ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Bengal News: जामुड़िया में देर रात भीषण आग, 10 दुकानें राख

Bengal News: जामुड़िया में देर रात भीषण आग, 10 दुकानें राख

Bengal News

Bengal News: जामुड़िया शहर में शनिवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बोगड़ा चट्टी मोड़ क्षेत्र में अचानक लगी आग में करीब 8 से 10 अस्थायी दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस हादसे में कई छोटे व्यापारियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

आधी रात अचानक भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात लगभग 12 बजे 32 नंबर वार्ड से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक दुकान से आग की लपटें उठती दिखीं। देखते ही देखते आग ने आसपास की अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं से भर गया।

Bengal News: पुलिस और दमकल की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर स्थिति को संभाला। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लाखों का नुकसान, जांच जारी

आग में दुकानों में रखा नकद पैसा, सामान और फर्नीचर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल