ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » धुरंधर-2 की शूटिंग पर बवाल, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर लोकेशन मैनेजर पर FIR

धुरंधर-2 की शूटिंग पर बवाल, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर लोकेशन मैनेजर पर FIR

बॉलीवुड फिल्म धुरंधर ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार सफलता हासिल की थी। रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म धुरंधर-2 का टीजर 3 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Entertainment: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार सफलता हासिल की थी। रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म की सफलता के बाद दर्शक अब इसके दूसरे पार्ट धुरंधर-2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने धुरंधर-2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने साउथ मुंबई के हाई सिक्योरिटी वाले फोर्ट इलाके में बिना जरूरी अनुमति ड्रोन उड़ाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में 1 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस धारा के तहत अधिकारियों के वैध आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, शूटिंग के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इसके लिए आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।

Entertainment: शूटिंग के दौरान मौजूद थे संजय दत्त

रिपोर्ट के मुताबिक, 1 फरवरी को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता संजय दत्त समेत पूरी टीम मौके पर मौजूद थी। यह शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी से फोर्ट इलाके को फिल्म के सीन के लिए पाकिस्तान की एक पुरानी और व्यस्त गली जैसा तैयार किया गया था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कब रिलीज होगी धुरंधर-2?

Entertainment: फिल्म धुरंधर-2 का टीजर 3 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को निर्देशक आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है।

 

यह भी पढे़ :मोहम्मदी में ‘बिना नंबर’ की गाड़ी से आए शातिर ठग का तांडव, QR कोड के जाल में फंसाकर दुकानदार को सरेआम लूटा

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल