ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » OYO होटल बना ‘जिस्मफरोशी का अड्डा’, मुजफ्फरनगर पुलिस रेड में हुआ सनसनीखेज खुलासा

OYO होटल बना ‘जिस्मफरोशी का अड्डा’, मुजफ्फरनगर पुलिस रेड में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Muzaffarnagar news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुज्फ्फरनगर जिले में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पचेंडा रोड स्थित होटल रोज इन (OYO होटल) पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस को होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिलीं साथ ही अवैध सामग्री भी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह होटल लंबे समय से जिस्मफरोशी के अड्डे के रूप में संचालित हो रहा था जहां बाहर से लड़कियों को लाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता था।

कई युवक-युवतिया हिरासत में 

पुलिस ने छापेमारी में कई युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया वहीं होटल कर्मचारियों और संचालकों से भी सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अपराध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। नई मंडी पुलिस और AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की संयुक्त टीम ने होटल पर छापा मारा। जांच में रजिस्टरों में गड़बड़ी वाली एंट्रीज मिलीं जो संदिग्ध लग रही हैं। सीओ साव ने आगे कहा होटल में मौजूद जो लोग संचालक के रूप में पाए गए उनसे गहन पूछताछ हो रही है। कई विसंगतियां सामने आई हैं जिनकी हर बारीकी से पड़ताल की जा रही। प्रॉपर्टी तीन लोगों की साझेदारी में चल रही थी जिनमें से दो मौके पर थे। सभी नामों पर जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी मुकदमा दर्ज कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

UP News: स्थानीय लोगों ने की थी शिकायतें 

यह घटना मुजफ्फरनगर में व्यभिचार और मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतत मुहिम को दर्शाती है। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस होटल पर शिकायतें दर्ज कराई थीं जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने होटल से बरामद आपत्तिजनक वस्तुओं को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। रजिस्टरों में दर्ज नामों और एंट्रीज की स्क्रूटनी से और लोगों का नाम उजागर होने की संभावना है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस तरह के अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए अब जिले भर में विशेष टीमें गठित की जा रही हैं। OYO जैसी चेन होटलों पर भी अब नजर रखी जाएगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। यह छापेमारी न केवल जिस्मफरोशी के नेटवर्क को तोड़ने में सफल रही बल्कि स्थानीय निवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ाएगी। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ जारी है। मामले में सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से चलाई जा रही।

इस कार्रवाई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि होटल प्रबंधन बाहर से लड़कियों को लाने का सिस्टम चला रहा था जो ग्राहकों को स्पेशल सर्विस के नाम पर उपलब्ध कराई जाती थीं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए मुखबिरों की मदद ले रही है। जिले के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। यह घटना एक चेतावनी है कि कानून का हाथ लंबा है और अपराधी जहां भी छिपें उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े… UP में देर रात 6 PCS अधिकारियों के तबादले, मथुरा से हमीरपुर भेजे गए नगर मजिस्ट्रेट, देखें लिस्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल