जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन, UGC इक्विटी नियमों का विरो

Jantar Mantar

Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर गैर-आरक्षित वर्गों के संगठनों ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार, UGC के इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ‘रिजर्वेशन रिफॉर्म आंदोलन’ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में राजस्थान की ‘जनरल सेना’, ‘चाणक्य सेना’ और ‘करणी सेना’ समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। … Read more

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- युवाओं पर सख्ती नहीं, काउंसलिंग और संवाद जरूरी

Jantar Mantar Protest:

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन और 20 जुलाई के ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान हुई हिंसा के आरोपों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य और जांच एजेंसियों को संयम बरतने की सलाह दी है। कोर्ट ने कहा कि यदि कुछ गुमराह लोग पत्थरबाजी भी करते हैं, तब भी युवाओं को … Read more

Gen-Z आंदोलन के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? नारों की गूंज के बाद पसरा सन्नाटा

Jantar Mantar Protest:

Jantar Mantar Protest: कुछ दिन पहले तक जहां हजारों युवाओं की आवाजें गूंज रही थीं, वहीं जंतर-मंतर अब शांत नजर आ रहा है। बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच यहां ऐसा माहौल है, मानो किसी बड़े आयोजन के बाद सब कुछ थम गया हो। कल तक नारों, पोस्टरों और विरोध प्रदर्शनों से भरी यह जगह अब सन्नाटे में डूबी हुई है।

 Jantar Mantar Protest: कल तक नारों से गूंज रहा था जंतर-मंतर-

नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में कथित धांधली और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर बीते एक महीने से बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पर जुटे थे। ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ के बैनर तले चले इस आंदोलन में किसी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं थी। सोशल मीडिया की भाषा, मीम्स और रचनात्मक पोस्टरों के जरिए युवाओं ने अपनी बात रखी।

  Jantar Mantar Protest: अब सिर्फ बैरिकेड्स और सफाई का काम-

आंदोलन खत्म होने के बाद जंतर-मंतर पर टूटे बैरिकेड्स, कुचले पौधे, दीवारों पर लिखे नारे और टूटी टाइल्स ही आंदोलन की याद दिला रहे हैं। सफाई कर्मचारी पूरे इलाके को पहले जैसा बनाने में जुटे हैं। सुरक्षाकर्मी अब भी तैनात हैं और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है।

दुकानों पर लौटी सामान्य स्थिति, लेकिन भीड़ गायब-

जनपथ की अधिकांश दुकानें खुल चुकी हैं, हालांकि ग्राहकों की संख्या कम है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि पिछले कई दिनों की भारी भीड़ के बाद अब यहां असामान्य शांति महसूस हो रही है।

युवाओं के चेहरे पर थकान, लेकिन जीत की खुशी-

आंदोलन में शामिल कुछ युवा अब भी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। एक छात्र ने बताया कि वह चार दिन तक धरने में शामिल रहा और अब मांगें माने जाने के बाद संतोष है, लेकिन खाली पड़ा आंदोलन स्थल देखकर अजीब महसूस हो रहा है। वहीं एक युवती ने कहा कि सब खत्म हो गया, जिस पर उसके साथी ने जवाब दिया, “खत्म नहीं, जीतकर गए हैं।”

बुजुर्ग बोले- यह आंदोलन सबसे अलग था-

जंतर-मंतर से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने कहा कि उन्होंने कई आंदोलन देखे हैं, लेकिन यह आंदोलन अलग था। उनके मुताबिक इसमें कोई बड़ा नेता नहीं था, सिर्फ युवा थे और उन्होंने अपनी बात प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाई।

एक पीढ़ी की नई पहचान बना यह आंदोलन-

इस आंदोलन ने दिखाया कि नई पीढ़ी अपनी बात रखने के लिए पारंपरिक तरीकों के बजाय सोशल मीडिया, मीम्स और रचनात्मक विरोध का सहारा ले रही है। आंदोलन खत्म हो चुका है, लेकिन इसकी चर्चा और इससे जुड़े सवाल आने वाले दिनों तक जारी रहने की संभावना है

यह भी पढ़े- India-Nepal Travel: नेपाल की भारत से खास मांग, बायोमेट्रिक ID से आसान हो सकती है यात्रा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, कई जिलों में हिंसा और लाठीचार्ज

 Dharmendra Pradhan Resignation:

Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक, छात्र आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया। बंद का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। कई जगह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों ने मनाया जश्न-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों ने ‘जीत गए’ के नारे लगाए। हालांकि, इस्तीफे के बावजूद शिवहर समेत कई जिलों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले छात्रों ने जीरोमाइल चौक पर प्रदर्शन किया।

Dharmendra Pradhan Resignation: कई जिलों में हिंसा और पथराव-

पश्चिमी चंपारण के मुहर्रम चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। सिवान में भी प्रदर्शन हिंसक हो गया। पथराव में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और 10 राउंड हवाई फायरिंग की।

सीतामढ़ी में एसपी समेत 13 पुलिसकर्मी घायल-

सीतामढ़ी में अंबेडकर कल्याण छात्रावास से निकला आक्रोश मार्च शंकर चौक पहुंचते ही उग्र हो गया। उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित एक एसआई समेत कुल 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल एसपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

आरा में ट्रेन रोकी, छपरा में BDO घायल-

आरा रेलवे स्टेशन पर छात्र संगठनों ने पटना–बक्सर पैसेंजर ट्रेन रोककर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया। वहीं छपरा में प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में सदर बीडीओ दृष्टि पांडेय घायल हो गईं। पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज किया।

नालंदा में बंद का सीमित असर-

नालंदा जिले में बिहार बंद का असर अपेक्षाकृत कम रहा। अधिकांश बाजार खुले रहे और जनजीवन सामान्य रहा। हालांकि, एहतियात के तौर पर कई सरकारी और निजी स्कूल बंद रखे गए।

पुलिस अलर्ट पर, हालात पर नजर-

राज्य के संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खड़गे का बड़ा हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष के आगे झुकी केंद्र सरकार

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन क्यों होते हैं? जानिए किसके पास है ऐतिहासिक स्मारक की जिम्मेदारी और कौन संभालता है व्यवस्था

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन क्यों होते हैं? जानिए किसके पास है ऐतिहासिक स्मारक की जिम्मेदारी और कौन संभालता है व्यवस्था

Jantar Mantar Protest: राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर सुर्खियों में है। देशभर से छात्र और विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर जंतर-मंतर का मालिक कौन है और जब यहां कोई धरना-प्रदर्शन नहीं होता, तब … Read more

जंतर-मंतर पर फिर जुटे प्रदर्शनकारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम: पथराव में 2 एसीपी समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जंतर-मंतर में बढ़ा सुरक्षा घेरा

नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पथराव की घटनाओं में अब तक दो एसीपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं, जबकि पूरे इलाके में हाई अलर्ट बना हुआ है।

संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल

Jantar Mantar Protest:

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कई घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने कई बैरिकेड्स तोड़ते हुए संसद मार्ग की ओर बढ़ने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ … Read more