Home » मनोरंजन » Amitabh Bachchan: आसान नहीं था ‘पान बनारस वाला’ गाना शूट करना, जल गया था अमिताभ बच्चन का मुंह

Amitabh Bachchan: आसान नहीं था ‘पान बनारस वाला’ गाना शूट करना, जल गया था अमिताभ बच्चन का मुंह

Amitabh Bachchan: आसान नहीं था 'पान बनारस वाला' गाना शूट करना

Amitabh Bachchan: साल 1978 में आई फिल्म ‘डॉन’ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के करियर पर चमकते सितारे की तरह है। फिल्म ‘डॉन’ अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में कई कलाकारों को कास्ट किया गया था। फिर भी अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता। फिल्म का ‘खईके पान बनारस वाला’ गाना आज भी लोगों की जुबान पर है। क्या आप जानते हैं कि इस एक गाने को शूट करने में अभिनेता की हालत खराब हो गई थी?

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दौरान याद किये पुराने लम्हें

अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने शो में ‘खईके पान बनारस वाला’ गाने की शूटिंग के दिनों को याद किया। सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो में एक्टर गाने की शूटिंग को लेकर कहते हैं, हम आपको बता नहीं सकते हैं कि उस गाने को शूट करने में चार दिन लगे थे और चार दिनों में 30-40 सीन शूट हुए और हर सीन में 3 से 4 रीटेक हुए और हर सीन के साथ कत्था वाला पान-चूना खाकर हमारी हालत खराब हो गई।

Amitabh Bachchan: पान चबाने से जल गया था मुँह

प्रतिभागी से बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि डायरेक्टर ने कहा कि पिछले सीन में मुंह चल रहा था, तो इस सीन में भी मुंह चलना चाहिए और थोड़ा होंठ लाल कीजिए, इसलिए बार-बार पान खाना पड़ा। हमें मुंह को साफ करने में महीना भर लगा था और चूने की वजह से मुंह जल भी गया था, लेकिन जो भी था, गाना करके बहुत मजा आया। चार दिन और इतनी सारी मेहनत के बाद ‘खईके पान बनारस वाला’ गाना तैयार हुआ और सुपरहिट साबित हुआ। हर साल होली पर गाना बजता है और इसके बिना होली अधूरी लगती है।

Amitabh Bachchan: फिल्म डॉन के लिए नहीं बना था गाना

बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि ‘खईके पान बनारस वाला’ फिल्म डॉन के लिए बना ही नहीं था। यह गाना फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई देवानंद की फिल्म ‘बनारसी बाबू’ के लिए लिखा गया था। देवानंद को गाना पसंद नहीं आया और उनके रिजेक्शन के बाद गाने को डॉन में फिल्माया गया। फिल्म ‘डॉन’ में भी यह गाना आखिर में जोड़ा गया था, जब मनोज कुमार और जावेद अख्तर ने फिल्म के दूसरे पार्ट को बोरिंग बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म के दूसरे हिस्से में कुछ कमी है और गाना जोड़ना पड़ेगा।

यह भी पढे़ : Digital Media: डिजिटल युग का काला सच और युवा पीढ़ी पर असर