Fiber lene ke fayde: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम अक्सर विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम की बात करते हैं, लेकिन फाइबर को भूल जाते हैं जबकि फाइबर पाचन से लेकर दिल की सेहत तक में बड़ी भूमिका निभाता है। यह शरीर के अंदर जमा गंदगी को बाहर निकलने में मदद करता है, और पाचन तंत्र को सही तरह से चलाए रखता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही फाइबर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए जरूरी मानते हैं इसीलिए इसे साइलेंस हीरो कहा जाता है।
क्या है फाइबर और कैसे करता है काम ?
फाइबर पौधों से मिलने वाला एक ऐसा तत्व है जो भोजन को आसानी से पचने में मदद करता है। यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकलता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती। फाइबर खाने से ज्यादा देर तक आंतों में गंदगी नहीं रूकती, इसीलिए पाचन तंत्र सक्रिय रहता है। आयुर्वेद में इसे आम यानी विषैली पदार्थ का दुश्मन माना गया है।

Fiber lene ke fayde: जानिए इसके के प्रकार और फायदे
फाइबर दो तरह का होता है। पहला पानी में घुलनशील फाइबर जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करता है। दूसरा पानी में न घूमने वाला फाइबर जो मन को नरम रखता है और कब्ज से बचाता है। दोनों तरह के फाइबर शरीर के लिए जरूरी है।

Fiber lene ke fayde: कमी से शरीर में दिख सकते हैं ये संकेत
अगर शरीर में फाइबर कम हो जाए तो कब्ज, गैस और वजन बढ़ाना, थकान, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी दिखते हो सकती है। फाइबर फल, सब्जियां, ओट्स, चना, राजमा और चोकर वाले आटे में भरपूर मिलता है रोज के खाने में फाइबर युक्त चीज शामिल करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
Written by: Palak Kumari.
यह भी पढे़ : Pista khane ke fayde: स्वादिष्ट ही नहीं, सेहत और सौंदर्य का भी खजाना है पिस्ता, सेवन से खिल उठेगा चेहरा







