Home » राष्ट्रीय » पद्म पुरस्कार विजेताओं को पीएम मोदी की बधाई, बोले यह काबिलियत और सेवा की भावना को दर्शाता है

पद्म पुरस्कार विजेताओं को पीएम मोदी की बधाई, बोले यह काबिलियत और सेवा की भावना को दर्शाता है

pm modi:

pm modi: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सम्मानित हस्तियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पद्म पुरस्कार देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों की काबिलियत, लगन और सेवा भावना का प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा,

131 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इस सूची में 19 महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्तियों तथा 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया गया है।

pm modi: पद्म विभूषण और पद्म भूषण पाने वाले

पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), केटी थॉमस, एन. राजम, पी. नारायणन और वी.एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) शामिल हैं। वहीं पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में अलका याग्निक, भगत सिंह कोश्यारी, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, ममूटी, विजय अमृतराज, उदय कोटक, शिबू सोरेन (मरणोपरांत) समेत कई प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

pm modi: केंद्रीय मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सभी महानुभाव इन सम्मानों के सच्चे हकदार हैं। सरकार के अनुसार, पद्म पुरस्कार कला, समाज सेवा, विज्ञान, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, उद्योग और सार्वजनिक जीवन जैसे विविध क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिए जाते हैं।

यह भी पढे़ : साल 2026 के पद्म अवॉर्ड्स का आज ऐलान, 45 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान