Home » पश्चिम बंगाल » मेसी शो पर सियासी बवाल, भाजपा अध्यक्ष का राज्य सरकार पर बड़ा हमला

मेसी शो पर सियासी बवाल, भाजपा अध्यक्ष का राज्य सरकार पर बड़ा हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला

Messi Event Controversy: नदिया के तहेरपुर में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी ठीक से खेल भी नहीं खेला, उन्हें तो मेसी को देखने का न्योता दे दिया गया, लेकिन जिन्होंने टिकट खरीदकर पैसे खर्च किए, महंगे दामों पर खाने-पीने का सामान लिया, वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख ही नहीं पाए।

Messi Event Controversy: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला

Messi Event Controversy: खेल मंत्री पर गंभीर आरोप

उन्होंने इस पूरी व्यवस्था की नाकामी के लिए राज्य के खेल मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि सरकार की मिलीभगत से चुनाव से पहले फंड जुटाने के लिए आम लोगों से पैसे वसूले गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी को नोटिस देना है, तो पहले खुद से ही सवाल पूछने चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला

प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले तहेरपुर में तैयारियों का जायजा

मंगलवार को तहेरपुर में सभा स्थल के दौरे के दौरान श्रमिक भट्टाचार्य ने ये बातें कही। गौरतलब है कि 20 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तहेरपुर के नेताजी पार्क में जनसभा करने वाले हैं, जिसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला

एसपीजी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रोजाना भाजपा के बड़े नेता मौके पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष ने मंच और अन्य व्यवस्थाओं को देखा और कार्यकर्ताओं के साथ सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की। इस समय सुरक्षा पहले से कड़ी कर दी गई है और एसपीजी की निगरानी में सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कोलकाता में मेसी के दौरे को लेकर हुए विवाद पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments