Home » मध्य प्रदेश » बैतूल, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद तनाव, तोड़फोड़ और आगजनी, आरोपी हिरासत में

बैतूल, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद तनाव, तोड़फोड़ और आगजनी, आरोपी हिरासत में

Mp news: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर गाय के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। वीडियो सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने तीन दुकानों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

Mp news: वीडियो वायरल होते ही भड़का आक्रोश

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर दामजीपुरा गांव की बताई जा रही है। रविवार सुबह करीब 10 बजे वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले आरोपी युवक की दुकान में आग लगाई। इसके बाद पास की दो अन्य दुकानों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई। जलाई गई दुकानों में दो पंचर की दुकानें और एक रेडियो की दुकान शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

आरोपी हिरासत में, हालात पर नजर

Mp news: पुलिस ने इस मामले में अब्बू नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। मोहदा थाना प्रभारी वी.के. मौर्य ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। एसडीओपी और टीआई भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल गांव में शांति है और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें: वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर का ऐलान, 15 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments