेट करने का आरोप, पत्रकारों ने दागे सवाल तो भागते आए नजर

जंतर-मंतर पर ‘पप्पू मीडिया’ का एजेंडा सेट करने का आरोप, पत्रकारों ने दागे सवाल तो भागते आए नजर

जंतर-मंतर पर 'पप्पू मीडिया' कहकर पत्रकारों को घेरा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और पत्रकारों से विवाद को लेकर बहस हुई। खबर इंडिया के वीडियो में मीडिया की निष्पक्षता, विदेशी फंडिंग के आरोप, राजनीतिक नेताओं की भूमिका और आम जनता के रोजगार जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए गए।

भारत ने हमेशा आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Terrorism Drugs: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को बिम्सटेक के गृह मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधन में कहा कि भारत गणराज्य की ओर से, मैं आपके सामने भारत का … Read more

पंजाब: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव में कैद हुई फायरिंग

Parminder Singh Jhota Murder: पंजाब के मानसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परमिंदर सिंह को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं उनके … Read more

शिवराज के तेवर, मोहन यादव की चुप्पी और कांग्रेस का ‘मोहन-मामा’ तंज… MP में क्या चल रहा है?

MOHAN YADAV NEWS: मध्य प्रदेश में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर चलने से शुरू हुआ विवाद अब सियासी चर्चा का विषय बन गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रभावित परिवारों के साथ धरना दिया। उसी दिन उन्होंने लाड़ली बहना योजना को लेकर भी बड़ा बयान दिया। कांग्रेस ने … Read more