ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » OTT से सिनेमाघर तक पहुंचेगा ‘मिर्जापुर’, फिल्म की शूटिंग पूरी

OTT से सिनेमाघर तक पहुंचेगा ‘मिर्जापुर’, फिल्म की शूटिंग पूरी

‘मिर्जापुर’ उन चुनिंदा वेब सीरीज़ में शामिल है, जिसने ओटीटी की दुनिया में आते ही अपनी अलग पहचान बना ली थी। गालियों, सत्ता की जंग, खून-खराबे और यादगार किरदारों के दम पर यह सीरीज़ देखते ही देखते एक कल्ट फेनोमेनन बन गई। ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसके बाद इसे Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स का फोकस साफ है, पहले बड़े पर्दे पर धमाका, फिर ओटीटी पर दर्शकों तक पहुंच।

Entertainment: ‘मिर्जापुर’ उन चुनिंदा वेब सीरीज़ में शामिल है, जिसने ओटीटी की दुनिया में आते ही अपनी अलग पहचान बना ली थी। गालियों, सत्ता की जंग, खून-खराबे और यादगार किरदारों के दम पर यह सीरीज़ देखते ही देखते एक कल्ट फेनोमेनन बन गई। तीन सफल सीज़न के बाद अब ‘मिर्जापुर’ की कहानी बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ का ऐलान कर दिया है।

पूरी हुई ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मेकर्स ने सोशल मीडिया के ज़रिए बड़ी जानकारी साझा की है। पोस्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है और आखिरी शेड्यूल भी सफलतापूर्वक खत्म हो चुका है। अब यह प्रोजेक्ट पोस्ट-प्रोडक्शन फेज़ में पहुंच गया है। इस अपडेट के सामने आते ही फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Entertainment: मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल

फिल्म को लेकर क्रेज़ का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। साफ है कि दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Entertainment: कहानी पर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की कहानी को लेकर कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म या तो सीरीज़ का प्रीक्वल हो सकती है या फिर उसी टाइमलाइन की एक अहम कहानी दिखा सकती है। इतना तय माना जा रहा है कि फिल्म का स्केल वेब सीरीज़ से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य होगा। मिर्जापुर की गद्दी, सत्ता की जंग और खून-खराबे का खेल एक बार फिर और भी खतरनाक रूप में देखने को मिल सकता है।

पुराने सितारों के साथ नए चेहरे

फिल्म में ‘मिर्जापुर’ के चर्चित किरदार एक बार फिर लौटते नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिकाओं में होंगे। इसके साथ ही कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार जीतेंद्र कुमार (जीतू भैया) और रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं, जो कहानी में नया मोड़ लाएंगे।

पहले थिएटर, फिर OTT पर रिलीज

Entertainment: ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसके बाद इसे Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स का फोकस साफ है, पहले बड़े पर्दे पर धमाका, फिर ओटीटी पर दर्शकों तक पहुंच। फिल्म के 2026 में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म को ‘मिर्जापुर’ के ओरिजिनल क्रिएटर पुनीत कृष्ण ने लिखा है और निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। गौरतलब है कि ‘मिर्जापुर’ का पहला सीज़न 2018, दूसरा 2020 और तीसरा सीज़न 2024 में रिलीज हुआ था। तीनों सीज़न को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ कितना भौकाल मचाती है।

 

यह भी पढे़: कोलकाता के गोलपार्क में हिंसक झड़प, देसी बम और फायरिंग से दहशत, 10 गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल