Home » मध्य प्रदेश » झाबुआ मेले में बड़ा हादसा, ड्रैगन झूला टूटने से 14 बच्चे घायल

झाबुआ मेले में बड़ा हादसा, ड्रैगन झूला टूटने से 14 बच्चे घायल

Mp news: मध्य प्रदेश के झाबुआ कस्बे में सोमवार को मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के पास आयोजित ‘महाराज नो मेलो’ में चल रहा ड्रैगन झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे एक स्कूल की 13 छात्राओं समेत कुल 14 बच्चे घायल हो गए।

झूले में अधिक भार, अचानक गिरा

जानकारी के मुताबिक, झूले में तय क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठा दिया गया था। जैसे ही झूला तेज़ी से ऊपर से नीचे आ रहा था, वह अधिक भार के कारण संतुलन नहीं संभाल सका और टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार शुरू हो गई।

Mp news: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूले में स्कूल के बच्चे खचाखच भरे हुए थे। गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और प्रशासन की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

Mp news: DM ने अस्पताल में किया हाल जाना

जिलाधिकारी नेहा मीना ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दो बच्चियों को ज्यादा चोटें आई हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया जा सकता है।

जांच और कार्रवाई

Mp news: जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया है। अगर झूले की अनुमति या सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही पाई गई, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: घर के बाहर धूप सेंक रहे एक ही परिवार के चार लोगों को कार ने रौंदा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments